पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानिए आज का भाव

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया है.
पेट्रोल-डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट, जानिए आज का भाव

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई (फोटो- रायटर्स).

पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को लगातार तीसरे दिन गिरावट दर्ज की गई. दिल्ली और मुंबई में पेट्रोल फिर 48 पैसे लीटर सस्ता हो गया है और कोलकाता में पेट्रोल के दाम 47 पैसे जबकि चेन्नई में 50 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली और कोलकाता में पेट्रोल के दाम में 19 पैसे जबकि चेन्नई में 20 पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. देश के दूसरे मेट्रो शहरों के मुकाबले दिल्ली में पेट्रोल-डीजल सस्ता है.

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के भाव घटकर क्रमश: 72.72 रुपये, 74.21 रुपये, 77.75 रुपये और 74.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. वहीं, चारों महानगरों में डीजल के भाव घटकर क्रमश: 66.28 रुपये, 68.04 रुपये, 69.45 रुपये और 70.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

घरेलू तेल कंपनियां प्रतिदिन पेट्रोल-डीजल की कीमतों की समीक्षा करती है और नई दरों सुबह 6 बजे से पेट्रोल पंपों पर प्रभावी हो जाती हैं. तेल कंपनियां वैश्विक बाजार में तेल की कीमतों के आधार पर घरेलू कीमतें तय करती हैं. इसके लिए 15 दिन की औसत कीमत को आधार बनाया जाता है. इसके अलावा रुपये और डॉलर के विनिमय दर से भी तेल की कीमत प्रभावित होती है.

Add Zee Business as a Preferred Source

(एजेंसी इनपुट के साथ)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6