&format=webp&quality=medium)
Petrol-Diesel के दामों में लगातार पांचवें दिन कमी (फाइल फोटो)
पेट्रोल और डीजल (Petrol-Diesel) की कीमतों में सोमवार को भी गिरावट का सिलसिला जारी रहा. सोमवार को पेट्रोल की कीमतों में 13 पैसे प्रति लीटर की कमी आई. वहीं डीजल की कीमतों में 12 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई. अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतो में कमी के चलते पेट्रोल और डीजल के दामों में कमी देखी जा रही है.
चारों मेट्रो शहरों में ये हैं दाम
इडियन ऑयल (IOC) की वेबवाइट के मुताबिक सोमवार को दिल्ली में पेट्रोल के दाम 73.76 रुपये प्रति लीटर रहे. वहीं मुंबई में पेट्रोल 79.37 रुपये बिक रहा है. कोलकाता में प्रति लीटर पेट्रोल 76.40 रुपये बिक रहा है. कोलकाता में पेट्रोल की कीमतें 76.61 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गई हैं. सुबह 06 बजे से नए रेट लागू हो जाते हैं.
सोमवार को डीजल के दामों में भी कमी दर्ज की गई. दिल्ली और कोलकाता में डीजल के दामों में 12 पैसे की कमी दर्ज की गई. दिल्ली में सोमवार को डीजल 66.91 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया. वहीं कोलकाता में डीजल 69.27 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. मुंबई और चेन्नई में डीजल के दामों में 13 पैसे की कमी आई है. मुंबई में जहां डीजल 70.14 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है. वहीं चेन्नई में डीजल के दाम 70.68 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गए.
आपके शहर में क्या है Petrol-Diesel के रेट ऐसे जानें
पेट्रोल डीजल की नई कीमतें सुबह 06 बजे से लागू हो जाती हैं. आप अपने शहर में तेल कीमतें जानने के लिए SMS "RSP <space>Dealer Code of Petrol Pump” लिख कर इस नम्बर 92249 92249 पर SMS करें. उदाहरण के लिए Indian oil ग्राहक RSP<डीलर कोड> 92249 9 2249 को भेज सकते हैं. BPCL ग्राहकों को RSP<डीलर कोड> 9223112222 पर भेजना होगा. HPCL ग्राहकों को HPPRICE<डीलर कोड> 9222201122 पर भेजना होगा.