Paytm Q2 Results: दूसरी तिमाही में पेटीएम को हुआ 473 करोड़ रुपये का नेट लॉस, इनकम में हुआ इजाफा

Paytm Q2 Results: पेटीएम को दूसरी तिमाही में 473 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है.
Paytm Q2 Results: दूसरी तिमाही में पेटीएम को हुआ 473 करोड़ रुपये का नेट लॉस, इनकम में हुआ इजाफा

Paytm ने दूसरी तिमाही के लिए जारी किए नतीजे. (Source: Reuters)

Paytm Q2 Results: फाइनेंशिय टेक्नोलॉजी फर्म Paytm के पैरेंटस कंपनी वन 97 कम्यूनिकेशंस (One 97 Communications) ने शनिवार को 30 सितंबर, 2021 को समाप्त होने वाली तिमाही के लिए अपने नतीजों की घोषणा की है. दूसरी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड लॉस बढ़कर 473 करोड़ रुपये हो गया है.

एक्सचेंज फाइलिंग के मुताबिक एक साल पहले इसी तिमाही में कंपनी को 436.7 करोड़ रुपये का घाटा हुआ था.

Zee Business Hindi Live यहां देखें

Add Zee Business as a Preferred Source

इनकम में हुआ इजाफा

रिपोर्ट की गई तिमाही में पेटीएम (Paytm) की समेकित कुल आय (Consolidated Total Income) 49.6 फीसदी बढ़कर 1,086.4 करोड़ रुपये हो गई. पिछले साल 202021 की इसी तिमाही में कंपनी की इनकम 663.9 करोड़ रुपये थी.

शुक्रवार को BSE पर कंपनी के शेयर 0.86 फीसदी की गिरावट के साथ 1,781.15 रुपये पर बंद हुए.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6