Paytm पर विदेशी दिग्गजों का बड़ा दांव! गोल्डमैन सैक्स समेत कई ग्लोबल फंड्स ने खरीदी हिस्सेदारी, रखें नजर

Paytm Share Price: यह शेयर निजी इक्विटी दिग्गज SAIF Partners और Elevation Capital द्वारा बेचे गए हैं. इस सौदे के बाद पेटीएम में SAIF पार्टनर्स की हिस्सेदारी 13.43% से घटकर 12.18% रह गई है.
Paytm पर विदेशी दिग्गजों का बड़ा दांव! गोल्डमैन सैक्स समेत कई ग्लोबल फंड्स ने खरीदी हिस्सेदारी, रखें नजर

कुल 85.98 लाख शेयर औसतन ₹1,120.65 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए.  (File Image)

Paytm Share Price: सोमवार को बाजार खुलने पर डिजिटल पेमेंट कंपनी पेटीएम (Paytm) के शेयर फोकस में रहेंगे. दरअसल, पेटीएम की पैंरेंट कंपनी One97 Communications में बड़े ग्लोबल और डोमेस्टिक निवेशकों ने बड़ा दांव लगाया है. गोल्डमैन सैक्स, Societe Generale और सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स समेत कई विदेशी संस्थानों ने ओपन मार्केट ट्रांजैक्संस के जरिए कंपनी में 1.34% हिस्सेदारी खरीदी है.

बीएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक, यह हिस्सेदारी निजी इक्विटी फर्म एसएआईएफ पार्टनर्स (SAIF Partners) और एलिवेशन कैपिटल (Elevation Capital) से खरीदी गई. कुल 85.98 लाख शेयर औसतन ₹1,120.65 प्रति शेयर के भाव पर खरीदे गए, जिससे सौदे का कुल मूल्य करीब ₹963.60 करोड़ रहा.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

ब्लॉक डील में इसने भी लिया हिस्सा

  • इस ब्लॉक डील में BNP Paribas, Ghisallo Capital Management, Viridian Asset Management और Copthall Mauritius Investment जैसे विदेशी निवेशकों ने भी हिस्सा लिया.
  • घरेलू संस्थागत निवेशकों में Sundaram Mutual Fund, Nippon India Mutual Fund, Edelweiss Mutual Fund और India Acorn ICAV शामिल रहे.

SAIF पार्टनर्स की हिस्सेदारी घटी

इस सौदे के बाद SAIF Partners की हिस्सेदारी घटकर 12.18% रह गई, जो पहले 13.43% थी. इससे पहले नवंबर 2025 में भी कंपनी ने पेटीएम में 1.86% हिस्सेदारी ₹1,556 करोड़ में बेची थी.

वैश्विक निवेशकघरेलू म्यूचुअल फंड
गोल्डमैन सैक्ससुंदरम म्यूचुअल फंड
सोसाइटी जनरलनिप्पॉन इंडिया म्यूचुअल फंड
सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्सएडलवाइस म्यूचुअल फंड
घिसालो कैपिटल, बीएनपी परिबा, कॉपथॉल मॉरीशस, विरिडियन एसेटइंडिया एकॉर्न आईसीएवी

संस्थागत निवेशकों का भरोसा

गोल्डमैन सैक्स और सिटीग्रुप जैसे वैश्विक और निप्पॉन व सुंदरम जैसे घरेलू म्यूचुअल फंड किसी टेक-फिनटेक कंपनी में पैसा लगाते हैं, तो यह बाजार को सकारात्मक संकेत देता है. इससे रिटेल निवेशकों का भरोसा भी मजबूत होता है.

Paytm शेयर प्राइस टारगेट

जी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी (Anil Singhvi) ने पेटीएम फ्यूचर्स में खरीदारी की सलाह दी है. इस शेयर के लिए सपोर्ट लेवल 1130 रुपए के आसपास और 1190 के आसपास हायर लेवल है.

शेयर का प्रदर्शन

पेटीएम शेयर का 52 वीक हाई 1,381.75 रुपए और लो 818.05 रुपए है. शुक्रवार को शेयर 3.70 फीसदी की गिरावट के साथ 1112.50 रुपए पर बंद हुआ है. मार्केट कैप 71,220.05 करोड़ रुपए है.

शेयर की परफॉर्मेंस देखें तो बीते 2 हफ्ते में यह 6.29 फीसदी और 6 महीने में 12.12 फीसदी तक गिर चुका है. हालांकि, शेयर पिछले एक साल में 34 फीसदी से ज्यादा बढ़ा है. पिछले 2 साल में शेयर ने 201.61 फीसदी और 3 साल में 57.36 फीसदी रिटर्न दिया है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6