&format=webp&quality=medium)
पतंजलि फूड्स के नतीजे आए
शेयर बाजार में अभी तिमाही नतीजों का सीजन चल रहा है. बाजार बंद होने के बाद दिग्गज FMCG कंपनी पतंजलि फूड्स ने तिमाही नतीजे पेश कर दिए हैं. कंपनी ने तीसरी तिमाही के रिजल्ट्स जारी किए हैं और इस बार भी कंपनी ने शानदार प्रदर्शन किया है. Patanjali Foods ने वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही (Q3FY26) में अब तक का सबसे ज्यादा क्वार्टरली रेवेन्यू दर्ज किया है और लगातार दूसरी तिमाही में रिकॉर्ड नतीजे पेश किए हैं. ग्लोबल कमोडिटी प्राइस में उतार-चढ़ाव, रुपए-डॉलर की अस्थिरता और मैक्रो इकोनॉमिक दबाव के बावजूद कंपनी की टॉपलाइन ग्रोथ मजबूत रही है.
कंपनी की ओर से जारी रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी ने Q3FY26 में ऑपरेशंस से 10,483 करोड़ रुपए का रेवेन्यू दर्ज किया है. वहीं 9MFY26 में कंपनी का कुल रेवेन्यू 29,013 करोड़ रुपए के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया है. इस दौरान कंपनी का EBITDA 492 करोड़ रुपए रहा और EBITDA मार्जिन 4.69% पर रहा.
ये भी पढ़ें: आदित्य बिड़ला ग्रुप की दिग्गज कंपनी पर ब्रोकरेज बुलिश, लॉन्ग टर्म में स्टॉक देगा तगड़ा रिटर्न! क्या हैं नए टारगेट
| Q3FY26 रेवेन्यू | ₹10,483 करोड़ |
| Q3FY26 EBITDA | ₹492 करोड़ |
| Q3FY26 EBITDA मार्जिन | 4.69% |
| 9MFY26 रेवेन्यू | ₹29,013 करोड़ |
कंपनी के लिए सबसे बड़ी पॉजिटिव बात FMCG सेगमेंट की तेज रफ्तार रही. अब FMCG कारोबार कंपनी के कुल रेवेन्यू में 30% से ज्यादा का योगदान दे रहा है, जो कंपनी के बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव दिखाता है. FMCG सेगमेंट का 9MFY26 रेवेन्यू 3,248 करोड़ रुपए रहा और सेगमेंट मार्जिन 11% से ज्यादा पर पहुंच गया है. Q3FY26 में FMCG सेगमेंट का EBITDA 353 करोड़ रुपए रहा और मार्जिन पहली बार 10% के पार निकल गया.
कंपनी के HPC (Home & Personal Care) बिजनेस में मार्जिन मजबूती बनी रही. Q3FY26 में HPC बिजनेस का रेवेन्यू 628 करोड़ रुपए रहा, जबकि EBITDA 157 करोड़ रुपए दर्ज किया गया. इस सेगमेंट में EBITDA मार्जिन करीब 25% पर बना हुआ है, जो कंपनी के लिए मजबूत प्रॉफिटेबिलिटी का संकेत देता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
Patanjali Foods की अलग-अलग कैटेगरीज का प्रदर्शन भी बढ़िया रहा है-
एडिबल ऑयल बिजनेस कंपनी का बड़ा सेगमेंट बना हुआ है. FY26 की तीसरी तिमाही में इस सेगमेंट से 7,336 करोड़ रुपए का रेवेन्यू आया. EBITDA मार्जिन 2.39% रहा.
खास बात यह रही कि कुल एडिबल ऑयल सेल्स का करीब 85% हिस्सा ब्रांडेड ऑयल्स से आया, जिससे साफ है कि कंपनी कमोडिटी वोलैटिलिटी के बीच भी ब्रांडेड और हाई-क्वालिटी प्रोडक्ट्स पर फोकस बढ़ा रही है.
कंपनी लॉन्ग टर्म एडवांटेज के लिए बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर लगातार काम कर रही है. कंपनी का ऑयल पाम प्लांटेशन एरिया 1.08 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो चुका है.
Q3FY26 में Patanjali Foods के प्रोडक्ट्स 25 देशों में एक्सपोर्ट हुए, जबकि 9MFY26 में कंपनी की मौजूदगी 36 देशों तक पहुंच गई है. घरेलू बाजार में कंपनी का नेटवर्क बेहद मजबूत है. 20 लाख से ज्यादा रिटेल टचप्वाइंट्स हैं. D2C और ई-कॉमर्स चैनल्स में लगातार ग्रोथ देखने को मिल रही है.
कंपनी ने रिन्यूएबल एनर्जी के इस्तेमाल में 20% का सुधार किया है. कंपनी के पास कुल 84.6 MW की रिन्यूएबल कैपेसिटी है, जिसमें से 18.6 MW कैप्टिव विंड पावर शामिल है. इसके अलावा, कंपनी ने फूड प्रोसेसिंग मंत्रालय के साथ 1,000 करोड़ रुपए के निवेश के लिए MOU साइन किया है. सप्लाई चेन सिक्योरिटी और ट्रांसपेरेंसी के लिए कंपनी को AEO-Tier 2 सर्टिफिकेशन भी मिला है.
मजबूत बैलेंस शीट, स्केल, ब्रांड पावर और ऑपरेशनल एफिशिएंसी के दम पर कंपनी आने वाले समय में FMCG स्पेस में बड़े मौके भुनाने की स्थिति में नजर आ रही है. कंपनी का फोकस लागत नियंत्रण, बैकवर्ड इंटीग्रेशन और लॉन्ग टर्म वैल्यू क्रिएशन पर बना हुआ है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Patanjali Foods का Q3FY26 में प्रदर्शन कैसा रहा?
Patanjali Foods ने Q3FY26 में अब तक का सबसे अच्छा तिमाही प्रदर्शन किया है. कंपनी का रेवेन्यू ₹10,483 करोड़ रहा और EBITDA ₹492 करोड़ दर्ज किया गया.
Q2 कंपनी की ग्रोथ में सबसे बड़ा योगदान किस सेगमेंट का रहा?
कंपनी की ग्रोथ में FMCG सेगमेंट का सबसे बड़ा योगदान रहा. FMCG अब कुल रेवेन्यू का 30% से ज्यादा हिस्सा बन चुका है और इस सेगमेंट के मार्जिन 10% के पार निकल गए हैं.
Q3 एडिबल ऑयल बिजनेस में Patanjali Foods की स्थिति कैसी रही?
Q3FY26 में एडिबल ऑयल बिजनेस से ₹7,336 करोड़ का रेवेन्यू आया. इस सेगमेंट में EBITDA मार्जिन 2.39% रहा. कुल बिक्री का करीब 85% हिस्सा ब्रांडेड ऑयल्स से आया, जिससे ब्रांड फोकस मजबूत दिखता है.
Q4 कंपनी ने बैकवर्ड इंटीग्रेशन पर क्या अपडेट दिया है?
कंपनी का ऑयल पाम प्लांटेशन एरिया 1.08 लाख हेक्टेयर से ज्यादा हो गया है. कंपनी 12 राज्यों में 78,000 से ज्यादा किसानों और 202 FPOs के साथ काम कर रही है, जिससे लॉन्ग टर्म सप्लाई सिक्योरिटी मजबूत हो रही है.
Q5 Patanjali Foods का आगे का आउटलुक कैसा है?
कंपनी FMCG, HPC और ब्रांडेड एडिबल ऑयल्स पर फोकस के साथ आगे बढ़ रही है. मजबूत डिस्ट्रीब्यूशन, बैकवर्ड इंटीग्रेशन और लागत नियंत्रण के चलते कंपनी को भविष्य की ग्रोथ के लिए अच्छी स्थिति में माना जा रहा है.