Patanjali Foods Dividend: स्वामी रामदेव की कंपनी ने निवेशकों को दी खुशखबरी, मिलेगा दूसरा अंतरिम डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट भी आई

Patanjali Foods Dividend: कंपनी ने इससे पहले भी चालू वित्त वर्ष में ₹1.75 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड दिया था. यानी कुल मिलाकर अब तक FY26 के लिए कंपनी ₹3.50 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित कर चुकी है.
Patanjali Foods Dividend: स्वामी रामदेव की कंपनी ने निवेशकों को दी खुशखबरी, मिलेगा दूसरा अंतरिम डिविडेंड; रिकॉर्ड डेट भी आई

Patanjali Foods ने दिया दूसरा अंतरिम डिविडेंड. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Patanjali Foods Dividend: स्वामी रामदेव की FMCG ग्रुप की कंपनी Patanjali Foods के शेयरहोल्डर्स के लिए मंगलवार को अच्छी खबर आई है. कंपनी ने शेयरधारकों के लिए वित्त वर्ष 2025-26 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की 21 अप्रैल 2026 को हुई बैठक में प्रति शेयर ₹1.75 (87.5%) का अंतरिम डिविडेंड मंजूर किया गया.

कंपनी ने इससे पहले भी चालू वित्त वर्ष में ₹1.75 प्रति शेयर का पहला अंतरिम डिविडेंड दिया था. यानी कुल मिलाकर अब तक FY26 के लिए कंपनी ₹3.50 प्रति शेयर डिविडेंड घोषित कर चुकी है.

कब मिलेगी डिविडेंड की रकम?

Add Zee Business as a Preferred Source

कंपनी के मुताबिक इस दूसरे अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 20 मई 2026 तक या उससे पहले कर दिया जाएगा.

रिकॉर्ड डेट क्या है?

डिविडेंड के लिए पात्र निवेशकों की पहचान के लिए कंपनी ने 25 अप्रैल 2026 (शनिवार) को रिकॉर्ड डेट तय की है. यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे.

निवेशकों के लिए क्या है मतलब?

डिविडेंड का ऐलान यह संकेत देता है कि कंपनी की कैश फ्लो स्थिति मजबूत है और वह शेयरधारकों को रिटर्न देने की स्थिति में है. हालांकि, निवेशकों को सिर्फ डिविडेंड के आधार पर फैसला नहीं लेना चाहिए, बल्कि कंपनी के फंडामेंटल और ग्रोथ आउटलुक को भी ध्यान में रखना जरूरी है. कुल मिलाकर, Patanjali Foods का यह कदम निवेशकों के लिए पॉजिटिव सेंटिमेंट बनाने वाला माना जा सकता है.

Patanjali Foods Share Price

डिविडेंड की घोषणा के बाद आज शेयर करीब 1 फीसदी की तेजी के साथ 464 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. शेयर का 52 वीक हाई 21 अप्रैल, 2025 को 665 रुपये पर दिख रहा है और शेयर ने अभी इसी महीने 13 अप्रैल, 2026 को 451 का 52 वीक लो छुआ था.

Patanjali Foods Dividend

Patanjali Foods Share Price Return History

अगर पतंजलि फूड्स के शेयर प्राइस की रिटर्न हिस्ट्री देखें तो पिछले 2 सालों से शेयर में निगेटिव रिटर्न ही मिला है. शेयर 2 साल में 1% नीचे है. 1 साल में 29%, 6 महीने में 21%, इस साल अभी तक 16%, 3 महीने में 8%, 1 महीने में 2.5% गिरा है. 3 सालों में शेयर में 46% का रिटर्न मिला है. 5 सालों में 119% और ऑल टाइम रिटर्न 4600% के आसपास है.

Patanjali Foods Shareholding Pattern

अगर पतंजलि फूड्स के शेयरहोल्डिंग पैटर्न को देखें तो 6 प्रमोटर और प्रमोटर ग्रुप हैं, इनके पास कंपनी की कुल 68.25% की हिस्सेदारी है. 2.25% हिस्सेदारी म्यूचुअल फंड्स के पास है. शेयर में 2,06,768 रिटेल निवेशकों ने पैसा लगा रहा है, इनके पास 2.31% की हिस्सेदारी है.

कैटेगरीMar 2025Jun 2025Sep 2025Dec 2025Mar 2026
Promoters69.45%68.83%68.81%68.26%68.25%
FIIs13.42%12.99%12.24%10.82%9.20%
DIIs8.71%11.22%11.85%13.04%12.06%
Public8.42%6.94%7.08%7.86%10.49%
No. of Shareholders2,11,0012,12,8192,15,1142,18,0482,14,623

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Patanjali Foods ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?

कंपनी ने ₹1.75 प्रति शेयर का दूसरा अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

Q2 रिकॉर्ड डेट क्या तय की गई है?

डिविडेंड पाने के लिए रिकॉर्ड डेट 25 अप्रैल 2026 रखी गई है.

Q3 डिविडेंड कब तक मिलेगा?

कंपनी ने कहा है कि भुगतान 20 मई 2026 तक या उससे पहले कर दिया जाएगा.

Q4 कुल मिलाकर FY26 में कितना डिविडेंड मिला है?

पहले और दूसरे अंतरिम डिविडेंड को मिलाकर निवेशकों को ₹3.50 प्रति शेयर का डिविडेंड मिल चुका है.

Q5 क्या सिर्फ डिविडेंड के आधार पर निवेश करना सही है?

नहीं, निवेश का फैसला लेते समय कंपनी के फंडामेंटल, ग्रोथ और रिटर्न हिस्ट्री को भी ध्यान में रखना जरूरी है

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6