&format=webp&quality=medium)
Patanjali Foods: FMCG सेक्टर की कंपनी पतंजलि फूड्स ने इस हफ्ते दिसंबर तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. इसके बाद ज़ी बिजनेस के मैनेजिंग एडिटर अनिल सिंघवी ने कंपनी के फाउंडर स्वामी रामदेव ने पतंजलि फूड्स (Patanjali Foods) के तिमाही नतीजों और आगे के आउटलुक पर चर्चा की, जिसमें रामदेव ने बताया कि आगे कंपनी का क्या प्लान है.
पतंजलि की आय (Revenue) 16.5% की बढ़त के साथ ₹10,000 करोड़ के पार (किसी भी तिमाही का उच्चतम स्तर) पर दर्ज हुई. मुनाफा (Profit) 60% की भारी बढ़त के साथ ₹593 करोड़ पर रहा. EBITDA ₹492 करोड़ पर था, इसे साल के अंत तक ₹2,000 करोड़ का लक्ष्य है. FMCG कारोबार कंपनी के कुल रेवेन्यू में 30% से ज्यादा का योगदान दे रहा है, जो कंपनी के बिजनेस मॉडल में बड़ा बदलाव दिखाता है. FMCG सेगमेंट का 9MFY26 रेवेन्यू 3,248 करोड़ रुपए रहा और सेगमेंट मार्जिन 11% से ज्यादा पर पहुंच गया है. Q3FY26 में FMCG सेगमेंट का EBITDA 353 करोड़ रुपए रहा और मार्जिन पहली बार 10% के पार निकल गया. कंपनी के Home & Personal Care बिजनेस का रेवेन्यू 628 करोड़ रुपए रहा, जबकि EBITDA 157 करोड़ रुपए दर्ज किया गया. इस सेगमेंट में EBITDA मार्जिन करीब 25% पर बना हुआ है.
मार्केट कैप: वर्तमान में ₹56,941 करोड़ है, जिसे अगले 3 साल में ₹1 लाख करोड़ करने का लक्ष्य है.
टर्नओवर: टर्नओवर को भी अगले 3 साल में ₹1 लाख करोड़ तक ले जाने का संकल्प है.
EBITDA टारगेट: अगले 3 साल में ₹5,000 करोड़ और 7 साल में ₹10,000 करोड़ एबिटा का लक्ष्य रखा गया है
स्वदेशी कंपनी: पतंजलि को दुनिया की सबसे बड़ी स्वदेशी एफएमसीजी कंपनी के रूप में स्थापित करना है
एडिबल ऑयल (Edible Oil): पाम प्लांटेशन को 60,000 हेक्टेयर से बढ़ाकर 1.10 लाख हेक्टेयर कर लिया गया है, जिसे 5 लाख हेक्टेयर तक ले जाने का लक्ष्य है
FMCG और डेंटल केयर: स्वामी रामदेव ने कहा कि डेंटल केयर में पतंजलि ने आधे भारत में कोलगेट को पछाड़ दिया है. अगले 5 साल में पतंजलि नंबर-1 ब्रांड होगा.
मार्जिन: होम एंड पर्सनल केयर (HPC) में 25% प्रॉफिट मार्जिन तक पहुंच चुके हैं. बिस्किट और एफएमसीजी में कंपनी की ग्रोथ रेट 15-20% है.
उन्होंने बताया कि सितंबर में डेंटल और हेयर केयर प्रोडक्ट्स पर जीएसटी 18% से घटाकर 5% किए जाने का कंपनी को बड़ा लाभ मिला है. यह पिछले 30 सालों में कंपनी का सबसे बेहतर प्रदर्शन रहा है.
पतंजलि फूड्स का शेयर आज हल्की तेजी के साथ 523 रुपये पर बंद हुआ. दिन में ये 530 रुपये के इंट्राडे पर गया था. शेयर का 52-वीक हाई 670 रुपये और 52-वीक लो 480 रुपये है. बीते 1 साल में शेयर 12% गिरा है. 6 महीनों में 13%, इस साल अभी तक 5% की गिरावट रही है. पिछले 2 हफ्तों में ये 4.5% चढ़ा है. लॉन्ग टर्म में स्टॉक ने अच्छे रिटर्न दिए हैं. 3 सालों में 65%, 5 सालों में 124% और 10 सालों में 6,750% का रिटर्न मिल चुका है.
सितंबर 2025 तक के डेटा के मुताबिक, कंपनी में 68.81% हिस्सेदारी प्रमोटर्स के पास है, बाकि 31.19% स्टेक पब्लिक में है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)