सब्सिडियरी बेचने का मिला फायदा, Q4 में 86% उछला डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट, 20% डिविडेंड का किया ऐलान

पारस डिफेंस एंड टेक्नोलॉजी ने वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. चौथी तिमाही में कंपनी के नेट प्रॉफिट में 86% उछला है. साथ ही कंपनी ने डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
सब्सिडियरी बेचने का मिला फायदा, Q4 में 86% उछला डिफेंस कंपनी का नेट प्रॉफिट, 20% डिविडेंड का किया ऐलान

पारस डिफेंस ने जारी किए दमदार नतीजे 

BSE 1000 में शामिल डिफेंस कंपनी पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजी लिमिटेड ने बाजार बंद होने के बाद अपने तिमाही नतीजों का ऐलान कर दिया है. कंपनी ने जनवरी से मार्च तिमाही में अच्छा प्रदर्शन किया है. रेवेन्यू और मुनाफे के मोर्चे पर भारी उछाल देखने को मिला है. गौरतलब है कि 30 मार्च 2026 को पारस डिफेंस ने अपनी सब्सिडियरी कंपनी आयाती इनोवेटिव प्राइवेट लिमिटेड में अपनी 58% हिस्सेदारी बेच दी थी. इससे कंपनी के मुनाफे को सपोर्ट मिला है. कंपनी के बोर्ड ने 20 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है. नतीजों से पहले पारस डिफेंस का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ.

1 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान

पारस डिफेंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले हर एक इक्विटी शेयरों पर 1 रुपए के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इसके रिकॉर्ड डेट का ऐलान आने वाले वक्त में किया जाएगा.

86.5% उछला नेट प्रॉफिट

  • जनवरी-मार्च तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड नेट प्रॉफिट 86.65 फीसदी बढ़कर 38.88 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 20.83 करोड़ रुपए था.
  • वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 171.31 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 108.23 करोड़ रुपए रहा था.
  • पारस डिफेंस की कुल इनकम वित्त वर्ष 2026 में 180.36 करोड़ रुपए दर्ज की गई है. सालभर पहले इसी तिमाही में टोटल इकम 112.28 करोड़ रुपए थी.

पारस डिफेंस Q4 नतीजे (कंसोलिडेटेड)

डीटेल्सQ4 FY26 (करोड़ रुपये में)Q4 FY25 (करोड़ रुपये में)
ऑपरेटिंग रेवेन्यू (सेल्स)171.31108.23
कुल इनकम180.36112.28
टैक्स से पहले मुनाफा48.4426.71
शुद्ध मुनाफा38.8820.83

कामकाजी मुनाफे में भी आया उछाल

वित्त वर्ष 2026 की चौथी तिमाही में पारस डिफेंस का कामकाजी मुनाफा 50.5 फीसदी बढ़कर 42.6 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 28.3 करोड़ रुपए था.

सब्सिडियरी में हिस्सेदारी बेचने से फायदा

  • कंपनी के मार्जिन में गिरावट आई है. यह सालाना आधार पर 26 फीसदी से गिरकर 25 फीसदी पर आ गया है.
  • पारस डिफेंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी को अपनी सब्सिडियरी में हिस्सेदारी बचने से 2.91 करोड़ रुपए का फायदा हुआ है. चौथी तिमाही में यह कंपनी का एक्सेप्शनल गेन दिखा है.
  • वित्त वर्ष 2026 की बात करें तो 12 महीने में कंपनी की कुल सेल्स 476.57 करोड़ रुपए रही है. वित्त वर्ष 2025 में यह 364.66 करोड़ रुपए दर्ज की थी.
  • वित्त वर्ष 2026 में कंपनी का नेट प्रॉफिट 89.46 करोड़ रुपए रहा है, जो पिछले वित्त वर्ष 61.49 करोड़ रुपए है. ऐसे में इसमें लगभग 45.49 फीसदी की बढ़ोतरी हुई है.

पारस डिफेंस पूरे वित्त वर्ष के नतीजे (कंसोलिडेटेड)

विवरणFY26 (करोड़ रुपये में)FY25 (करोड़ रुपये में)
ऑपरेटिंग रेवेन्यू (सेल्स)476.57364.66
कुल आय492.55372.58
टैक्स से पहले मुनाफा117.6783.61
नेट प्रॉफिट89.4661.49

Zee Business Live TV यहां पर देखें

लाल निशान पर बंद हुआ कंपनी का शेयर

बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर पारस डिफेंस टेक्नोलॉजी का शेयर 0.75% या 6 अंकों की गिरावट के साथ 794.80 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.95 % या 7.60 अंक टूटकर 793 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 972.50 रुपए और 52 वीक लो 580.50 रुपए हैं. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 15.94% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में पारस डिफेंस का शेयर 10.33% और सालभर में 11.78% रिटर्न दिया है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6