डिफेंस कंपनी का जोरदार धमाका! मारी सेमीकंडक्टर बिजनेस में एंट्री, नई सब्सिडियरी बनाई; शेयर ने 1 साल में दिया 54% का मोटा रिटर्न

Paras Defence Share Price: इस खबर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में मजबूत तेजी देखने को मिली और स्टॉक करीब 6% उछलकर 676.25 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग ₹5,449 करोड़ है.
डिफेंस कंपनी का जोरदार धमाका! मारी सेमीकंडक्टर बिजनेस में एंट्री, नई सब्सिडियरी बनाई; शेयर ने 1 साल में दिया 54% का मोटा रिटर्न

Paras Defence ने बनाई सेमीकंडक्टर सब्सिडियरी. (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Paras Defence Share Price: डिफेंस और स्पेस सेक्टर की कंपनी Paras Defence and Space Technologies ने सेमीकंडक्टर सेगमेंट में कदम रखते हुए नई सहायक कंपनी (Subsidiary) Paras Semiconductors Private Limited की स्थापना की है. कंपनी ने एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि यह नई कंपनी 27 फरवरी 2026 को भारत में शामिल (incorporate) की गई है.

इस खबर के बाद सोमवार को कंपनी के शेयर में मजबूत तेजी देखने को मिली और स्टॉक करीब 6% उछलकर 676.25 रुपये पर बंद हुआ. कंपनी का कुल मार्केट कैप लगभग ₹5,449 करोड़ है.

सेमीकंडक्टर सेक्टर में रणनीतिक विस्तार

Add Zee Business as a Preferred Source

Paras Defence इस नई सब्सिडियरी के जरिए एडवांस सेमीकंडक्टर पैकेजिंग टेक्नोलॉजी पर काम करेगी. कंपनी का लक्ष्य State-of-the-Art Advanced Heterogeneous Packaging और 3D Packaging OSAT (Outsourced Semiconductor Assembly and Testing) यूनिट स्थापित करना है.

यह यूनिट खास तौर पर इन हाई-टेक क्षेत्रों पर फोकस करेगी:

  • आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI)
  • हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग (HPC)
  • नेटवर्किंग
  • डेटा सेंटर एप्लिकेशन

सेमीकंडक्टर इंडस्ट्री को भारत सरकार भी रणनीतिक रूप से बढ़ावा दे रही है, ऐसे में कंपनी का यह कदम भविष्य की ग्रोथ से जुड़ा माना जा रहा है.

शेयरहोल्डिंग और निवेश पर क्या है स्ट्रैटेजी?

  • Paras Defence इस नई कंपनी की होल्डिंग कंपनी होगी.
  • Paras Defence ने शुरुआती तौर पर 70,000 इक्विटी शेयर सब्सक्राइब किए हैं
  • प्रति शेयर फेस वैल्यू ₹10 रखी गई है
  • कुल शुरुआती निवेश ₹7 लाख (कैश में) किया गया है
  • नई सब्सिडियरी में Paras Defence की 70% हिस्सेदारी होगी
  • कंपनी ने बताया कि इस स्थापना के लिए किसी अतिरिक्त सरकारी या नियामकीय मंजूरी की आवश्यकता नहीं थी.

कंपनी के शेयर का प्रदर्शन

Paras Defence के शेयरों ने लंबे समय में मजबूत रिटर्न दिए हैं, हालांकि हाल के महीनों में उतार-चढ़ाव देखने को मिला है.

शेयर रिटर्न (प्रतिशत में):

अवधिबदलाव (%)
1 हफ्ता+5.87%
2 हफ्ते+6.78%
1 महीना+2.84%
YTD-1.20%
3 महीने-4.10%
6 महीने+0.96%
1 साल+54.74%
2 साल+84.57%
3 साल+188.71%

कंपनी के लिए क्या मायने रखता है यह कदम?

डिफेंस इलेक्ट्रॉनिक्स और स्पेस टेक्नोलॉजी में मौजूदगी रखने वाली Paras Defence अब सेमीकंडक्टर वैल्यू चेन में एंट्री कर रही है. AI, डेटा सेंटर और हाई-परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग जैसे क्षेत्रों में बढ़ती मांग को देखते हुए यह विस्तार कंपनी के लॉन्ग-टर्म बिजनेस अवसरों को मजबूत कर सकता है.

LIVE TV:

मार्केट एनालिस्ट्स के अनुसार, एडवांस पैकेजिंग और OSAT सेगमेंट भारत के सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम का तेजी से उभरता हिस्सा है, जहां आने वाले वर्षों में निवेश और मांग दोनों बढ़ने की उम्मीद है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6