&format=webp&quality=medium)
नवरत्न पीएसयू कंपनी बीईएल ने इस कंपनी को दिया ऑर्डर, स्टॉक पर रखना नजर (फोटो - AI)
डिफेंस और एयरोस्पेस सेक्टर की दिग्गज प्राइवेट कंपनी पारस डिफेंस (Paras Defence Share Price) को मंगलवार को एक ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज फाइलिंग के तहत इसकी जानकारी दी. कंपनी ने बताया कि उसे BEL यानी कि भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड ये ऑर्डर मिला है. बता दें कि BEL खुद डिफेंस पीएसयू कंपनी है. ये एक नवरत्न कंपनी है, जिसने पारस डिफेंस को एक ऑर्डर दिया है.
ऑर्डर के दम पर स्टॉक में तेजी देखने को मिली है. कंपनी को स्टॉक मंगलवार को 1.38% की तेजी के साथ 825.90 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. स्टॉक का 52 वीक हाई 941 रुपए और 52 वीक लो 580 रुपए है. अब नए ऑर्डर के दम पर स्टॉक पर नजर रख सकते हैं.
फाइलिंग के मुताबिक, पारस डिफेंस को 52.82 करोड़ रुपए की वैल्यू का ऑर्डर मिला है. बता दें कि इस वैल्यू जीएसटी शामिल है. कंपनी को भारत इलेक्ट्रॉनिक्स से ये ऑर्डर मिला है. पारस डिफेंस को इलेक्ट्रो ऑप्टिक्स सिस्टम की सप्लाई करने का ऑर्डर मिला है. पारस डिफेंस को ये काम सितंबर 2027 से पहले पूरा करना है.

कंपनी ने हाल ही में अपने तिमाही नतीजे पेश किए थे. चौथी तिमाही में कंपनी ने बेहतर प्रदर्शन किया. कंपनी ने अपनी सब्सिडियरी बेची थी, जिसके बाद कंपनी के मुनाफे में जोरदार उछाल देखने को मिला था. नतीजों की बात करें तो चौथी तिमाही में कंपनी का कंसोलिडेटेड मुनाफा 86.65 फीसदी बढ़कर 38.88 करोड़ रुपए रहा. ये बीते साल की समान अवधि में 20.83 करोड़ रुपए था.
ये भी पढ़ें: OLA Share: QIP के जरिए 13,94,31,121 शेयर जारी, फंड जुटाने पर जोर, लेकिन एक्सपर्ट की दूर रहने की सलाह, जानें क्यों?
इसके अलावा, कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 171.31 करोड़ रुपए रहा है. पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह आंकड़ा 108.23 करोड़ रुपए रहा था. वहीं कुल इनकम 80.36 करोड़ रुपए दर्ज की गई है. इसके अलावा कंपनी ने एक रुपए प्रति शेयर की दर से डिविडेंड का भी ऐलान किया था.
पारस डिफेंस की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले हर एक इक्विटी शेयरों पर 1 रुपए के फाइनल डिविडेंड की सिफारिश की है. इसके रिकॉर्ड डेट का ऐलान आने वाले वक्त में किया जाएगा.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | -2.87 |
| 1 महीना | 4.94 |
| 6 महीना | 18.11 |
| 1 साल | 4.58 |
| 3 साल | 209.17 |
| 5 साल | -- |
पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीज लिमिटेड भारत की एक निजी क्षेत्र की कंपनी है, जो डिफेंस और अंतरिक्ष क्षेत्र के लिए विभिन्न उत्पादों और तकनीकी समाधानों के डिजाइन, विकास, निर्माण और परीक्षण का काम करती है. कंपनी का कारोबार मुख्य रूप से दो प्रमुख बिजनेस सेगमेंट में संचालित होता है. इसमें ऑप्टिक्स और ऑप्ट्रॉनिक सिस्टम्स और डिफेंस इंजीनियरिंग शामिल हैं.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)