पेंट बनाने वाली कंपनी ने दिया1560% डिविडेंड का तोहफा! नोट कर लें रिकॉर्ड डेट, Q1 में मुनाफा 20.6% घटा

Dividend Stocks: चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 20.6% गिरा है, जबकि आय में 4% की गिरावट आई है.
पेंट बनाने वाली कंपनी ने दिया1560% डिविडेंड का तोहफा! नोट कर लें रिकॉर्ड डेट, Q1 में मुनाफा 20.6% घटा

Akzo Nobel Dividend, Q1 Results: BSE 500 इंडेक्स में शामिल पेंट कंपनी Akzo Nobel ने अपना तिमाही नतीजा जारी कर दिया है. चालू वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में कंपनी का मुनाफा 20.6% गिरा है, जबकि आय में 4% की गिरावट आई है. कमजोर नतीजे के बावजूद कंपनी ने निवेशकों के लिए स्पेशल डिविडेंड (Special Dividend) का ऐलान किया है. बोर्ड ने निवेशकों को वन-टाइम 1,560% का स्पेशल डिविडेंड देने को मंजूरी दी है.

Akzo Nobel Q1 Results: कैसा रहा कंपनी का Q1 रिजल्ट?

Net Profit: FY26 की अप्रैल-जून तिमाही में Akzo Nobel का प्रदर्शन खराब रहा. जून तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 20.6 फीसदी घटकर 91 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इस तिमाही में 114 करोड़ रुपये था.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

Revenue: इस दौरान कंपनी आय में भी गिरावट आई है. Q1 में आय 4 फीसदी गिरकर 995 करोड़ रुपये पर रही, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,036.3 करोड़ रुपये थी.

EBITDA: पहली तिमाही में कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा भी 20.4 फीसदी लुढ़ककर 134.4 करोड़ रुपये रहा, जो पिछले साल इसी तिमाही में 169.8 करोड़ रुपये था.

Margin: अप्रैल-जून तिमाही में मार्जिन भी सालना आधार पर 16.3% से घटकर 13.5% पर आ गया.

वित्तीय मापदंडQ1 FY26Q1 FY24YoY
Net Profit₹91 करोड़₹114.6 करोड़- 20.6%
Revenue₹995 करोड़₹1,036.3 करोड़- 4%
EBITDA₹134.4 करोड़₹169.8 करोड़- 20.4%
मार्जिन13.5%16.3%- 2.8%

Akzo Nobel Dividend: 1,560% डिविडेंड का ऐलान

Akzo Nobel India ने अपने निवेशकों को बड़ा तोहफा दिया है. कंपनी ने 10 रुपये फेस वैल्यू पर 156 रुपये यानी 1560% प्रति शेयर का स्पेशल अंतरिम डिविडेंड (Special Dividend) का ऐलान किया है.

Akzo Nobel Dividend: रिकॉर्ड डेट फिक्स

AKZO Nobel India ने डिविडेंड पाने वालों के लिए 11 अगस्त 2025 को रिकॉर्ड डेट तय किया है. स्पेशल डिविडेंड का भुगतान शेयरधारकों की मंजूरी के बाद 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.

Akzo Nobel Share Price History

Q1 नतीजे के बाद Akzo Nobel के शेयर में तेजी देखने को मिली. बीएसई पर शेयर 3.92 फीसदी बढ़कर 3,779.80 रुपये पर पहुंच गया. स्टॉक पिछले एक महीने में 8.57% और 3 महीने में 7.65% बढ़ा है, जबकि बीते 6 महीने में यह 1.61% टूटा है. वहीं, इस साल शेयर में अब तक 4.73% चढ़ा है. पिछले एक साल में शेयर ने 20%, 2 साल में 32% और 3 साल में 95% का रिटर्न दिया है.

DurationAbsolute ChangeChange %
1 Week-34.15-0.91%
2 Weeks43.651.18%
1 Month294.108.57%
3 Months264.957.65%
6 Months-60.80-1.61%
YTD168.204.73%
1 Year612.4019.66%
2 Years906.3532.13%
3 Years1815.2094.93%
5 Years1868.00100.47%
10 Years2245.80151.58%

पेंट स्टॉक का 52 वीक हाई 4,649 रुपये है, जो इसने 9 अक्टूबर 2024 को बनाया था. जबकि 52 वीक लो 3,009.50 रुपये है, जो इसने 5 अगस्त 2024 को टच किया. बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप 16,981.98 करोड़ रुपये है.

About Company

Akzo Nobel, एक डच बहुराष्ट्रीय कंपनी है जो दुनिया भर में उद्योग और उपभोक्ताओं दोनों के लिए पेंट और कोटिंग्स बनाती है. एम्स्टर्डम में हेडक्वार्टर वाली कंपनी का बिजनेस 150 से ज्यादा देशों में हैं

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल- FAQs


Q1: Akzo Nobel का Q1 FY26 का परिणाम कैसा रहा?
Ans: Q1FY26 में कंपनी का प्रदर्शन कमजोर रहा. नेट प्रॉफिट 20.6 फीसदी, रेवेन्यू, 4 फीसदी और EBITDA 20.4 फीसदी घटा.

Q2: कंपनी ने डिविडेंड की क्या घोषणा की है?
Ans: हां, कंपनी ने ₹156 का स्पेशल डिविडेंड घोषित किया है.

Q3: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?
Ans: स्पेशल डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 11 अगस्त 2025 तय की गई है.

Q4: डिविडेंड का भुगतान कब होगा?
Ans: शेयरधारकों की मंजूरी मिलने के बाद, डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.

Q4: Akzo Nobel का मार्केट कैप क्या है?
Ans: बीएसई पर कंपनी का मार्केट कैप ₹16,981.98 करोड़ है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6