₹150 का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, Q4 में 9% बढ़ा मुनाफा; शुक्रवार को रखें नजर

Page Industries ने अपने शेयर होल्डर्स को डिविडेंड का बंपर तोहफा दिया है. कंपनी ने 150 रुपए के चौथे डिविडेंड का ऐलान किया है. जानिए इसके लिए रिकॉर्ड डेट कब है. Q4 में कंपनी का मुनाफा 178 करोड़ रुपए रहा है.
₹150 का डिविडेंड दे रही है यह कंपनी, Q4 में 9% बढ़ा मुनाफा; शुक्रवार को रखें नजर

FY26 में कंपनी ने हर शेयर पर 550 रुपए के डिविडेंड का ऐलान किया है. (प्रतीकात्मक फोटो)

Jockey ब्रांड से अपैरल बेचने वाली दिग्गज कंपनी Page Industries ने चौथी तमाही का रिजल्ट (Q4 Results) जार किया है. कंपनी के रेवेन्यू में 14% और मुनाफा में 9% का उछाल दर्ज किया गया है. कंपनी ने अपने शेयर होल्डर्स को 150 रुपए के बंपर डिविडेंड (Dividend) का तोहफा दिया है. डिविडेंड का भुगतान जून महीने में कर दिया जाएगा. यह शेयर गुरुवार को मामूली तेजी के साथ 38402 रुपए पर बंद हुआ.

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध सूचना के मुताबिक, Q4 में Page Industries ने 10 रुपए की फेस वैल्यु के आधार पर 1500% यानी प्रति शेयर 150 रुपए के फाइनल डिविडेंड का ऐलान किया है. FY26 में कंपनी की तरफ से यह चौथा अंतरिम डिविडेंड है.

आपके काम की 5 प्रमुख बातें

सवालजवाब
इस बार कितना अंतरिम डिविडेंड मिलेगा?प्रति शेयर ₹150 (₹10 की फेस वैल्यु पर 1500%) का चौथा अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया गया है
पूरे वित्त वर्ष (FY26) के लिए कुल कितना डिविडेंड दिया गया है?कुल ₹550 प्रति शेयर (125-125-150 के तीन अंतरिम डिविडेंड + 150 रुपए का चौथा अंतरिम डिविडेंड).
डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट (Record Date) क्या तय की गई है?27 मई (इस तारीख तक डीमैट अकाउंट में शेयर होना जरूरी है).
इस डिविडेंड का भुगतान (Payment) कब तक किया जाएगा?19 जून या उससे पहले योग्य निवेशकों के खातों में डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.
कितने रीटेल (छोटे) निवेशकों को इस डिविडेंड का फायदा मिलेगा?मार्च 2026 के आंकड़ों के मुताबिक, लगभग 52,621 रीटेल निवेशकों के पास यह शेयर है, जिन्हें रिकॉर्ड डेट तक होल्ड करने पर यह तोहफा मिलेगा.

रिकॉर्ड डेट कब है?

चौथे अंतरिम डिविडेंड के लिए बोर्ड ने 27 मई को रिकॉर्ड डेट फिक्स किया है. मतलब, 27 मई को जिन शेयर होल्डर्स के डीमैट अकाउंट में शेयर होगा उन्हें डिविडेंड का फायदा मिलेगा.

कब होगा डिविडेंड का भुगतान?

कंपनी ने कहा कि 19 जून या उससे पहले तक डिविडेंड का भुगतान कर दिया जाएगा.

FY26 में कुल कितना डिविडेंड दिया गया?

इससे पहले कंपनी ने 125-125-150 रुपए तीन बार डिविडेंड का ऐलान किया है. चौथा डिविडेंड मिलाकर FY26 में कंपनी ने कुल 550 रुपए का डिविडेंड दिया है.

कितने निवेशकों को मिलेगा डिविडेंड का तोहफा?

चूंकि यह शेयर महंगा है इसलिए कम रीटेल निवेशकों के पास यह शेयर है. मार्च 2026 के आधार पर 52,621 रीटेल निवेशकों के पास यह शेयर है. अगर रिकॉर्ड डेट तक ये होल्ड करते हैं तो डिविडेंड का फायदा मिलेगा.

Q4 में कंपनी का प्रदर्शन कैसा रहा?

  • रेवेन्यू 14.1% ग्रोथ के साथ 1252 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 10.7% ग्रोथ के साथ 260 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 9% उछाल के साथ 178 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 21.4% से घटकर 20.8% पर आ गया
  • प्रॉफिट मार्जिन 14.9% से घटकर 14.3% पर आ गया
  • चौथी तिमाही के लिए वॉल्यूम ग्रोथ 10.8% और यह 54.5 मिलियन पीस रहा
Page Industries Q4 Results

FY26 में कैसा रहा प्रदर्शन?

  • रेवेन्यू 6.3% ग्रोथ के साथ 5247 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA 8.5% उछाल के साथ 1153 करोड़ रुपए रहा
  • नेट प्रॉफिट 4.8% उछाल के साथ 764 करोड़ रुपए रहा
  • EBITDA मार्जिन 21.5% से बढ़कर 22.0% रहा
  • प्रॉफिट मार्जिन 14.8% से घटकर 14.6% पर आ गया

FY27 के लिए आउटलुक कैसा है?

कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर वीएस गणेश ने कहा कि चौथी तिमाही में रेवेन्यू और प्रॉफिट ग्रोथ हेल्दी रहा.मार्केट पोजिशन कंपनी का बना हुआ है. आउटलुक को लेकर कहा कि कंज्यूमर सेंटिमेंट पॉजिटिव है. महंगाई के कारण इनपुट कॉस्ट पर दबाव है. खासकर कॉटन की कीमत में लगातार तेजी बनी हुई है.

पिछले पांच सालों का ग्रोथ कैसा रहा है?

Page Ind 5 Years Growth

Page Industries Share Price

पेज इंडस्ट्रीज का शेयर BSE पर 0.3% की मजबूती के साथ 38402 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर के लिए 52 वीक्स हाई 50470 रुपए और लो 29800 रुपए है. पिछले एक हफ्ते में शेयर में 6% की तेजी आई है. इस साल अब तक शेयर ने करीब 8% का रिटर्न दिया है. कंपनी का मार्केट कैप 42835 करोड़ रुपए है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6