&format=webp&quality=medium)
ऑर्डर के दम पर इस शेयर में दिख सकता है एक्शन (फोटो - AI)
एनर्जी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Pace Digitek को आज एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी. फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को 710 करोड़ रुपए का बड़ा ऑर्डर मिला है. हालांकि ये शेयर आज 1.26% की गिरावट के साथ ट्रेड कर रहा है. लेकिन आने वाले समय में इस शेयर में एक्शन दिख सकता है. क्योंकि मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर को इस शेयर पर भरोसा है.
बता दें कि ये कंपनी हाल ही में मार्केट में लिस्ट हुई है. अक्टूबर 2025 में मार्केट में लिस्ट होने वाली कंपनी का मार्केट कैप 3816 करोड़ रुपए है. लेकिन कंपनी को ऑर्डर बड़ा मिला है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे NLC इंडिया रिन्यूबल से बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट के लिए बड़ा EPC और लॉन्ग-टर्म O&M कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू ₹7,099 मिलियन यानी करीब ₹710 करोड़ (GST सहित) है.
कंपनी को तमिलनाडु में 250 MW/500 MWh का बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम (BESS) प्रोजेक्ट लगाने का काम मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी इंजीनियरिंग, प्रॉक्योरमेंट और कंस्ट्रक्शन (EPC) का पूरा काम करेगी. हालांकि पावर ट्रांसफॉर्मर्स की सप्लाई इस कॉन्ट्रैक्ट का हिस्सा नहीं होगी.

इसके अलावा कंपनी को 12 साल तक इस प्रोजेक्ट के लिए कॉम्प्रेहेंसिव ऑपरेशन्स और मेंटेनेंस (O&M) सेवाएं भी देनी होंगी. यानी यह सिर्फ एक EPC ऑर्डर नहीं बल्कि लॉन्ग टर्म रेवेन्यू विजिबिलिटी देने वाला प्रोजेक्ट भी माना जा रहा है.
ये भी पढ़ें: नतीजों से पहले कर लें खरीदारी! एक्सपर्ट को उम्मीद अब और नहीं टूटेगा ये शेयर, निवेशकों को दिया लॉन्ग टर्म टारगेट
यह प्रोजेक्ट तमिलनाडु के Ottapidaram, Anuppankulam और Kayathar जैसे कई लोकेशन्स पर लगाया जाएगा. कंपनी को डिजाइन, इंजीनियरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमीशनिंग और सिविल इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े सभी काम करने होंगे.
कंपनी ने बताया कि EPC और कमीशनिंग का काम 12 महीने में पूरा किया जाएगा. इसके बाद अगले 12 साल तक O&M सेवाएं दी जाएंगी.
मार्केट एक्सपर्ट अविनाश गोरक्षकर ने इस शेयर पर HOLD की राय दी है. उन्होंने इस शेयर पर अगले 12-15 महीने का नजरिया रखने की सलाह दी है. एक्सपर्ट के मुताबिक, इस स्टॉक में यहां से बढ़िया रिस्क रिवॉर्ड देखने को मिल सकता है. अगले 12-15 महीने के लिए 240 रुपए का टारगेट प्राइस दिया है.
ये भी पढ़ें: इस कंपनी ने बांद्रा में खरीदा अल्ट्रा-लग्जरी सी व्यू रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट, ₹1000+ करोड़ की वैल्यू, स्टॉक पर रखें नजर
कंपनी के मुताबिक FY27 में यह दूसरा बड़ा BESS ऑर्डर है. FY26 में कंपनी को एनर्जी सेगमेंट में ₹58,147 मिलियन के ऑर्डर मिले थे, जिसमें BESS और रिन्यूबल एनर्जी प्रोजेक्ट्स का बड़ा योगदान रहा.
इस नए ऑर्डर के बाद FY27 में अब तक कंपनी के एनर्जी सेगमेंट ऑर्डर ₹14,119 मिलियन तक पहुंच चुके हैं. वहीं कंपनी के कुल एनर्जी सेगमेंट ऑर्डर ₹97,869 मिलियन के स्तर पर पहुंच गए हैं.
| Duration | Change (%) |
| 1 हफ्ता | -5.61 |
| 2 हफ्ते | -0.81 |
| 1 महीना | -0.31 |
| 3 महीना | -3.26 |
| YTD | -5.94 |
| 6 महीना | -15.96 |
कंपनी के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर वेणुगोपाल राव मैडीशेट्टी ने कहा कि यह ऑर्डर कंपनी की यूटिलिटी स्केल एनर्जी स्टोरेज सेगमेंट में मौजूदगी को और मजबूत करेगा.
उन्होंने कहा कि यह प्रोजेक्ट खास इसलिए भी है क्योंकि इसमें EPC एग्जीक्यूशन के साथ लॉन्ग टर्म O&M सर्विसेज भी शामिल हैं. इससे कंपनी को मैन्युफैक्चरिंग, सिस्टम इंटीग्रेशन और लाइफसाइकल सपोर्ट में अपनी क्षमताओं का फायदा मिलेगा.
Pace Digitek भारत की एक इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सॉल्यूशन्स कंपनी है. कंपनी दो बड़े सेगमेंट्स में काम करती है - एनर्जी और टेलीकॉम और ICT. एनर्जी सेगमेंट में कंपनी BESS डिजाइन, इंटीग्रेशन और डिप्लॉयमेंट का काम करती है. वहीं टेलीकॉम सेगमेंट में कंपनी टेलीकॉम पावर सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग, EPC और O&M सेवाएं देती है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)
आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)
Q1 Pace Digitek को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?
कंपनी को ₹7,099 मिलियन यानी करीब ₹710 करोड़ का BESS EPC और O&M ऑर्डर मिला है.
Q2 यह ऑर्डर किस कंपनी से मिला है?
यह ऑर्डर NLC India Renewables Limited से मिला है.
Q3 प्रोजेक्ट का आकार कितना है?
यह 250 MW / 500 MWh Battery Energy Storage System (BESS) प्रोजेक्ट है.
Q4 कंपनी को कितने समय तक O&M सेवाएं देनी होंगी?
कंपनी को 12 साल तक Comprehensive Operations & Maintenance सेवाएं देनी होंगी.
Q5 Pace Digitek किस सेक्टर में काम करती है?
कंपनी Energy और Telecom & ICT सेक्टर में काम करती है और BESS, EPC तथा Telecom Infrastructure Solutions प्रदान करती है.