Order News: टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी को मिला ₹265 करोड़ का ऑर्डर, 70% प्रमोटर्स होल्डिंग, स्टॉक पर रखें नजर

इस टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी को भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL) से ₹264.65 करोड़ का बड़ा सरकारी ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट BharatNet प्रोजेक्ट के तहत सिक्किम टेलीकॉम सर्किल के नेटवर्क विस्तार से जुड़ा है. कंपनी अगले 1095 दिनों में इस प्रोजेक्ट को पूरा करेगी.
Order News: टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी को मिला ₹265 करोड़ का ऑर्डर, 70% प्रमोटर्स होल्डिंग, स्टॉक पर रखें नजर

इस कंपनी को मिला ऑर्डर, स्टॉक पर रखें नजर (फोटो - ChatGPT)

एनर्जी सॉल्यूशन्स प्रोवाइडर और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी Pace Digitek को तीसरे ही दिन दूसरा बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज को फाइलिंग के दौरान इसकी जानकारी दी. फाइलिंग के मुताबिक, कंपनी को 264.65 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. ये कॉन्ट्रैक्ट भारत संचार निगम लिमिटेड यानी कि BSNL से मिला है.

बुधवार को बाजार में मामूली तेजी देखने को मिल रही है. स्टॉक 178 रुपए के भाव पर ट्रेड कर रहा है. जबकि इस शेयर पर मार्केट एक्सपर्ट पहले ही 240 रुपए का टारगेट प्राइस दे चुके हैं. ऐसे में लंबी अवधि के नजरिए वाले निवेशकों को इस शेयर पर नजर रखनी चाहिए.

क्या है ऑर्डर की डीटेल्स?

कंपनी को टेलीकॉम सेक्टर से बड़ा सरकारी ऑर्डर मिला है. कंपनी ने जानकारी दी है कि उसे भारत संचाल निगम लिमिटेड (BSNL) से ₹264.65 करोड़ (GST सहित) का कॉन्ट्रैक्ट मिला है. यह ऑर्डर BharatNet प्रोजेक्ट के तहत दिया गया है.

BSNL

कंपनी के मुताबिक यह प्रोजेक्ट सिक्किम टेलीकॉम सर्किल में BharatNet मिडिल माइल नेटवर्क से जुड़ा हुआ है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस जैसे कई अहम काम करने होंगे.

क्या है BharatNet प्रोजेक्ट?

BharatNet केंद्र सरकार की एक बड़ी डिजिटल कनेक्टिविटी योजना है, जिसका उद्देश्य देश के गांवों तक हाई-स्पीड इंटरनेट पहुंचाना है. इस परियोजना के तहत देशभर में टेलीकॉम और फाइबर नेटवर्क का विस्तार किया जा रहा है.

Pace Digitek को मिला यह ऑर्डर भी इसी नेटवर्क विस्तार का हिस्सा है. कंपनी इस प्रोजेक्ट के जरिए सिक्किम क्षेत्र में नेटवर्क इंफ्रास्ट्रक्चर को मजबूत करेगी.

1095 दिनों में पूरा होगा काम

कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए कुल 1095 दिनों का समय दिया गया है. यानी कंपनी अगले तीन साल तक इस प्रोजेक्ट पर काम करेगी. इसके अलावा कंपनी ने साफ किया है कि यह ऑर्डर किसी रिलिटेड पार्टी ट्रांजैक्शन के तहत नहीं आता है.

ऑर्डर बुक को मिलेगा मजबूती

BharatNet जैसे बड़े सरकारी प्रोजेक्ट से कंपनी की ऑर्डर बुक और एग्जीक्यूशन पाइपलाइन को मजबूती मिलेगी. हाल के समय में सरकार देशभर में डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर और ब्रॉडबैंड कनेक्टिविटी बढ़ाने पर जोर दे रही है. ऐसे में टेलीकॉम इंफ्रा और नेटवर्किंग से जुड़ी कंपनियों के लिए नए अवसर लगातार बढ़ रहे हैं.

Pace Digitek Limited पहले भी एनर्जी और टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कई बड़े ऑर्डर हासिल कर चुकी है. अब BSNL से मिला यह नया कॉन्ट्रैक्ट कंपनी के बिजनेस ग्रोथ के लिहाज से सकारात्मक माना जा रहा है.

स्टॉक का प्रदर्शन

DurationChange (%)
1 हफ्ता-5.51
2 हफ्ते-0.11
1 महीना4.71
3 महीना-2.25
YTD-4.18
6 महीना-20.08

क्या करती है कंपनी?

  • Pace Digitek भारत की एक इंटीग्रेटेड इंफ्रास्ट्रक्चर और एनर्जी सॉल्यूशन्स कंपनी है.
  • कंपनी दो बड़े सेगमेंट्स में काम करती है एनर्जी और टेलीकॉम और ICT.
  • एनर्जी सेगमेंट में कंपनी BESS डिजाइन, इंटीग्रेशन और डिप्लॉयमेंट का काम करती है.
  • वहीं टेलीकॉम सेगमेंट में कंपनी टेलीकॉम पावर सिस्टम की मैन्युफैक्चरिंग, EPC और O&M सेवाएं देती है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Pace Digitek को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?

कंपनी को BSNL से ₹264.65 करोड़ (GST सहित) का कॉन्ट्रैक्ट मिला है.

Q2 यह ऑर्डर किस प्रोजेक्ट के तहत मिला है?

यह ऑर्डर केंद्र सरकार की BharatNet डिजिटल कनेक्टिविटी परियोजना के तहत मिला है.

Q3 कंपनी को इस प्रोजेक्ट में क्या काम करना होगा?

कंपनी को डिजाइन, सप्लाई, निर्माण, इंस्टॉलेशन, अपग्रेडेशन, ऑपरेशन और मेंटेनेंस जैसे काम करने होंगे.

Q4 प्रोजेक्ट को पूरा करने में कितना समय लगेगा?

कंपनी ने बताया कि इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 1095 दिनों यानी करीब 3 साल का समय दिया गया है.

Q5 Pace Digitek किस सेक्टर में काम करती है?

कंपनी एनर्जी, टेलीकॉम और ICT सेक्टर में काम करती है. यह BESS, टेलीकॉम इंफ्रास्ट्रक्चर, EPC और O&M सेवाएं प्रदान करती है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6