&format=webp&quality=medium)
IPO की तैयारी कर रही हॉस्पिटैलिटी टेक कंपनी OYO ने अपने पैरेंट ब्रांड का नाम बदलने का ऐलान किया है. अब कंपनी की पैरेंट इकाई Oravel Stays की जगह Prism होगा. यह घोषणा OYO के फाउंडर और चेयरमैन ऋतेश अग्रवाल ने शेयरहोल्डर्स को भेजे गए एक पत्र में की. Prism को कंपनी की नई पहचान के रूप में लॉन्च किया जाएगा, जो OYO की अलग-अलग ब्रांड्स और बिज़नेस कैटेगरी को एक छतरी के नीचे लाने का काम करेगा.
ऋतेश अग्रवाल ने बताया कि Prism कंपनी के लिए एक क्लियर और फ्यूचर-रेडी कॉर्पोरेट आर्किटेक्चर बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम है. उन्होंने कहा, “Prism हमारी विविध बिज़नेस यूनिट्स को जोड़ने वाला नाम है. इससे हमारी कंपनी को और प्रभावी तरीके से काम करने और वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान को स्पष्ट रूप से पेश करने में मदद मिलेगी. यह सभी ब्रांड्स को जोड़ने का काम करेगा, लेकिन हर ब्रांड की अपनी विशेष पहचान को बरकरार रखेगा.” Prism पैरेंट ब्रांड की भूमिका निभाएगा, जबकि OYO ब्रांड बजट और मिडस्केल ट्रैवल सेगमेंट के लिए एक मजबूत और ग्लोबली पहचानी जाने वाली पहचान बना रहेगा.
Prism नाम को वैश्विक स्तर पर आयोजित पब्लिक नेमिंग प्रतियोगिता के जरिए चुना गया, जिसमें 6,000 से ज्यादा एंट्रीज़ आईं. इस प्रतियोगिता में विजेताओं को कुल 3 लाख रुपये की राशि दी गई.
2012 में ऋतेश अग्रवाल द्वारा स्थापित OYO आज 35 से अधिक देशों में 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवा प्रदान कर रहा है. कंपनी ने पिछले एक दशक में हॉस्पिटैलिटी इंडस्ट्री में टेक्नोलॉजी-ड्रिवन बिज़नेस मॉडल की मदद से बड़ी पहचान बनाई है.
OYO ग्रुप का पोर्टफोलियो विविध है और इसमें होटल्स, वैकेशन होम्स, वर्कस्पेसेज़ और अन्य हॉस्पिटैलिटी सेवाएं शामिल हैं-
होटल ब्रांड्स- OYO, Motel 6, Townhouse, Sunday, Palette
वैक्शन होम्स ब्रांड्स- Belvilla, DanCenter, CheckMyGuest, Studio Prestige
एक्सटेंडेड स्टे ब्रांड्स- Studio 6 (G6 Hospitality के जरिए अधिग्रहित)
वर्कस्पेस और इवेंट्स- Innov8, Weddingz.in
टेक सॉल्यूशंस- AI-आधारित पार्टनर टूल्स और डेटा साइंस प्लेटफॉर्म्स
Prism के लॉन्च के साथ कंपनी अपने तेजी से बढ़ते पोर्टफोलियो को और बेहतर तरीके से मैनेज कर सकेगी.
OYO का नया पैरेंट ब्रांड नाम Prism है.
Q2. Prism नाम कैसे चुना गया?
Prism नाम एक वैश्विक सार्वजनिक प्रतियोगिता के जरिए चुना गया, जिसमें 6,000 से अधिक सुझाव आए.
Q3. OYO की पैरेंट कंपनी का पुराना नाम क्या था?
OYO की पैरेंट कंपनी का पुराना नाम Oravel Stays था.
Q4. OYO का बिज़नेस किन-किन क्षेत्रों में फैला है?
OYO होटल्स, वैकेशन होम्स, एक्सटेंडेड स्टे, वर्कस्पेस, इवेंट स्पेसेज़ और हॉस्पिटैलिटी टेक सॉल्यूशंस के क्षेत्रों में काम करता है.
Q5. OYO कितने देशों में काम करता है?
OYO वर्तमान में 35 से अधिक देशों में 10 करोड़ से ज्यादा ग्राहकों को सेवा दे रहा है.