ORIENTAL बैंक को तीसरे क्‍वार्टर में अच्‍छा लाभ, जानिए कितना बढ़ा रेवेन्‍यू

ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 145 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ. बैंक को संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और कारोबार क्षमता बढ़ने से यह मुनाफा हुआ है.
ORIENTAL बैंक को तीसरे क्‍वार्टर में अच्‍छा लाभ, जानिए कितना बढ़ा रेवेन्‍यू

पिछले साल उसे 1,985 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था. (फाइल फोटो)

सरकारी स्वामित्व वाले ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स (OBC) को मौजूदा वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में 145 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ. बैंक को संपत्ति की गुणवत्ता में सुधार और कारोबार क्षमता बढ़ने से यह मुनाफा हुआ है.

ओबीसी ने नियामक को दी गयी जानकारी में कहा है कि पिछले साल की इसी अवधि में उसे 1,985 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा हुआ था.

बैंक ने कहा कि आलोच्य अवधि में उसकी कुल आय बढ़कर 5,128 करोड़ रुपये हो गयी. एक साल पहले अक्टूबर-दिसंबर के बीच यह आंकड़ा 4,756 करोड़ रुपये रहा था.

Add Zee Business as a Preferred Source

इसी बीच ओबीसी ने कहा है कि वह कर्मचारी खरीद योजना के तहत 2.61 करोड़ नये शेयर जारी करेगा. बैंक ने हर शेयर की कीमत 71.76 तय की है. इससे बैंक को 187.52 करोड़ रुपये जुटाने की उम्मीद है.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6