गिरते बाजार में इस कंपनी को मिला ₹1000 करोड़ का ठेका, ऑर्डर बुक ₹24700 करोड़ के करीब, रखें नजर

Order News: बाजार में हाहाकार के बीच आयर एंड स्टील प्रोडक्ट कंपनी Welspun Corp को गुड न्यूज मिला है. कंपनी को अमेरिका से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. यह ऑर्डर कुल 1,000 करोड़ रुपए का है.
गिरते बाजार में इस कंपनी को मिला ₹1000 करोड़ का ठेका, ऑर्डर बुक ₹24700 करोड़ के करीब, रखें नजर

यह बड़ा ऑर्डर इसकी अमेरिकी फैसिलिटी से पाइपों की सप्लाई के लिए है. (प्रतीकात्मक फोटो: Welspum Corp)

Welspun Corp Share Price: शेयर बाजार में सोमवार को भारी गिरावट है. सेंसेक्स 1500 अंकों से ज्यादा टूट गया है, जबकि निफ्टी 22,500 अंकों के नीचे फिसल गया है. बाजार में हाहाकार के बीच आयर एंड स्टील प्रोडक्ट कंपनी Welspun Corp को गुड न्यूज मिला है. कंपनी को अमेरिका से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. कंपनी को 1,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है.

ऑर्डर मिलने की खबर का असर कंपनी के शेयर पर दिखा. कारोबार के दौरान स्टॉक 4% चढ़कर 849.90 रुपए पर पहुंच गया. हालांकि, बाजार में कमजोरी की वजह से स्टॉक ने अपनी पूरी बढ़त गंवा दी है. फिलहाल, यह 817 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

ऑर्डर डीटेल

Add Zee Business as a Preferred Source

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक-

  • Welspun Corp को 1,000 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला.
  • यह बड़ा ऑर्डर इसकी अमेरिकी फैसिलिटी से पाइपों की सप्लाई के लिए है.

कुल ऑर्डर बुक ₹24,700 करोड़

इस नए ऑर्डर और 30 जनवरी 2026 के बाद मिले ऑर्डर्स को मिलाकर कंपनी का कुल कंसोलिडेटेड ग्लोबल ऑर्डर बुक अब लगभग ₹24,700 करोड़ (करीब 2.6 अरब डॉलर) पहुंच गया है.

इससे भारत और अमेरिका दोनों में बिजनेस की मजबूत विजिबिलिटी और निरंतरता दिखाई देती है. यह ऑर्डर बुक FY26, FY27 और FY28 के दौरान पूरा किया जाएगा.

  • एक अन्य अपडेट में, Welspun Corp की पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनियों- Welspun Mauritius Holdings (WMHL) और Welspun Pipes Inc. ने पिछले हफ्ते एक इंट्राग्रुप ट्रांसफर पूरा किया.
  • इसके तहत, East Pipes Integrated Company for Industry (EPIC) में 69.3 लाख इक्विटी शेयर (करीब 22% हिस्सेदारी) ट्रांसफर किए गए.
  • यह डील Tadawul Stock Exchange पर लगभग ₹2,450 करोड़ में पूरी हुई. इस ट्रांजैक्शन के बाद, EPIC जो पहले WMHL की एसोसिएट कंपनी थी, अब WPI की एसोसिएट कंपनी बन जाएगी.

Live TV

Welspun Corp Q3 रिजल्ट्स

चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही (Q3) में कंपनी का प्रदर्शन मिक्स्ड रहा-

  • नेट प्रॉफिट- ₹453 करोड़ रहा, जो पिछले साल के ₹675 करोड़ के मुकाबले 33% घटा.
  • रेवेन्यू- 25% बढ़कर ₹4,532 करोड़ हो गया, जो एक साल पहले ₹3,614 करोड़ था.
  • EBITDA- कामकाजी मुनाफा 35% उछलकर ₹645 करोड़ पहुंचा, जो पिछले साल ₹478 करोड़ था.

क्या करती है कंपनी?

  • Welspun Corp, दुनिया भर में टॉप 2 लाइन पाइप निर्माताओं में से एक है.
  • कंपनी के 3 देशों- भारत, संयुक्त राज्य अमेरिका और सऊदी अरब में 6 मैन्युफैक्चरिंग सुविधाएं हैं.
  • 5 प्लांटों में कुल 2.2 मिलियन मीट्रिक टन की स्थापित मैन्युफैक्चरिंग क्षमता है.
  • ऑयल और गैस क्षेत्र की प्रमुख कंपनियों से 50+ मंजूरियां मिली है.
  • जटिल ऑन-शोर और ऑफ-शोर परियोजनाओं को पूरा करने में विशेषज्ञता है.

कंपनी के प्रोडक्ट्स

  • Welspun Corp जो स्टील और प्लास्टिक प्रोडक्ट्स के बिजनेस में काम करती है.
  • कंपनी मुख्य रूप से हाई-ग्रेड सबमर्ज्ड आर्क वेल्डेड पाइप्स, हॉट रोल्ड स्टील प्लेट्स और कॉइल्स का उत्पादन और कोटिंग करती है.
  • इसके अलावा, यह वेल्डेड लाइन पाइप्स, डक्टाइल आयरन पाइप्स, स्टेनलेस स्टील पाइप्स, ट्यूब्स और बार्स जैसी सेवाएं भी प्रदान करती है.

शेयर का प्रदर्शन

  • स्टॉक का 52 वीक हाई 994.60 रुपए है, जो इसने 10 जून 2025 को बनाया था.
  • 52 वीक लो 670.05 रुपए है, जो 7 अप्रैल 2025 को टच किया था.
  • कंपनी का कुल मार्केट कैप 21,472.56 करोड़ रुपए है.
  • एक हफ्ते में शेयर 5.63% तक चढ़ा है.
  • लेकिन बीते 6 महीने में यह 5% तक गिरा है.
  • हालांकि, पिछले 2 साल में शेयर 57.71% तक बढ़ा है.
  • वहीं, पिछले 3 वर्ष में स्टॉक ने 313.15% का रिटर्न दिया है.
  • 5 साल में रिटर्न 507% और 10 साल में 729% रहा.
DurationAbsolute ChangeChange (%)
1 Week43.305.62%
2 Weeks17.052.14%
1 Month-11.40-1.38%
YTD14.451.81%
3 Months23.803.01%
6 Months-42.35-4.95%
1 Year-55.05-6.34%
2 Years297.7557.71%
3 Years616.75313.15%
5 Years679.60506.79%
10 Years715.55729.04%

कंक्लूजन

मजबूत ऑर्डर बुक और ग्लोबल बिजनेस से लॉन्ग टर्म ग्रोथ दिखती है, लेकिन शॉर्ट टर्म में बाजार की कमजोरी का असर रह सकता है.

आर्टिक से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Welspun Corp को कितना बड़ा ऑर्डर मिला है?
Welspun Corp को करीब ₹1,000 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जो अमेरिका से पाइप सप्लाई के लिए है.

Q2. इस ऑर्डर का कंपनी के शेयर पर क्या असर पड़ा?
ऑर्डर की खबर से शेयर करीब 4% चढ़कर ₹849.90 तक पहुंचा, लेकिन बाजार में गिरावट के चलते बाद में बढ़त कम हो गई.

Q3. कंपनी का कुल ऑर्डर बुक कितना है?
नए ऑर्डर के बाद कंपनी का कुल ऑर्डर बुक करीब ₹24,700 करोड़ हो गया है.

Q4. यह ऑर्डर बुक कब तक पूरा होगा?
यह ऑर्डर FY26, FY27 और FY28 के दौरान पूरा किया जाएगा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6