25 देशों में वॉटर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी को विदेश से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर बना रॉकेट,3 साल में 280% रिटर्न

Order News: 25 से ज्यादा देशों में वॉटर ट्रीटमेंट सॉल्यूशन देने वाली कंपनी के कंसोर्टियम को जॉर्जिया में एक 'बड़ा' ऑर्डर हासिल हुआ है. इस ऑर्डर की वैल्यू 250 से 600 करोड़ रुपए है.
25 देशों में वॉटर सॉल्यूशन देने वाली कंपनी को विदेश से मिला बड़ा ऑर्डर, शेयर बना रॉकेट,3 साल में 280% रिटर्न

(Image- WABAG Website)

VA Tech WABAG Share Price: ग्लोबल वॉटर सॉल्यूशन प्रोवाइडर VA Tech WABAG के शेयर में शुक्रवार को शानदार तेजी आई है. बीएसई पर शेयर 3.5 फीसदी बढ़कर 1248.45 रुपए पर पहुंच गए. रेगुलेटरी फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि उसके कंसोर्टियम को जॉर्जिया में एक 'बड़ा' ऑर्डर हासिल हुआ है. इस ऑर्डर की वैल्यू 250 से 600 करोड़ रुपए है. साल शेयर में अब तक 6.21 फीसदी की गिरावट आई है.

ऑर्डर डीटेल

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, यह कॉन्ट्रैक्ट यूनाइटेड वॉटर सप्लाई कंपनी ऑफ जॉर्जिया LLC ने जॉर्जिया के तीसरे सबसे बड़े शहर कुटैसी में एक अत्याधुनिक वेस्टवॉटर और स्लज ट्रीटमेंट सुविधा विकसित करने के लिए दिया है. 19 MLD WWTP को रणनीतिक रूप से भविष्य में 56 MLD तक की क्षमता तक विस्तार के लिए डिजाइन किया गया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

प्रोजेक्ट क्या है?

  • जॉर्जिया के शहर Kutaisi में नया वॉटर ट्रीटमेंट प्लांट (WWTP) बनेगा.
  • इसकी क्षमता 19 MLD (मिलियन लीटर प्रति दिन) होगी.
  • भविष्य में इसे बढ़ाकर 56 MLD तक किया जा सकता है.
  • रोज लाखों लीटर गंदे पानी को साफ किया जाएगा.
डीटेल्स
ClientUnited Water Supply Company of Georgia LLC
Capacity19 MLD (expandable to 56 MLD)
LocationKutaisi, Georgia
Contract Value₹250-₹600 crores
FundingEuropean Investment Bank

Wabag क्या करेगा?

Wabag इस प्रोजेक्ट में लीड कंपनी है, जिसका काम-

  • पुराने प्लांट को हटाना
  • नया प्लांट बनाना
  • पाइपलाइन लगाना
  • पूरा सिस्टम डिजाइन और इंस्टॉल करना
  • प्लांट चालू करना
  • कर्मचारियों को ट्रेनिंग देना
  • 1 साल तक संचालन की निगरानी करना

कंपनी के लिए क्यों अहम है?

यह Wabag का CI और जॉर्जिया में पहला प्रोजेक्ट है. इससे कंपनी की इंटरनेशनल मार्केट में पकड़ मजबूत होगी. कंपनी को भविष्य में और ग्लोबल प्रोजेक्ट मिलने की संभावना बढ़ेगी.

मैनेजमेंट का बयान

इस ऑर्डर पर यूरोप क्लस्टर के मुख्य कार्यकारी अधिकारी महमत गेडेक ने कहा कि हम Kutaisi WWTP कॉन्ट्रैक्ट हासिल करके गर्व महसूस कर रहे हैं. यह जॉर्जिया में WABAG की एंट्री को दर्शाता है और हम अपने ग्राहक का विश्वास जताने के लिए धन्यवाद देते हैं. अपने अनुभव का उपयोग करते हुए हमने एक तकनीकी रूप से मजबूत और व्यावसायिक रूप से प्रतिस्पर्धी समाधान तैयार किया है, जिससे Rioni नदी में सुरक्षित रूप से पानी का डिस्चार्ज हो सके और स्लज का टिकाऊ प्रबंधन सुनिश्चित किया जा सके. यह प्रोजेक्ट कुतैसी के निवासियों के लिए लंबे समय तक पर्यावरण, स्वास्थ्य और सामाजिक लाभ लेकर आएगा.

कंपनी का बिजनेस

  • Wabag की 25 से ज्यादा देशों में उपस्थिति है.
  • 100 वर्षों का अनुभव है.
  • 125 से ज्यादा IP राइट्स हैं.
  • कंपनी 6,500 से ज्यादा प्लांट्स हैं.

शेयर का प्रदर्शन

Wabag के स्टॉक के लिए 52 वीक्स हाई 1,679 रुपए है और लो 1,033.95 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 7,676.48 करोड़ रुपए है. स्टॉक की परफॉर्मेंस की बात करें तो बीते 3 महीने में यह 3.15 फीसदी और 6 महीने में 21 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हुआ है. जबकि पिछले एक साल में इसमें 11 फीसदी की गिरावट आई है.

DurationAbsolute ChangeChange (%)
1 Week6.400.52%
2 Weeks9.900.81%
1 Month-40.15-3.15%
YTD-81.70-6.21%
3 Months-63.80-4.92%
6 Months-334.95-21.35%
1 Year-153.35-11.05%
2 Years551.3080.76%
3 Years908.95279.72%
5 Years986.40398.55%
10 Years725.35142.63%

हालांकि, बीते 2 वर्ष में शेयर 80.76 फीसदी और 3 वर्ष में 280 फीसदी तक बढ़ा है. वहीं, पिछले 5 वर्ष में शेयर ने करीब 400 फीसदी का शानदार रिटर्न दिए हैं.

Live TV

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6