1 साल में 15% टूटा, लेकिन 10 साल में दिया 319% रिटर्न! वीकेड में मिला ₹1,600 करोड़ का मेगा ऑर्डर, सोमवार को रखें नजर

Order News: एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी को यह ऑर्डर भारत की एक प्रमुख थर्मल पावर प्रोजेक्ट कंपनीकंपनी से 800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट के लिए मिला है.
1 साल में 15% टूटा, लेकिन 10 साल में दिया 319% रिटर्न! वीकेड में मिला ₹1,600 करोड़ का मेगा ऑर्डर, सोमवार को रखें नजर

सुस्त पड़े स्टॉक के लिए 'संजीवनी' बनेगा ये ऑर्डर? (प्रतीकात्मक फोटो: Thermax)

Thermax Share Price: एनर्जी सॉल्यूशन प्रोवाइड करने वाली कंपनी थर्मेक्स लिमिटेड (Thermax) ने वीकेंड में बड़ी जानकारी दी है. शेयर बाजार की दी जानकारी में कंपनी ने बताया कि उसकी सब्सिडियरी थर्मेक्स बैबकॉक एंड विल्कॉक्स एनर्जी सॉल्यूशंस (TBWES) को ₹1,600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है.

रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक, थर्मेक्स को यह ऑर्डर भारत की एक प्रमुख थर्मल पावर प्रोजेक्ट कंपनीकंपनी से 800 मेगावाट के थर्मल पाव प्लांट के लिए मिला है.

क्या-क्या करेगा थर्मेक्स?

Add Zee Business as a Preferred Source
  • इस प्रोजेक्ट में कंपनी मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन की निगरानी, कमीशनिंग और परफॉर्मेंस टेस्टिंग जैसे अहम काम संभालेगा.
  • प्रोजेक्ट को कॉन्ट्रैक्ट में तय माइलस्टोन के अनुसार किया जाएगा.


मैनेजमेंट ने क्या कहा?

थर्मैक्स के मैनेजिंग डायरेक्टर (MD) और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (CEO) आशीष भंडारी ने कहा-

  • यह ऑर्डर थर्मैक्स के लिए एक महत्वपूर्ण सफलता है.
  • बड़े एनर्जी प्रोजेक्ट्स को संभालने में हमारी क्षमताओं को और मजबूत करता है.

हम अपने ग्राहक का थर्मैक्स पर भरोसा करने के लिए धन्यवाद देते हैं और इस प्रोजेक्ट को तेजी से और सफलतापूर्वक पूरा करने के लिए तत्पर हैं.

क्या करती है TBWES?

  • TBWES विभिन्न सॉलिड, लिक्विड और गैस ईंधनों के दहन के माध्यम से और टर्बाइन/इंजन एग्जॉस्ट से हीट रिकवरी और औद्योगिक प्रक्रियाओं से (वेस्ट) हीट रिकवरी के जरिए स्टीम जनरेशन के लिए उपकरण और समाधान प्रदान करती है.
  • इसके अलावा, TBWES केमिकल, पेट्रोकेमिकल और रिफाइनरी सेक्टर में विभिन्न उपयोगों के लिए हीटर भी उपलब्ध कराती है.
  • कंपनी की सर्विसेज यूनिट पुराने बॉयलर और हीटर के रेनोवेशन और मॉडर्नाइजेशन के साथ-साथ सभी प्रकार के उपकरणों के लिए डिजिटल सॉल्यूशंस भी प्रदान करती है.

कंपनी के फाइनेंशियल्स मजबूत

  • Q3 में मुनाफा 80% बढ़कर ₹205 करोड़
  • रेवेन्यू 4.2% बढ़कर ₹2,634 करोड़
  • EBITDA 34.5% उछलकर ₹254.3 करोड़
  • EBITDA मार्जिन 9.7% तक पहुंचा

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

थर्मेक्स का बिजनेस

  • THERMAX एनर्जी सेक्टर की एक अग्रणी कंपनी है.
  • यह क्लीन एयर, क्लीन एनर्जी, क्लीन वाटर और केमिकल सॉल्यूशंस प्रदान करती है.
  • Thermax के भारत, यूरोप और दक्षिण-पूर्व एशिया में 16 मैन्युफैक्चरिंग प्लांट्स हैं.
  • इसके 45 से अधिक भारतीय व अंतरराष्ट्रीय सब्सिडियरीज हैं.
1 सप्ताह-33.60-1.04%
2 सप्ताह-29.95-0.93%
1 महीना+77.60+2.49%
YTD +131.00+4.28%
3 महीने+180.65+6.00%
6 महीने-4.70-0.15%
1 वर्ष-564.35-15.02%
2 वर्ष-995.20-23.77%
3 वर्ष+1007.15+46.09%
5 वर्ष+1866.95+140.86%
10 वर्ष+2430.85

+319.22%

शेयर का प्रदर्शन

  • लास्ट सेशन में शेयर 1.61% गिरकर ₹3192.35 पर बंद हुआ.
  • पिछले 1 साल में स्टॉक 15% गिरा है.
  • हालांकि इस साल स्टॉक में 4.28% की तेजी आई है.
  • स्टॉक का 52 वीक हाई 4,088 रुपए है.
  • वहीं 52 वीक लो 2,744.20 रुपए है.
  • कंपनी का मार्केट कैप 38,038.86 करोड़ रुपए है.
  • बीते 5 साल में शेयर ने 141% तक रिटर्न दिया है.
  • जबकि बीते 10 साल में करीब 320% बढ़ा है.

कंक्लूजन

बड़ा ऑर्डर और मजबूत नतीजे कंपनी के लिए पॉजिटिव संकेत हैं, जिससे आने वाले समय में ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. Thermax को क्या बड़ा अपडेट मिला?
कंपनी की सब्सिडियरी को ₹1,600 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.

Q2. यह ऑर्डर किसे मिला?
थर्मेक्स बैबकॉक एंड विल्कॉक्स एनर्जी सॉल्यूशंस (TBWES) को.

Q3. प्रोजेक्ट किसके लिए है?
800 मेगावाट के थर्मल पावर प्लांट के लिए.

Q4. ऑर्डर किसने दिया?
भारत की एक प्रमुख थर्मल पावर प्रोजेक्ट कंपनी ने.

Q5. Thermax इस प्रोजेक्ट में क्या काम करेगी?
मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन सुपरविजन, कमीशनिंग और टेस्टिंग.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6