हाई से 80% नीचे शेयर! आज कंपनी को मिला ₹3550 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर में तूफानी तेजी

Sterling & Wilson Share Price: कंपनी को 3,550 करोड़ रुपये के नए घरेलू ऑर्डर हासिल हुई हैं. इन ऑर्डर्स के साथ ही कंपनी ने FY26 में कुल EPC ऑर्डर इनफ्लो में 10,062 करोड़ रुपये का स्तर पार कर लिया है.
हाई से 80% नीचे शेयर! आज कंपनी को मिला ₹3550 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, शेयर में तूफानी तेजी

FY26 में कंपनी के ऑर्डर बुक 10,062 करोड़ रुपये हो गए है.  (फोटो सोर्स: SWSOLAR)

Sterling & Wilson Share Price: रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर की दिग्गज कंपनी स्टर्लिंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (SWSOLAR) के शेयरों में सोमवार (20 अप्रैल) को जोरदार तेजी देखने को मिली. स्टॉक BSE पर करीब 13.48% उछलकर ₹220.50 के स्तर तक पहुंच गया. कंपनी को मिले बड़े ऑर्डर की खबर ने निवेशकों का भरोसा बढ़ाया, जिससे शेयर में यह तेज रैली देखने को मिली. बता दें कि स्टॉक अपने हाई से करीब 80% नीचे है.

Sterling & Wilson ने आज घोषणा की कि उसने 3,550 करोड़ रुपये के नए घरेलू ऑर्डर हासिल किए हैं. इन ऑर्डर्स के साथ ही कंपनी ने FY26 में कुल EPC ऑर्डर इनफ्लो में 10,062 करोड़ रुपये का ऐतिहासिक स्तर पार कर लिया है.

LIVE TV:

Add Zee Business as a Preferred Source

ऑर्डर डीटेल

कोल इंडिया से बड़ा प्रोजेक्ट: राजस्थान के बीकानेर में 875 MW AC के टर्न-की EPC पैकेज के लिए Sterling & Wilson L1 बिडर घोषित हुई.

  • प्राइवेट सेक्टर का ऑर्डर: महाराष्ट्र में 50 MW AC प्रोजेक्ट के लिए एक प्राइवेट IPP से नया ऑर्डर हासिल हुआ है.
  • लक्ष्य से आगे: कंपनी ने वित्त वर्ष के लिए तय किए गए अपने शुरुआती लक्ष्य से काफी अधिक ऑर्डर हासिल किए हैं.

कोल इंडिया के साथ नई साझेदारी

SWREL के लिए सबसे बड़ी जीत कोल इंडिया (Coal India) के टेंडर में L1 बनना है. यह प्रोजेक्ट राजस्थान के बीकानेर में स्थापित किया जाएगा.

प्रोजेक्ट क्षमता: 875 MW (AC) ग्रिड-कनेक्टेड सोलर PV प्रोजेक्ट.

कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू: ऑपरेशन एंड मेंटेनेंस (O&M) और टैक्स सहित इसकी कुल वैल्यू लगभग 3,490 करोड़ रुपये है.

यह कोल इंडिया के साथ कंपनी का पहला बड़ा प्रोजेक्ट है, जो सरकारी क्षेत्र में कंपनी की बढ़ती पैठ को दर्शाता है.

निजी क्षेत्र में पकड़ मजबूत

कंपनी ने एक प्रमुख भारतीय प्राइवेट इंडिपेंडेंट पावर प्रोड्यूसर (IPP) से महाराष्ट्र में 50 MW AC प्रोजेक्ट का ऑर्डर भी जीता है. यह कंपनी की हाइब्रिड और क्षेत्रीय प्रोजेक्ट्स में विशेषज्ञता को प्रमाणित करता है.

डीटेल
कुल पोर्टफोलियो (EPC)26.1 GWp से अधिक
O&M पोर्टफोलियो10.1 GWp
मौजूदगी28 देश
FY26 कुल ऑर्डर इनफ्लो₹10,062 करोड़+

मैनेजमेंट ने क्या कहा?

इस ऑर्डर जीत पर SWREL के ग्लोबर CEO चंद्र किशोर ठाकुर ने कहा कंपनी को Coal India से पहला प्रोजेक्ट मिलने की बेहद खुशी है और इसके जरिए वे भारत की रिन्यूएबल एनर्जी ग्रोथ स्टोरी का हिस्सा बन रहे हैं. उन्होंने आगे कहा कि FY26 कंपनी के लिए काफी अहम रहा है और ₹10,000 करोड़ से ज्यादा के EPC ऑर्डर हासिल करना शुरुआती लक्ष्य से काफी बेहतर प्रदर्शन को दिखाता है.

भारत में रिन्यूएबल एनर्जी सेक्टर लगातार मजबूत ग्रोथ पर बना हुआ है और कंपनी एक अग्रणी सोलर EPC प्लेयर के रूप में इस ग्रोथ मोमेंटम को आगे भी बनाए रखने को लेकर आशावादी है.

क्या हैं इस डील के बड़े हाइलाइट्स?

  • 875 MW Solar Project- बीकानेर, राजस्थान
  • वैल्यू- ₹3,490 करोड़
  • 50 MW का अतिरिक्त प्रोजेक्ट- महाराष्ट्र
  • FY26 में कुल ऑर्डर इनफ्लो- ₹10,062 करोड़+
Sterling and Wilson

शेयर का प्रदर्शन

  • Sterling and Wilson स्टॉक का 52 वीक हाई 348.90 रुपए है और लो 148.30 रुपए है.
  • शेयर अपने हाई से 80% करेक्ट हो चुका है.
  • जबकि इसमें लो लेवल से 30% से ज्यादा रिकवरी आई है.
  • BSE पर कंपनी का मार्केट कैप 5,130.69 करोड़ रुपए है.
  • एक हफ्ते में शेयर ने 22.59% और 2 हफ्ते में 31.54% रिटर्न दिए हैं.
  • लेकिन बीते एक साल में शेयर में 24.93% की गिरावट आई है.
  • वहीं, पिछले दो वर्ष में यह 60.97% और 3 साल में 28.60% तक गिरा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1. SWREL क्या करती है?

यह एक EPC कंपनी है जो सोलर और अन्य रिन्यूएबल प्रोजेक्ट्स बनाती है.

Q2. L1 बिडर का मतलब क्या है?

सबसे कम कीमत पर टेंडर जीतने वाली कंपनी.

Q3. क्या यह ऑर्डर कंपनी के लिए बड़ा है?

हां, ₹3,500 करोड़ का ऑर्डर कंपनी के लिए काफी अहम है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6