&format=webp&quality=medium)
(File Image)
Order News: शेयर बाजार में जारी गिरावट पर मंगलवार को थम गई. निफ्टी और सेंसेक्स बढ़त के साथ बंद होने में कामयाब हुए. बाजार में उतार-चढ़ाव के बीच आज KNR Constructions, Interarch Building Solutions, Marsons और Faalcon Concepts ने नए ऑर्डर मिलने की जानकारी दी. इन ऑर्डर्स से कंपनियों की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और आने वाले समय में रेवेन्यू ग्रोथ को सपोर्ट मिल सकता है.
कंस्ट्रक्शन कंपनी KNR Constructions को मलकाजगिरी नगर निगम, हैदराबाद से ₹235.07 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला. यह प्रोजेक्ट तेलंगाना में अर्बन रोड इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़ा है. कंपनी को EPC मोड पर TKR College Junction, Yatri Nagar Junction और MandaMallaMma Junction को जोड़ने वाले 6 लेन के दोतरफा फ्लाईओवर का निर्माण करना है. यह टर्नकी प्रोजेक्ट है और इसे 24 महीनों में पूरा किया जाएगा
मंगलवार को कंस्ट्रक्शन स्टॉक 0.20 फीसदी चढ़कर 127.10 रुपए पर बंद हुआ. इस साल शेयर अब तक -21.25 फीसदी करेक्ट हो चुके हैं. स्टॉक का 52 वीक हाई 245 रुपए और लो 108.55 रुपए है.
कंस्ट्रक्शन कंपनी Interarch Building Solutions ने भी बताया कि उसे करीब ₹58 करोड़ का घरेलू ऑर्डर मिला है. इस प्रोजेक्ट के तहत कंपनी प्री-इंजीनियर्ड स्टील बिल्डिंग सिस्टम (PEB) की डिजाइनिंग, इंजीनियरिंग, मैन्युफैक्चरिंग, सप्लाई और इरेक्शन का काम करेगी. गोपनीयता और व्यावसायिक कारणों से कंपनी ने ग्राहक का नाम उजागर नहीं किया है. प्रोजेक्ट को लगभग 67 महीनों में पूरा किया जाएगा.
Interarch का शेयर मंगलवार को 1.74 फीसदी की बढ़त के साथ 1730.50 रुपये पर बंद हुआ. स्टॉक एक महीने में -19.11 फीसदी और इस साल अब तक -24.86 फीसदी गिर चुका है.
ये भी जरूर पढ़ें- डिफेंस सेक्टर में बड़े ऑर्डर्स की तैयारी! ब्रोकरेज ने इन 4 स्टॉक्स पर जताया भरोसा, दिया नया टारगेट
| कंपनी का नाम | ऑर्डर वैल्यू |
| केएनआर कंस्ट्रक्शंस | ₹235.07 करोड़ |
| Interarch | ₹58.00 करोड़ |
| मार्संस | ₹9.48 करोड़ |
| फाल्कन कॉन्सेप्ट्स | ₹3.11 करोड़ |
इलेक्ट्रिकल इक्विपमेंट बनाने वाली कंपनी Marsons को West Bengal State Electricity Transmission Company Limited (WBSETCL) से ₹9.48 करोड़ का ऑर्डर मिला है. कंपनी 50 MVA, 132/33 KV क्षमता वाले पावर ट्रांसफॉर्मर्स की मरम्मत, निरीक्षण और परीक्षण का कामय करेगी. इसमें उपकरणों के परिवहन की जिम्मेदारी भी शामिल है. यह प्रोजेक्ट 6 से 12 महीनों में पूरा किया जाएगा.
Marsons का शेयर आज 1.77 फीसदी बढ़कर 123.75 रुपए पर बंद हुआ. स्टॉक का 52 वीक हाई 231.50 रुपए और लो 118.75 रुपए है. पिछले 2 हफ्ते में शेयर -16.92 फीसदी और 6 महीने में -22.37 फीसदी टूट चुका है.
इंडस्ट्रियल प्रोडक्ट्स कंपनी Faalcon Concepts को Sanskriti University से ₹3.11 करोड़ का नया वर्क ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर उत्तर प्रदेश के मथुरा स्थित विश्वविद्यालय के Building Campus-1 प्रोजेक्ट में ग्लास, ग्लेजिंग और विंडो से जुड़े कार्यों के लिए मिला है. कंपनी को यह काम 4 महीनों में पूरा करना होगा. बिलिंग प्रोजेक्ट के प्रदर्शन आधारित माइलस्टोन के अनुसार की जाएगी.
इन नए ऑर्डर्स के बाद संबंधित कंपनियों के शेयरों पर अगले कारोबारी सत्र में निवेशकों की नजर बनी रह सकती है, क्योंकि मजबूत ऑर्डर फ्लो भविष्य की कमाई और ऑर्डर बुक ग्रोथ का संकेत माना जाता है.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)