ऑर्डर के दम पर भागा ये इंफ्रा स्टॉक, मिला ₹4,439 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 3 साल में दिया 90% रिटर्न

Order News: मार्च में ₹6,910 करोड़ के बड़े ऑर्डर मिले हैं, जिससे कंपनी की ऑर्डर बुक और भविष्य की कमाई मजबूत हुई है. पावर, मेट्रो और ग्लोबल प्रोजेक्ट्स में बढ़ते काम के चलते KPIL इंफ्रा सेक्टर की मजबूत ग्रोथ स्टोरी बनकर उभर रही है.
ऑर्डर के दम पर भागा ये इंफ्रा स्टॉक, मिला ₹4,439 करोड़ का बड़ा ऑर्डर, 3 साल में दिया 90% रिटर्न

FY26 में कंपनी ने ₹26,000 करोड़ का ऑर्डर टारगेट पार कर लिया. (प्रतीकात्मक फोटो- कंपनी वेबसाइट)

Order News: शेयर बाजार में बढ़त के बीच इंफ्रा कंपनी कल्पतरु प्रोजेक्ट्स इंटरनेशनल (Kalpataru Projects International) पर बड़ा अपडेट आया है. रेगुलेटरी फाइलिंग में इंफ्रा कंपनी ने बताया कि उसे ₹4,439 करोड़ का एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. ऑर्डर मिलने खबर से शेयर में तेजी दर्ज की गई और बीएसई पर यह 5.4 फीसदी बढ़कर 1073.20 रुपए पर पहुंच गया. फिलहाल स्टॉक 1.73 फीसदी की बढ़त के साथ 1036.40 रुपए पर ट्रेड कर रहा है.

ऑर्डर डीटेल

  • 24 मार्च को ₹4,439 करोड़ के नए ऑर्डर
  • अफ्रीका में 400kV ट्रांसमिशन लाइन और सबस्टेशन प्रोजेक्ट
  • भारत में ट्रांसमिशन लाइन प्रोजेक्ट्स
  • स्वीडन में सबस्टेशन प्रोजेक्ट
Add Zee Business as a Preferred Source

17 मार्च को ₹2,471 करोड़ के ऑर्डर

  • भारत में अंडरग्राउंड मेट्रो रेल प्रोजेक्ट
  • भारत और विदेशों में T&D प्रोजेक्ट्स
  • बिल्डिंग्स & फैक्ट्री (B&F) सेक्टर में काम

कंपनी का बिजनेस मॉडल क्या है?

Kalpataru Projects International एक EPC कंपनी है, जो इन सेक्टर्स में काम करती है-

  • पावर ट्रांसमिशन & डिस्ट्रीब्यूशन
  • रेलवे और मेट्रो
  • ऑयल & गैस पाइपलाइन
  • बिल्डिंग्स और फैक्ट्री
  • हाईवे और एयरपोर्ट

कंपनी 30+ देशों में प्रोजेक्ट्स कर रही है

डीटेल
कुल नए ऑर्डर₹4,490 करोड़
मुख्य सेक्टरपावर T&D, मेट्रो, इंफ्रा
ग्लोबल प्रेजेंस30+ देश
FY26 ऑर्डर इनटेक₹26,000 करोड़+
प्रमुख ग्रोथ ड्राइवरएनर्जी ट्रांजिशन, इंफ्रा बूम

मैनेजमेंट क्या कह रहा है?

कंपनी के MD & CEO मनीष मोहनोत के मुताबिक-

  • ये ऑर्डर ग्लोबल एनर्जी ट्रांजिशन में KPIL की मजबूत पकड़ दिखाते हैं
  • FY26 में कंपनी ने ₹26,000 करोड़ का ऑर्डर टारगेट पार कर लिया
  • T&D और B&F बिजनेस से ज्यादा इनफ्लो आ रहा है

कंपनी को क्या होंगे फायदे?

  • कंपनी की रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होगी
  • बड़े ऑर्डर से कैश फ्लो और मार्जिन सपोर्ट मिलेगा
  • इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स से डाइवर्सिफिकेशन बढ़ेगा

निवेशकों के लिए क्या मायने हैं?

  • मजबूत ऑर्डर बुक- भविष्य की कमाई का भरोसा
  • इंफ्रा सेक्टर में तेजी- लॉन्ग टर्म ग्रोथ थीम
  • ग्लोबल प्रोजेक्ट्स- रिस्क डाइवर्सिफिकेशन

शेयर का प्रदर्शन

  • स्टॉक के लिए 52 वीक हाई- ₹1,335.70
  • 52 वीक लो- ₹770.05
  • मार्केट कैप- ₹17,699.72 करोड़
  • एक हफ्ते में स्टॉक 1.88% गिरा
  • इस साल स्टॉक में 13.89% की गिरावट आई
  • पिछले एक साल में स्टॉक 5.59% बढ़ा
  • बीते 3 साल में 89.15% रिटर्न दिया
  • जबकि 5 साल में 171.85% रिटर्न रहा
  • वहीं 10 साल में 379.37% रिटर्न दिया
1 हफ्ता-19.85-1.88%
2 हफ्ते-85.70-7.65%
1 महीना-170.75-14.17%
YTD -166.80-13.89%
3 महीने-165.45-13.79%
6 महीने-225.35-17.89%
1 साल+54.75+5.59%
2 साल-30.60-2.87%
3 साल+487.45+89.15%
5 साल+653.80+171.85%
10 साल+818.50+379.37%

कंक्लूजन

Kalpataru Projects International को मिले ऑर्डर यह दिखाते हैं कि कंपनी सिर्फ घरेलू ही नहीं, बल्कि ग्लोबल स्तर पर भी तेजी से बढ़ रही है. मजबूत ऑर्डर बुक, विविध बिजनेस और इंफ्रा सेक्टर की मजबूती KPIL को आने वाले समय में एक मजबूत ग्रोथ स्टोरी बना सकती है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQ)

Q1. KPIL को कुल कितने नए ऑर्डर मिले हैं?
Kalpataru Projects को ₹4,439 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं.

Q2. ये ऑर्डर किन सेक्टर्स से जुड़े हैं?
पावर ट्रांसमिशन & डिस्ट्रीब्यूशन (T&D), मेट्रो रेल प्रोजेक्ट से जुड़े हैं.

Q3. क्या इन ऑर्डर्स से कंपनी को फायदा होगा?
हां, इन बड़े ऑर्डर्स से कंपनी की ऑर्डर बुक मजबूत होगी और भविष्य की कमाई बढ़ेगी.

Q4. कंपनी का कुल ऑर्डर इनटेक कितना है?
KPIL ने FY26 में अब तक ₹26,000 करोड़ से ज्यादा का ऑर्डर मिले हैं.

Q5. क्या ये ऑर्डर इंटरनेशनल भी हैं?
हां, कंपनी को अफ्रीका और स्वीडन जैसे देशों से भी बड़े प्रोजेक्ट मिले हैं.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)