₹363.80 से गिरकर ₹163.30 पर आया ये डिफेंस स्टॉक, मिला ₹563.45 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा शेयर

Defence Stocks: ऑर्डर मिलने की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आई है. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलने पर डिफेंस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है. लास्ट सेशन में शेयर 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 163.30 रुपए बंद हुए. 
₹363.80 से गिरकर ₹163.30 पर आया ये डिफेंस स्टॉक, मिला ₹563.45 करोड़ का ऑर्डर, फोकस में रहेगा शेयर

(Image- DCX Systems)

Defence Stocks: एयरोस्पेस एंड डिफेंस कंपनी डीसीएक्स सिस्टम्स (DCX Systems) पर बड़ा अपडेट है. रेगुलेटरी फाइलिंग के अनुसार केबल्स और वायर हार्नेस असेंबली मैन्युफैक्चरर को ₹563.45 करोड़ के ऑर्डर हासिल हुए हैं. कंपनी ने बताया कि ये ऑर्डर घरेलू ग्राहक से मिले हैं. ऑर्डर मिलने की खबर शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद आई है. ऐसे में सोमवार को बाजार खुलने पर डिफेंस स्टॉक में एक्शन देखने को मिल सकता है. लास्ट सेशन में शेयर 0.58 फीसदी की गिरावट के साथ 163.30 रुपए बंद हुए.

ऑर्डर डीटेल

  • स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में केबल्स और वायर हार्नेस असेंबली बनाने वाली कंपनी DCX Systems ने कहा कि उसे एक घरेलू ग्राहक से ₹563.45 करोड़ का बड़ा ऑर्डर मिला है.
  • यह ऑर्डर एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए मैरीटाइम पेट्रोल रडार सिस्टम (MPR) के निर्माण और आपूर्ति से जुड़ा है.
  • कंपनी ने कहा कि यह ऑर्डर उसे सामान्य कारोबारी गतिविधियों के तहत मिला है.
Add Zee Business as a Preferred Source

यह ऑर्डर कंपनी के नियमित कारोबारी संचालन का हिस्सा है. DCX Systems Ltd ने कहा कि इस तरह के ऑर्डर मिलना उसके संचालन उद्देश्यों के अनुरूप है.

इस महीने की शुरुआत में HAL से मिला था बड़ा ऑर्डर

इससे पहले इस महीने 5 मार्च को भी DCX Systems को दिग्गज डिफेंस कंपनी हिन्दुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड (HAL) से ₹68.05 करोड़ का ऑर्डर मिला था. इस ऑर्डर में एयरबोर्न एप्लिकेशन के लिए कस्टम-निर्मित एंटीना और पावर सप्लाई की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई शामिल है.

वहीं, 18 मार्च को कंपनी को 12.81 करोड़ रुपए का ऑर्डर हासिल हुआ था. इसके तहत कंपनी केबल्स और वायर हार्नेस असेंबली की मैन्युफैक्चरिंग और सप्लाई करेगी.

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

क्षमता विस्तार की घोषणा

DCX Systems ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता के विस्तार की घोषणा की है. कंपनी ने अपनी पूर्ण स्वामित्व वाली सब्सिडियरी कंपनी Raneal Advanced Systems (Raneal) में ओवरसाइज्ड PCB असेंबली क्षमता जोड़ी है. यह रणनीतिक कदम DCX/Raneal की जटिल और बड़े आकार के PCB की जरूरतों को पूरा करने की क्षमता को और मजबूत करेगा.

नई सुविधा के जरिए कंपनी अब बड़े आकार के PCB को असेंबल और टेस्ट कर सकेगी, जिनका उपयोग मुख्य रूप से डिफेंस, एयरोस्पेस, इंडस्ट्रियल इलेक्ट्रॉनिक्स और एडवांस्ड पावर सिस्टम्स में होता है.

डिफेंस स्टॉक का प्रदर्शन

DCX Systems का 52 वीक्स हाई 363.80 रुपए है, जो इसने 19 मई 2025 को बनाया था. स्टॉक का 52 वीक्स लो 153.55 रुपए है. रिकॉर्ड हाई से स्टॉक 55 फीसदी से ज्यादा करेक्ट हो चुका है.

DurationAbsolute ChgChange %
1 Week-10.60-6.10
2 Weeks-27.75-14.52
1 Month-17.15-9.50
YTD-27.25-14.30
3 Months-23.40-12.53
6 Months-116.45-41.63
1 Year-76.15-31.80
2 Years-108.05-39.82
3 Years12.057.97
5 Years--
10 Years--

इस हफ्ते स्टॉक 6.10% और बीते 2 हफ्ते में 14.52% तक टूट गया है. वहीं, इस साल स्टॉक में 14.30% की गिरावट आई है. जबकि पिछले 6 महीने में शेयर 41.63% और बीते एक साल में 31.80% तक गिरा है.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6