₹350 करोड़ के इंटरनेशनल ऑर्डर से भागा ये Defence Stock, 5 साल में 1600% रिटर्न- हाई से अब भी 21% नीचे

कंपनी को एक बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. कंपनी को अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट से ₹350.23 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसके तहत डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई की जाएगी. यह ऑर्डर अगले 2 साल में पूरा किया जाएगा.
₹350 करोड़ के इंटरनेशनल ऑर्डर से भागा ये Defence Stock, 5 साल में 1600% रिटर्न- हाई से अब भी 21% नीचे

डिफेंस सेक्टर की कंपनी Premier Explosives को मिला बड़ा ऑर्डर. (Image: AI-generated)

 

Premier Explosives Order News: डिफेंस सेक्टर की कंपनी Premier Explosives Limited ने बुधवार को एक एक्सचेंज फाइलिंग में बताया कि कंपनी को एक बड़ा एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है. कंपनी को अंतरराष्ट्रीय क्लाइंट से ₹350.23 करोड़ का ऑर्डर मिला है, जिसके तहत डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई की जाएगी. यह ऑर्डर अगले 2 साल में पूरा किया जाएगा.

इस खबर के बाद Premier Explosives का शेयर 10% चढ़कर 545 रुपये के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया था. कल इसकी क्लोजिंग 498 रुपये पर हुई थी.

ऑर्डर की मुख्य डिटेल्स

कंपनी को मिला यह ऑर्डर पूरी तरह इंटरनेशनल क्लाइंट से है और इसमें डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई शामिल है.

पैरामीटरडिटेल
ऑर्डर वैल्यू₹350.23 करोड़
क्लाइंटइंटरनेशनल एंटिटी
ऑर्डर का प्रकारडिफेंस प्रोडक्ट्स सप्लाई
ऑर्डर नेचरएक्सपोर्ट
एग्जीक्यूशन टाइम2 साल

यह ऑर्डर कंपनी के ऑर्डर बुक और डिफेंस बिजनेस की ग्रोथ को सपोर्ट करेगा, खासकर ऐसे समय में जब ग्लोबल डिफेंस डिमांड मजबूत बनी हुई है.

पहले एक ऑर्डर कैंसल भी हुआ था

हालांकि, कंपनी के लिए एक निगेटिव अपडेट भी रहा है. इससे पहले Premier Explosives Limited को ₹18.90 करोड़ का एक एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला था, जो अब कैंसल हो गया है.

  • यह ऑर्डर डिफेंस एक्सप्लोसिव्स की सप्लाई से जुड़ा था
  • कैंसिलेशन की वजह भारत सरकार से एक्सपोर्ट लाइसेंस नहीं मिलना रही
  • कंपनी के मुताबिक इस कैंसिलेशन का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर कोई बड़ा असर नहीं पड़ेगा
  • इस पर कोई डैमेज या पेनल्टी भी नहीं लगी है

Premier Explosives Share Price

प्रीमियर एक्सप्लोसिव का शेयर आज इंट्राडे में 7% से ज्यादा की तेजी लेकर 537 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था. शेयर ने 544 रुपये का इंट्राडे हाई छुआ था. शेयर का 52-वीक हाई 682 रुपये और 52-वीक लो 370 रुपये है.

Premier Explosives

Premier Explosives Share Price Return

शेयर ने अपने नाम की ही तरह एक्स्प्लोसिव रिटर्न भी दिया है. पिछले 5 सालों में इसमें 1677% का रिटर्न मिल चुका है. 3 सालों में इसने 558% का रिटर्न दिया है. 2 सालों में 7% का ही रिटर्न दिख रहा है. बाकी पिछले 1 सालों में 35% का रिटर्न मिला है. हालांकि, बीते 6 महीनों में शेयर में 15% का करेक्शन है, लेकिन पिछले 1 महीने से फिर भी इसमें तेजी दिख रही है. शेयर 22% चढ़ा है. 2 हफ्तों में 19% और 1 हफ्ते में 12% चढ़ चुका है.

निवेशकों के लिए क्या है संकेत?

कुल मिलाकर तस्वीर पॉजिटिव दिखती है.

  • ₹350 करोड़ का नया ऑर्डर कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ ट्रिगर है
  • इंटरनेशनल ऑर्डर मिलने से कंपनी की ग्लोबल प्रेजेंस मजबूत होती है
  • पुराने छोटे ऑर्डर के कैंसल होने का असर नगण्य बताया गया है

यानी शॉर्ट टर्म में खबर मिक्स जरूर है, लेकिन नेट-नेट ऑर्डर फ्लो कंपनी के पक्ष में दिख रहा है.

Premier Explosives Limited: क्या करती है कंपनी?

Premier Explosives Limited भारत की एक स्पेशलाइज्ड मैन्युफैक्चरिंग कंपनी है, जो हाई एनर्जी मटेरियल्स और डिफेंस से जुड़े प्रोडक्ट्स बनाती है. कंपनी का फोकस ऐसे सेगमेंट्स पर है, जहां टेक्नोलॉजी और प्रिसिजन दोनों की जरूरत होती है- जैसे डिफेंस, स्पेस, माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर.

किन-किन सेक्टर्स में काम करती है कंपनी?

कंपनी का बिजनेस मल्टी-सेगमेंट है:

  • डिफेंस सेक्टर: मिसाइल, रॉकेट और मिलिट्री एप्लिकेशन के लिए एक्सप्लोसिव और हाई एनर्जी मटेरियल
  • स्पेस सेक्टर: सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल्स के लिए सॉलिड प्रोपेलेंट और स्ट्रैप-ऑन मोटर्स
  • माइनिंग और इंफ्रास्ट्रक्चर: ब्लास्टिंग और एक्सप्लोसिव सॉल्यूशंस

यानी कंपनी उन सेक्टर्स में मौजूद है, जहां एंट्री बैरियर ऊंचे होते हैं और कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू भी बड़ी होती है.

प्रोडक्ट पोर्टफोलियो कितना मजबूत है?

कंपनी का प्रोडक्ट बेस काफी डाइवर्सिफाइड है:

  • सॉलिड प्रोपेलेंट (रॉकेट और स्पेस मिशन के लिए)
  • चाफ और IR फ्लेयर्स (डिफेंस काउंटरमेजर्स)
  • एक्सप्लोसिव बोल्ट और पायरो डिवाइसेज
  • स्मोक मार्कर्स और केबल कटर
  • टियर गैस ग्रेनेड
  • पाय्रोजन इग्नाइटर्स (डिफेंस और स्पेस एप्लिकेशन)

मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क कहां-कहां है?

कंपनी का प्रोडक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर भी अच्छी तरह फैला हुआ है:

  • डिफेंस और एक्सप्लोसिव यूनिट्स:
  • पेड्डाकुंडुकुर (तेलंगाना)
  • काटेपल्ली (तेलंगाना)
  • बल्क एक्सप्लोसिव प्लांट्स:
  • मध्य प्रदेश
  • महाराष्ट्र
  • तेलंगाना
  • तमिलनाडु

Premier Explosives Limited एक Niche लेकिन हाई-वैल्यू सेगमेंट में काम करने वाली कंपनी है. डिफेंस और स्पेस सेक्टर में इसकी मौजूदगी इसे स्ट्रैटेजिक प्ले बनाती है. आने वाले समय में ऑर्डर फ्लो और एक्सपोर्ट ग्रोथ इस स्टॉक के लिए सबसे बड़े ट्रिगर रहेंगे.

आर्टिकल से जुड़े महत्वपूर्ण सवाल (FAQs)

Q1 Premier Explosives को कितना नया ऑर्डर मिला है?

Premier Explosives Limited को ₹350.23 करोड़ का इंटरनेशनल एक्सपोर्ट ऑर्डर मिला है, जिसमें डिफेंस प्रोडक्ट्स की सप्लाई शामिल है.

Q2 यह ऑर्डर कब तक पूरा होगा?

कंपनी के मुताबिक इस ऑर्डर को अगले 2 साल के भीतर पूरा किया जाएगा.

Q3 क्या कंपनी का कोई ऑर्डर कैंसल भी हुआ है?

हाँ, इससे पहले ₹18.90 करोड़ का एक एक्सपोर्ट ऑर्डर कैंसल हुआ था, क्योंकि भारत सरकार से एक्सपोर्ट लाइसेंस नहीं मिल पाया

Q4 ऑर्डर कैंसिलेशन का कंपनी पर कितना असर पड़ेगा?

कंपनी ने साफ किया है कि इस कैंसिलेशन का फाइनेंशियल परफॉर्मेंस पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा और कोई पेनल्टी भी नहीं लगी है.

Q5 निवेशकों के लिए यह खबर कितनी अहम है?

₹350 करोड़ का नया ऑर्डर कंपनी के लिए मजबूत ग्रोथ ट्रिगर माना जा रहा है. इंटरनेशनल ऑर्डर मिलने से बिजनेस की विजिबिलिटी बढ़ती है, जिससे स्टॉक पर पॉजिटिव सेंटिमेंट बन सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6