रिकॉर्ड लो से 60% रिकवर हुआ Stock! कंपनी को मिला ₹157 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

Order News: बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, BLKASHYAP को एम्बैसी मान्यता बिजनेस पार्क के लिए ₹157 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. शुक्रवार (18 जुलाई) को शेयर 0.57 फीसदी गिरकर 68.46 रुपये पर बंद हुआ है.
रिकॉर्ड लो से 60% रिकवर हुआ Stock! कंपनी को मिला ₹157 करोड़ का ऑर्डर, रखें नजर

Construction Stock: स्मॉलकैप सिविल कंस्ट्रक्शन कंपनी बी.एल कश्यप एंड संस लिमिटेड (B. L. Kashyap and Sons) पर बड़ी खबर आई है. बाजार बंद होने के बाद शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक, BLKASHYAP को एम्बैसी मान्यता बिजनेस पार्क के लिए ₹157 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुआ है. शुक्रवार (18 जुलाई) को शेयर 0.57 फीसदी गिरकर 68.46 रुपये पर बंद हुआ है.

ऑर्डर के तहत क्या करेगी कंपनी?

BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी को यह ऑर्डर Manyata Promoters Private Limited से मिला है. इसके तहत कंपनी Embassy Manyata Business Park का सिविल और स्ट्रक्चरल वर्क करेगी. कमर्शियल ऑफिस बिल्डिंग बनाई जाएगी. इस काम को 16 महीनों में पूरा किया जाना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

ये भी पढ़ें- खाते में भरकर रखें पैसा! अगले हफ्ते बुधवार को खुलेंगे ये 2 IPO, प्राइस बैंड फिक्स, जान लें जरूरी डीटेल

Zee Business Hindi Live TV यहां देखें

2 साल में 53% रिटर्न

BLKASHYAP स्टॉक का प्रदर्शन देखें तो एक महीने में यह 3% और 3 महीने में 4% तक बढ़ा है. जबकि इस महीने यह 9 फीसदी और इस साल अब तक 13% तक करेक्ट हो चुका है. पिछले साल में शेयर में 34 फीसदी तक गिरावट आई है. हालांकि, बीते 2 साल में शेयर ने 53 फीसदी, 3 साल में 170 फीसदी और 5 साल में 1078 फीसदी का शानदार रिटर्न दिया है.

BLkashyap

स्टॉक का 52 वीक हाई 120.60 रुपये है, जो इसने 28 अगस्त 2024 को बनाया था. जबकि 52 वीक लो 42.71 रुपये है, जो इसने 7 अप्रैल 2025 को टच किया है. शेयर अपने लो से 60% से ज्यादा रिकवर हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6