&format=webp&quality=medium)
(Image- Freepik)
Order News: मिडिल ईस्ट में जारी जंग से शेयर बाजार का हाल बुरा है. इस हफ्ते सेंसेक्स और निफ्टी में 5% से ज्यादा की गिरावट आई है. हालांकि, बाजार में कमजोरी के बीच इंफ्रा कंपनी Bajel Projects को ₹700 करोड़ के ऑर्डर मिले हैं. वहीं, ऑयल सेक्टर की SEAMEC को महारत्न पीएसयू ओएनजीसी (ONGC) से ₹411 करोड़ का कॉन्ट्रैक्ट हासिल हुए हैं. सोमवार को बाजार को बाजार खुलने पर इन कंपनियों के शेयर फोकस में रहेंगे.
Bajel Projectsके मैनेजिंग डायरेक्टर और CEO, राजेश गणेश ने कहा कि MSETCL से ₹700 करोड़ से ज्यादा का यह अल्ट्रा-मेगा ऑर्डर हासिल करना कंपनी के लिए एक मील का पत्थर है और हाई-वोल्टेज सबस्टेशन सेगमेंट में हमारी EPC क्षमताओं का एक मजबूत प्रमाण है.
ये भी पढ़ें- ईरान पर अमेरिका का सबसे बड़ा हमला! खर्ग द्वीप को किया तबाह, ट्रंप ने तेहरान को हथियार डालने की दी चेतावनी
यह ऑर्डर हाई-वैल्यू, हाई-कॉम्प्लेक्सिटी वाले प्रोजेक्ट्स में विस्तार करने की हमारी 'RAASTA 2030' रणनीति को मजबूती देता है और भारत की सबसे महत्वपूर्ण राज्य ट्रांसमिशन यूटिलिटीज में से एक के साथ हमारी साझेदारी को और गहरा करता है.इस ऑर्डर को MSETCL के स्पेशल पर्पस व्हीकल, ससवाड ट्रांसमिशन लिमिटेड के जरिए पूरा किया जाएगा, इस कॉन्ट्रैक्ट को देने में किसी भी संबंधित पक्ष के लेन-देन या प्रमोटर समूह के हितों का कोई लेना-देना नहीं है.
| डीटेल्स | |
|---|---|
| कॉन्ट्रैक्ट वैल्यू | ₹700 करोड़ से ज्यादा |
| क्लाइंट | Maharashtra State Electricity Transmission Company |
| प्रोजेक्ट अवधि | 23 महीना |
| प्राइमरी फैसिलिटी | 400/220 kV AIS Substation |
| स्थान | Saswad, Pune District |
| क्लासिफिकेशन | अल्ट्रा-मेगा ऑर्डर (₹400 crore and above) |
कंपनी के अनुसार यह ऑर्डर उसके सामान्य कारोबारी ऑपरेशन के तहत मिला है और इसमें प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप की किसी भी तरह की प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष हिस्सेदारी नहीं है. साथ ही यह रिलेटेड पार्टी ट्रांजैक्शन की कैटेगरी में भी नहीं आता है.
Live TV
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)