&format=webp&quality=medium)
Oracle Financial Services Q1 Results: BSE 200 में शामिल आईटी कंपनी ओरेकल फाइनेंशियल सर्विसेज सॉफ्टवेयर लिमिटेड ने शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही और पहली छमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर गिरावट दर्ज की है. हालांकि, इसके बावजूद कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 2600 फीसदी का बंपर अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में कंपनी का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है. पिछले पांच कारोबारी सत्र में शेयर 5.41% तक टूट चुका है.
ओरेकल फाइनेंशियल लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 5 रुपए की फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 130 रुपए (2600%) अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.
इस दिन होगी रिकॉर्ड डेट
5.5% टूटा नेट प्रॉफिट
सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का रेवेन्यू सालाना आधार पर 6.9 फीसदी बढ़कर 1788.8 करोड़ रुपए रहा है. पिछले साल की इसी तिमाही में यह 1673.9 करोड़ रुपए था.
ऑपरेटिंग इनकम में गिरावट
6349 करोड़ रुपए के ऑर्डर बकाया
तिमाही नतीजों की खास बातें (YoY)
| पैरामीटर | Q2 FY26 (करोड़ ₹) | Q2 FY25 (करोड़ ₹) | बढ़त/घटत (%) |
| परिचालन आय | 1,788.80 | 1,673.90 | +6.9% |
| कुल आय | 1,855.10 | 1,778.50 | +4.3% |
| ऑपरेटिंग इनकम | 731 | 724.4 | -1.00% |
| शुद्ध मुनाफा | 546.1 | 577.7 | -5.50% |
शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में ओरेकल फाइनेंशियल सर्विस लिमिटेड का शेयर BSE पर 0.15% या 13.60 अंकों की गिरावट के साथ 8782.30 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 5.41% या 500.50 अंक टूटकर 8,755 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 13,220 रुपए और 52 वीक लो 7,038 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अब तक ओरेकल का शेयर 30.68% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर ने 7.65% रिटर्न दिया है. सालभर में यह आईटी स्टॉक 23.89% तक टूट चुका है.
VIDEO: Diwali 2025: सोने-चांदी के बढ़ते दाम पर खरीदारी पर नहीं कोई असर नहीं!
सवाल: Oracle फाइनेंशियल सर्विसेज का Q2 FY26 में शुद्ध मुनाफा कितना रहा?
जवाब: कंपनी का शुद्ध मुनाफा सालाना आधार पर 5.5% घटकर ₹546.1 करोड़ रहा.
सवाल: कंपनी ने कितना डिविडेंड घोषित किया है?
जवाब: कंपनी ने ₹5 की फेस वैल्यू वाले प्रत्येक शेयर पर ₹130 का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है, जो 2600% है.
सवाल: इस डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट क्या है?
जवाब: डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 03 नवंबर, 2025 तय की गई है.
सवाल: कंपनी के राजस्व का प्रदर्शन कैसा रहा?
जवाब: कंपनी का परिचालन से राजस्व 6.9% बढ़कर ₹1,788.8 करोड़ हो गया.
सवाल: कंपनी की भविष्य की ऑर्डर बुक कैसी है?
जवाब: 30 सितंबर, 2025 तक कंपनी के पास ₹6,349 करोड़ के ऑर्डर बकाया हैं, जो एक मजबूत पाइपलाइन का संकेत है.