&format=webp&quality=medium)
OLA इलेक्ट्रिक ने जारी किए तिमाही नतीजे (फाइल फोटो)
इलेक्ट्रिक टू व्हीलर बनाने वाली कंपनी ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी ने मार्च 2026 तिमाही और पूरे वित्त वर्ष 2026 के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी ने दावा किया है कि FY26 उसके लिए “रीसेट ईयर” रहा, जहां उसने बिजनेस के बेस मजबूत करने, लागत घटाने, सर्विस सुधारने और बैटरी मैन्युफैक्चरिंग क्षमता बढ़ाने पर फोकस किया.
कंपनी के मुताबिक Q4FY26 ओला इलेक्ट्रिक के लिए एक अहम मोड़ साबित हुआ, क्योंकि यह पहली तिमाही रही जब कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो पॉजिटिव रहा. कंपनी का कंसोलिडेटेड CFO ₹91 करोड़ रहा. इसके पीछे PLI इंसेंटिव, बेहतर ग्रॉस मार्जिन, कम ऑपरेटिंग खर्च और बेहतर वर्किंग कैपिटल मैनेजमेंट को वजह बताया गया.
कंपनी ने बुधवार को अपने Q4FY26 नतीजे जारी किए. कंपनी ने बताया कि मार्च 2026 तिमाही में उसका ऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹265 करोड़ रहा. वहीं पूरे वित्त वर्ष 2026 के दौरान कंपनी काऑपरेशन्स से कंसोलिडेटेड रेवेन्यू ₹2,253 करोड़ दर्ज किया गया.
इसके अलावा कंपनी का नेट लॉस भी घटा है. कंपनी ने Q4FY26 में ₹500 करोड़ का कंसोलिडेटेड नेट लॉस दर्ज किया है. हालांकि यह घाटा पिछले साल की समान तिमाही के ₹870 करोड़ के नुकसान के मुकाबले कम रहा.
कंपनी का Q4FY26 में कंसोलिडेटेड ग्रॉस मार्जिन बढ़कर 38.5% पहुंच गया, जो Q3FY26 में 34.3% और Q4FY25 में सिर्फ 13.7% था. वहीं पूरे FY26 के लिए ग्रॉस मार्जिन 30.6% रहा.
कंपनी का कहना है कि वर्टिकल इंटीग्रेशन, Gen 3 प्लेटफॉर्म और बेहतर प्राइसिंग स्ट्रक्चर की वजह से मार्जिन में सुधार देखने को मिला. हालांकि कंपनी ने माना कि FY27 की पहली दो तिमाहियों में कमोडिटी इंफ्लेशन और ग्रोथ इन्वेस्टमेंट की वजह से मार्जिन थोड़ा नरम पड़ सकता है.
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
FY26 में कंपनी ने लागत घटाने पर भी काफी काम किया. Q4FY25 में जहां कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग एक्सपेंसेस ₹844 करोड़ थे, वहीं Q4FY26 में यह घटकर ₹428 करोड़ रह गए. कंपनी को उम्मीद है कि अगले कुछ तिमाहियों में यह खर्च घटकर करीब ₹350 करोड़ प्रति तिमाही तक आ सकता है.
कंपनी की Roadster बाइक अब दूसरा बड़ा ग्रोथ इंजन बनती दिख रही है. ओला इलेक्ट्रिक का दावा है कि इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल सेगमेंट में उसका मार्केट शेयर करीब 50% है. अप्रैल के कुल ऑर्डर्स में बाइक्स की हिस्सेदारी 15% रही.
कंपनी ने बताया कि उसके नए मॉडल 9.1 kWh तक की बैटरी और 500 किलोमीटर से ज्यादा की प्रमाणित रेंज के साथ आ रहे हैं.
ये भी पढ़ें: Order News: टेलीकॉम इंफ्रा कंपनी को मिला ₹265 करोड़ का ऑर्डर, 70% प्रमोटर्स होल्डिंग, स्टॉक पर रखें नजर
Ola Electric की सेल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट भी अब वेलिडेशन स्टेज से स्केल अप फेज में पहुंच रही है. कंपनी ने 4680 Bharat Cell को कमर्शिलाइज कर दिया है और इसे वाहनों में इस्तेमाल करना शुरू कर दिया है.
कंपनी की गीगाफैक्टरी में अभी 2.5 GWh क्षमता चालू है, जबकि 6 GWh तक की इंस्टॉलेशन लगभग पूरी हो चुकी है. कंपनी को उम्मीद है कि इस तिमाही के अंत तक इसका कमर्शिलाइजेशन पूरा हो जाएगा.
कंपनी ने FY27 के लिए वॉल्यूम रिकवरी, मार्जिन लीडरशिप, सर्विस स्टेबिलिटी और गीगाफैक्टरी एक्सपेंशन को प्राथमिकता बताया है. कंपनी का अनुमान है कि FY27 की पहली तिमाही में डिलीवरी दोगुनी होकर करीब 45,000 यूनिट तक पहुंच सकती है.
कंपनी को उम्मीद है कि जैसे-जैसे वॉल्यूम बढ़ेगा, ऑटो बिजनेस FY27 के दौरान एडजेस्टेड ऑपरेटिंग EBITDA और फ्री कैश फ्लो पॉजिटिव की दिशा में आगे बढ़ेगा.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)