OLA Electric Q3 Result: रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर भी घाटे से बाहर नहीं निकल पाई OLA, 19% गिरा रेवेन्यू

OLA Electric Q3 Result: ओला ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बताया है कि बाजार में उसके स्कूटर दूसरी कंपनियों की तुलना में सबसे अधिक बिक हैं, लेकिन फिर भी कंपनी का घाटा कम होने के बजाय बढ़ गया है.
OLA Electric Q3 Result: रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचकर भी घाटे से बाहर नहीं निकल पाई OLA, 19% गिरा रेवेन्यू

OLA Electric Q3 Result

OLA Electric Q3 Results: ओला ने दिसंबर तिमाही के रिजल्ट जारी कर दिए हैं. कंपनी ने बताया है कि बाजार में उसके स्कूटर दूसरी कंपनियों की तुलना में सबसे अधिक बिक हैं, लेकिन फिर भी कंपनी का घाटा कम होन ने के बजाय बढ़ गया है. कंपनी का नेट लॉस बढ़कर Rs 564 करोड़ हो गया है, जो पिछली समान तिमाही में 376 करोड़ रुपए था. इतना ही नहीं कंपनी के रेवेन्यू में भी 19 फीसदी की गिरावट आई है, जो 1296 करोड़ से घटकर 1045 करोड़ रुपया हो गया है. दिसंबर तिमाही में कंपनी का टोटल खर्च 1505 करोड़ रुपए रहा.

बाजार की है मार्केट लीडर

कंपनी ने बाजार में रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक स्कूटर बेचे हैं. ओला 25.5% मार्केट शेयर के साथ बाजार में नंबर-1 कंपनी बनी हुई है. Q3 FY25 में e2W का रिकॉर्ड 3.33 Lk रजिस्ट्रेशन हुए हैं. 301 करोड़ के बदले कंपनी का कामकादी घाटा बढ़कर 460 करोड़ रुपए हो गया है. आज बाजार में इस कंपनी के शेयर में 2 फीसदी से अधिक की कमजोरी देखी गई, जिससे स्टॉक गिरकर 69.91 रुपए पर ट्रेड करता हुआ कारोबार बंद किया.

Add Zee Business as a Preferred Source

पिछली तिमाही में भी लॉस में थी कंपनी

ओला इलेक्ट्रिक मोबिलिटी लिमिटेड ने वित्त वर्ष 2025 की दूसरी तिमाही में रेवेन्यू में 39% की वृद्धि दर्ज की थी, जो 1,214 करोड़ रुपए तक पहुंच गया था. कंपनी ने अपने Ebitda घाटे को घटाकर 379 करोड़ रुपए कर दिया, जबकि 1 साल पहले इसी अवधि में यह 435 करोड़ रुपए था.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6