&format=webp&quality=medium)
Ola Electric Q2 Results.
इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर कंपनी Ola Electric ने सितंबर तिमाही के लिए रिजल्ट का ऐलान किया है. कंपनी के रेवेन्यू में 43% की बड़ी गिरावट दर्ज की गई है लेकिन ऑपरेशनल एफिशिएंसी की मदद से कंपनी का नुकसान कम हुआ है. सालाना आधार पर ओला इलेक्ट्रिक का नुकसान 495 करोड़ रुपए से घटकर 418 करोड़ रुपए पर आ गया. इसके अलावा EBITDA यानी ऑपरेशनल लॉस भी सालाना आधार पर 379 करोड़ रुपए से घटकर 203 करोड़ रुपए पर आ गया. नतीजों के बाद शेयर में करीब पौने दो फीसदी की गिरावट है और यह फिर से 50 रुपए (Ola Electric Share Price) के नीचे फिसल गया है.
BSE की वेबसाइट पर उपबल्ध जानकारी के मुताबिक, कंपनी का कंसोलिडेटेड रेवेन्यू 43% की गिरावट के साथ 690 करोड़ रुपए रहा. EBITDA लॉस 379 करोड़ रुपए से घटकर 203 करोड़ रुपए रहा और नेट लॉस 495 करोड़ रुपए से घटकर 418 करोड़ रुपए पर आ गया. Q2 में ओला इलेक्ट्रिक ने कुल 52,666 वाहनों की डिलिवरी की है.
कंपनी ने बताया कि ऑटोमोटिव बिजनेस पहली बार प्रॉफिटेबल हुई है और नेट ऑपरेशनल कैशफ्लो 15 करोड़ रुपए रहा. EBITDA मार्जिन 0.3% रहा जो Q1 में -5.3% था. ऑटो सेगमेंट का ग्रॉस मार्जिन 510 bps सुधार के साथ 30.7% रहा. यह ज्यादातर ICE टू व्हीलर कंपनियों के मुकाबले बेस्ट है.
कंपनी ने कॉस्ट कंट्रोल पर फोकस किया है जिसके कारण मार्जिन एक्सपैंशन हुआ है. वर्टिकल इंटेग्रिटी, ऑपरेशनल डिसिप्लिन और कॉस्ट ऑप्टिमाइजेशन की मदद से ऑटोमोटिव बिजनेस का ऑपरेटिंग एक्सपेंस तिमाही आधार पर 308 करोड़ रुपए से घटकर 258 करोड़ रुपए पर आ गया. कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेटिंग एक्सपेंस 451 करोड़ रुपए से घटकर 416 करोड़ रुपए पर आ गया. मैनेजमेंट का मानना है कि ऑटो सेगमेंट का एक्सपेंस Q1FY27 तक घटकर 225 करोड़ रुपए पर आ जाएगा. तब तक कंपनी का कंसोलिडेटेड ऑपरेशनल एक्सपेंस घटकर 350-375 करोड़ रुपए के दायरे में लाने का प्लान है.
ओला इलेक्ट्रिक के मैनेजमेंट ने H2 FY26 में 1 लाख डिलिवरी का लक्ष्य रखा है. FY26 के लिए फुल ईयर आधार पर 3000-3200 करोड़ रुपए के रेवेन्यू का लक्ष्य रखा गया है. पुराना गाइडेंस 4200-4700 करोड़ रुपए का था. Q4 से डोमेस्टिक बैटरी एनर्जी स्टोरेज सिस्टम Ola शक्ति रेवेन्यू में कंट्रीब्यूशन शुरू कर देगी. ऑटोमोटिव सेगमेंट का मार्जिन Q4 तक 40% पर पहुंच जाने की उम्मीद है. इस वर्टिकल का EBITDA 5% के करीब रहने का गाइडेंस है जो पहले 5% से ज्यादा रहने का अनुमान लगाया गया था.