&format=webp&quality=medium)
BSE 200 में शामिल रियल एस्टेट कंपनी ओबरॉय रियल्टी ने वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही के अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. कंपनी के लिए सितंबर से दिसंबर की तिमाही मिली-जुली रही है. जहां, रेवेन्यू में अच्छी ग्रोथ देखने को मिली है. दूसरी तरफ नेट प्रॉफिट में हल्की सा उछाल आया है. हालांकि, कंपनी ने अपने निवेशकों को 20% के डिविडेंड का ऐलान किया है. जमीन की लागत बढ़ने के कारण कंपनी के मार्जिन में दबाव देखने को मिला है. ओबरॉय रियल्टी का शेयर सोमवार के कारोबार सत्र में सपाट बंद हुआ. पिछले पांच दिन में शेयर 0.31% तक चढ़ चुका है.
ओबरॉय रियल्टी की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपए की फेस वैल्यू वाले शेयर पर 2 रुपए प्रति शेयर के तीसरे अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है.

सितंबर से दिसंबर तक की तिमाही में ओबरॉय रियल्टी का कुल खर्च 652 करोड़ रुपए से बढ़कर 735 करोड़ रुपए हो गया है. इसका कारण जमीन और कंस्ट्रक्शन की कॉस्ट में ग्रोथ है.
रियल एस्टेट सेगमेंट से रेवेन्यू बढ़ा
एक नजर में ओबरॉय रियल्टी के तिमाही नतीजे (Q3FY26 Vs Q3FY25)
| डीटेल्स | Q3 FY26 (₹ करोड़) | Q3 FY25 (₹ करोड़) | बदलाव (%) |
| कुल आय | 1,561.74 | 1,460.27 | +6.95% |
| रेवेन्यू | 1,492.64 | 1,411.08 | +5.78% |
| कुल खर्च | 735.48 | 652.71 | +12.68% |
| नेट प्रॉफिट | 622.64 | 618.38 | + 0.69% |
| नेट प्रॉफिट मार्जिन | 39.87% | 42.35% | -248 bps |
सोमवार को कारोबारी सत्र के अंत में ओबरॉय रियल्टी का शेयर BSE पर 0.75% या 12.55 अंकों की गिरावट के साथ 1651.80 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.01% या 0.10 अंकों की तेजी के साथ 1,664.60 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 2,020 रुपए और 52 वीक लो 1,631.20 है. पिछले 6 महीने में ओबरॉय रियल्टी का शेयर 9.27% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 1 साल में ये रियल्टी स्टॉक 16.89% तक कमजोर हो चुका है.
Zee Business Live TV यहां पर देखें
सवाल: ओबरॉय रियल्टी के नतीजे कैसे रहे हैं?
जवाब: ओबरॉय रियल्टी के नतीजे मिले-जुले रहे हैं. रेवेन्यू और मुनाफे में हल्की तेजी देखी गई है.
सवाल: ओबरॉय रियल्टी ने क्या डिविडेंड का ऐलान किया है?
जवाब: ओबरॉय रियल्टी ने 20 फीसदी डिविडेंड का ऐलान किया है.
सवाल: ओबरॉय रियल्टी के मार्जिन का क्या स्थिति है?
जवाब: ओबरॉय रियल्टी के मार्जिन में थोड़ा दबाव आया है.
सवाल: ओबरॉय रियल्टी के शेयर ने पिछले 6 महीने में कितना रिटर्न दिया है.
जवाब: ओबरॉय रिटल्टी का शेयर पिछले 6 महीने में 9.27% तक टूट चुका है.