AI बूम से NVIDIA की कमाई में विस्फोट, तिमाही रेवेन्यू 85% उछला; दिया दमदार गाइडेंस- शेयर 1 साल में 70% चढ़ा

Nvidia Results: NVIDIA का रेवेन्यू सालाना आधार पर 85% उछलकर 81.6 अरब डॉलर पहुंच गया. खास बात यह है कि कंपनी ने अगले क्वार्टर के लिए भी 91 अरब डॉलर की दमदार गाइडेंस दी है, जिससे साफ है कि AI की डिमांड अभी और तेज रहने वाली है.
AI बूम से NVIDIA की कमाई में विस्फोट, तिमाही रेवेन्यू 85% उछला; दिया दमदार गाइडेंस- शेयर 1 साल में 70% चढ़ा

Nvidia के पहली तिमाही के दमदार नतीजे, उससे भी शानदार गाइडेंस. (प्रतीकात्मक तस्वीर: Reuters)

Nvidia Results: AI और सेमीकंडक्टर बूम का सबसे बड़ा फायदा फिलहाल अगर किसी कंपनी को मिल रहा है, तो वह है NVIDIA. कंपनी ने FY27 की पहली तिमाही में रिकॉर्ड कमाई दर्ज की है. NVIDIA का रेवेन्यू सालाना आधार पर 85% उछलकर 81.6 अरब डॉलर पहुंच गया. खास बात यह है कि कंपनी ने अगले क्वार्टर के लिए भी 91 अरब डॉलर की दमदार गाइडेंस दी है, जिससे साफ है कि AI की डिमांड अभी और तेज रहने वाली है.

Nvidia का शेयर बुधवार को 1.3% चढ़कर 223 यूएस डॉलर के भाव पर बंद हुआ. पिछले 1 महीने में शेयर ने करीब 12%, 6 महीने में 25%, इस साल में अभी तक 18%, 1 साल में करीब 70%, 5 साल में करीब 1400% का रिटर्न दिया है.

Data Center बिजनेस बना सबसे बड़ा ग्रोथ इंजन

NVIDIA की कमाई में सबसे बड़ा योगदान उसके Data Center बिजनेस का रहा. इस सेगमेंट का रेवेन्यू 92% बढ़कर 75.2 अरब डॉलर पहुंच गया. यानी कंपनी की कुल कमाई का बड़ा हिस्सा AI servers, क्लाउड कंप्यूटिंग और हाई परफॉर्मेंस कंप्यूटिंग से आया.

कंपनी के मुताबिक हाइपरस्केल क्लाउड कंपनियां, AI इंफ्रा प्रोवाइडर्स और एंटरप्राइस क्लाइंट्स तेजी से NVIDIA के AI चिप्स और नेटवर्किंग सॉल्यूशंस अपना रहे हैं. यही वजह है कि Data Center Networking Revenue भी सालाना आधार पर 199% उछलकर 14.8 अरब डॉलर पहुंच गया.

Jensen Huang बोले- AI factories का दौर शुरू

NVIDIA के फाउंडर और CEO Jensen Huang ने कहा कि दुनिया अब “AI factories” के दौर में प्रवेश कर चुकी है. उनके मुताबिक यह इंसानी इतिहास का सबसे बड़ा इंफ्रास्ट्रक्चर विस्तार बन सकता है.

उन्होंने कहा कि Agentic AI अब सिर्फ कॉन्सेप्ट नहीं रहा, बल्कि कंपनियों के लिए रियल प्रोडक्टिविटी और वैल्यू जेनेरट कर रहा है. NVIDIA खुद को इस AI ट्रांसफॉर्मेशन के केंद्र में मान रही है क्योंकि उसके चिप्स और प्लेटफॉर्म्स क्लाउड से लेकर edge devices तक हर जगह इस्तेमाल हो रहे हैं.

अब बिजनेस रिपोर्टिंग का नया मॉडल

कंपनी ने अपने बिजनेस structure में भी बड़ा बदलाव किया है. अब NVIDIA दो बड़े प्लेटफॉर्म्स में रिपोर्टिंग करेगी:

SegmentFocus Area
Data CenterCloud, AI infrastructure, hyperscalers
Edge ComputingRobotics, PCs, Automotive, Physical AI

Data Center segment को भी दो हिस्सों में बांटा गया है- Hyperscale और ACIE (AI Clouds, Industrial & Enterprise). इससे निवेशकों को कंपनी के AI और इंडस्ट्रियल एक्सपोजर को बेहतर तरीके से समझने में मदद मिलेगी.

मुनाफा और मार्जिन भी मजबूत

कंपनी का ग्रॉस मार्जिन करीब 75% के आसपास बना हुआ है, जो बेहद मजबूत माना जाता है. इससे पता चलता है कि NVIDIA सिर्फ तेजी से ग्रोथ नहीं कर रही, बल्कि प्रीमियम प्राइसिंग पावर भी बनाए हुए है.

पैरामीटरQ1 FY27
Revenue$81.6 Billion
YoY Growth85%
Data Center Revenue$75.2 Billion
Gross Margin~75%
EPS (GAAP)$2.39

शेयरधारकों पर भी मेहरबान NVIDIA

NVIDIA ने इस तिमाही में करीब 20 अरब डॉलर शेयरहोल्डर्स को लौटाए. इसमें डिविडेंड और शेयर बायबैक दोनों शामिल रहे. इसके अलावा कंपनी ने 80 अरब डॉलर के नए स्टॉक बायबैक प्रोग्राम को भी मंजूरी दी है. वहीं तिमाही डिविडेंड को भी 0.01 डॉलर से बढ़ाकर 0.25 डॉलर प्रति शेयर कर दिया गया है. यह कदम दिखाता है कि कंपनी के पास मजबूत कैश फ्लो और भविष्य को लेकर बड़ा कॉन्फिडेंस है.

Q2 के लिए भी रिकॉर्ड गाइडेंस

कंपनी ने अगले क्वार्टर के लिए करीब 91 अरब डॉलर के रेवेन्यू का अनुमान दिया है. हालांकि कंपनी ने साफ कहा कि इस अनुमान में चीन से डेटा सेंटर रेवेन्यू शामिल नहीं किया गया है. इसका मतलब यह है कि चीन पर प्रतिबंधों के बावजूद AI डिमांड इतनी मजबूत बनी हुई है कि कंपनी को ग्रोथ पर ज्यादा असर नहीं दिख रहा.

भारतीय IT और सेमीकंडक्टर थीम के लिए क्यों अहम?

NVIDIA के नतीजे सिर्फ अमेरिकी टेक सेक्टर के लिए नहीं, बल्कि भारतीय IT और EMS कंपनियों के लिए भी बड़ा संकेत माने जा रहे हैं. AI इंफ्रास्ट्रक्चर, सेमीकंडक्टर उपकरण, डेटा सेंटर्स और इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरिंग से जुड़ी कंपनियों को इससे लंबी अवधि में फायदा मिल सकता है.

भारत में भी AI, सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग और इलेक्ट्रॉनिक्स इकोसिस्टम पर तेजी से काम हो रहा है. ऐसे में NVIDIA की ग्रोथ पूरी ग्लोबल टेक सप्लाई चेन के लिए पॉजिटिव संकेत मानी जा रही है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6