Q2 में 3% गिरा मुनाफा, फिर भी Maharatna PSU ने निवेशकों को दी डिविडेंड की सौगात, 52 वीक हाई से 15% नीचे शेयर

NTPC Q2 Results: महारत्न पीएसयू NTPC ने बाजार बंद होने के बाद दमदार तिमाही के नतीजे जारी किए हैं. 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में गिरावट आई है. साथ ही निवेशकों के लिए डिविडेंड का ऐलान किया है.
Q2 में 3% गिरा मुनाफा, फिर भी Maharatna PSU ने निवेशकों को दी डिविडेंड की सौगात, 52 वीक हाई से 15% नीचे शेयर

NTPC Q2 Results: महारत्न पीएसयू NTPC ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही के नतीजों की घोषणा कर दी है. 30 सितंबर को खत्म हुई तिमाही में कंपनी के मुनाफे में हल्की गिरावट आई है. हालांकि, इसके बावजूद देश की सबसे बड़ी बिजली कंपनी ने अपने निवेशकों के लिए 27.50% के पहले अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में NTPC का शेयर हल्की गिरावट के साथ सपाट बंद हुआ है. पिछले 5 दिन में शेयर 0.82% की तेजी के साथ बंद हुआ है.

2.75 रुपए के अंतरिम डिविडेंड

NTPC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने 10 रुपए के फेस वैल्यू वाले हर इक्विटी शेयर पर 2.75 रुपए (27.50%) अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है.

Add Zee Business as a Preferred Source

3.94% घटा नेट प्रॉफिट

  • NTPC के इस डिविडेंड के भुगतन की आखिरी तारीख 25 नवंबर 2025 तय की गई है. 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में कंपनी का नेट प्रॉफिट 3.94 फीसदी घटकर 5066.78 करोड़ रहा. पिछले साल समान तिमाही में यह 5274.59 करोड़ रुपए था.

रेवेन्यू लगभग सपाट

  • सितंबर तिमाही में कंपनी का ऑपरेशन्स से रेवेन्यू लगभग सपाट रहा है और 0.18 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 44785.82 करोड़ रुपए पर पहुंच गया है.

ऑपरेशनल मार्जिन में बढ़त

वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में कंपनी की कुल इनकम 0.14 फीसदी बढ़कर 42,262.10 करोड़ रुपए रही है. वहीं, ऑपरेशनल मार्जिन 21.07 फीसदी से बढ़कर 21.15 फीसदी (YoY) हो गया है.

कोयला खनन बिजनेस NML सब्सिडियरी में ट्रांसफर

  • NTPC ने बताया कि कंपनी के कोयला खनन बिजनेस को NTPC माइनिंग लिमिटेड (NML) नाम की सब्सिडियरी में ट्रांसफर करने की प्रक्रिया जारी कर दी है. 1 अक्टूबर 2025 से चट्टी बरियातू और बादाम कोल माइन्स को NML में ट्रांसफर कर दिया है.

स्टैंडअलोन ग्रॉस जनेरशन घटा

  • वित्त वर्ष 2026 की दूसरी तिमाही में स्टैंडअलोन ग्रॉस जनरेशन 5.99 फीसदी घटकर 83.161 बिलियन यूनिट रहा है. कोयला प्लांट लोड फैक्टर 72.28 फीसदी में घटकर 66.01 फीसदी रही गया. इसका कारण ग्रिड प्रतिबंध बताया है.

कोयला की कुल सप्लाई 4.97% घटी

  • कोयले की कुल सप्लाई 4.97 फीसदी घटकर 53.10 MMT रही है. इस तिमाही में आयातित कोयले का इस्तेमाल शून्य रह है. NTPC की कुल इंस्टॉल्ड कैपेसिटी 83,893 MW है. कंपनी ने सालभर में 7450 MW क्षमता जोड़ी है.

एक नजर में तिमाही नतीजे

मुख्य आंकड़े (₹ करोड़ में)Q2 FY26 (30.09.2025)Q2 FY25 (30.09.2024)बदलाव (YoY)
रेवेन्यू फ्रॉम ऑपरेशंस44,785.8244,706.05+0.18%
कुल आय (Total Income)45,262.1045,197.77+0.14%
शुद्ध मुनाफा (PAT - ओनर्स)5,066.785,274.59-3.94%

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में BSE पर NTPC का शेयर 0.80% या 2.80 अंकों की गिरावट के साथ 345.10 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.63% या 2.20 अंक टूटकर 345.30 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 3.49% तक चढ़ चुका है. महारत्न पीएसयू का शेयर 415.45 रुपए और 52 वीक लो 292.80 रुपए है. कंपनी का शेयर पिछले 6 महीने में 2.61% तक टूट चुका है. सालभर में 15.47% की गिरावट आ चुकी है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: NTPC ने Q2 2025 के लिए कितना डिविडेंड दिया है?

जवाब: NTPC ने ₹10 फेस वैल्यू पर 27.50% यानी ₹2.75 प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड घोषित किया है.

सवाल: NTPC डिविडेंड का भुगतान कब करेगी?

जवाब: डिविडेंड का भुगतान 25 नवंबर 2025 को किया जाएगा.

सवाल: NTPC का Q2 मुनाफा (PAT) कितना रहा?

जवाब: कंपनी का एकीकृत शुद्ध मुनाफा (शेयरधारकों के हिस्से का) ₹5,066.78 करोड़ रहा.

सवाल: NTPC का Q2 मुनाफा पिछले साल से घटा क्यों?

जवाब: मुनाफा पिछले साल की समान तिमाही (₹5,274.59 करोड़) की तुलना में 3.94% घटा है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6