&format=webp&quality=medium)
NTPC Update: महारत्न पीएसयू और देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी लिमिटेड पर वीकेंड में बड़ा अपडेट आया है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी के पोर्टफोलियो में एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है. पीएसयू ने गुजरात के कच्छ में स्थित अपने खावड़ा सोलर प्रोजेक्ट का चौथा चरण शुरू कर दिया है. 37.95 मेगावाट क्षमता के इस हिस्से के चालू होने के साथ ही एनटीपीसी ग्रुप की कुल स्थापित और कमर्शियल कैपिसिटी अब 84,039 मेगावाट हो गई है. शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में एनटीपीसी का शेयर हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है.
NTPC की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक यह सोलर प्रोजेक्ट एनटीपीसी की सब्सिडियरी कंपनी एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) द्वारा एग्जीक्यूट किया जा रहा है.
खावड़ा सोलर प्रोजेक्ट का चौथा हिस्सा
| विवरण | क्षमता |
| समूह की कुल स्थापित और कमर्शियल क्षमता | 84,039 मेगावाट |
| एनटीपीसी ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) की कुल क्षमता | 7,553.675 मेगावाट |
| खावड़ा सोलर प्रोजेक्ट (चौथा चरण) | 37.95 मेगावाट |
| निर्माणाधीन अतिरिक्त क्षमता | 30.85 गीगावाट |
NTPC की 30.85 गीगीवाट की अतिरिक्त क्षमता निर्मणाधीन है. कंपनी पारंपरिक कोयला, गैस और गैर-पारंपरिक सोलर, विंड, हाइड्रो और न्यूक्लियर दोनों क्षेत्रों में अपनी उपस्थिति बढ़ा रही है.
पोर्टफोलियो में 7208 मेगावाट सोलर एनर्जी
NTPC का एनर्जी पोर्टफोलियो (जून 2025 तक)
| ऊर्जा स्रोत | स्थापित क्षमता (मेगावाट) |
| कोयला | 64,174 |
| सोलर एनर्जी | 7,208 |
| गैस आधारित एनर्जी | 6,511 |
| हाइड्रो एनर्जी | 4,007 |
| विंड एनर्जी | 746 |
शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में एनटीपीसी का शेयर BSE पर 0.13% या 0.45 अंकों की गिरावट के साथ 341 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 0.15% या 0.50 अंक कमजोर होकर 341 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 428.75 रुपए और 52 वीक लो 292.80 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अब तक एनटीपीसी के शेयर में 2.20% की तेजी आ चुकी है. पिछले 6 महीने में शेयर में 6.46% और सालभर में 19.76% की गिरावट आ चुकी है.
सवाल: NTPC ने हाल ही में कौन सा प्रोजेक्ट शुरू किया है?
जवाब: NTPC ने गुजरात के खावड़ा में 300 मेगावाट की सौर ऊर्जा परियोजना का चौथा चरण (37.95 मेगावाट) शुरू किया है.
सवाल: इस नए चरण के बाद NTPC समूह की कुल क्षमता कितनी हो गई है?
जवाब: NTPC समूह की कुल स्थापित और वाणिज्यिक क्षमता अब 84,039 मेगावाट हो गई है.
सवाल: यह सौर परियोजना कौन सी कंपनी बना रही है?
जवाब: यह परियोजना NTPC की पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी NTPC ग्रीन एनर्जी लिमिटेड (NGEL) द्वारा विकसित की जा रही है.
सवाल: खावड़ा सोलर प्रोजेक्ट की कुल कितनी क्षमता अब तक चालू हो चुकी है?
जवाब: चार चरणों के बाद, इस प्रोजेक्ट की कुल 262.075 मेगावाट क्षमता चालू हो चुकी है.
सवाल: NTPC का नवीकरणीय ऊर्जा के लिए दीर्घकालिक लक्ष्य क्या है?
जवाब: NTPC का लक्ष्य 2032 तक 60 गीगावाट (GW) नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता स्थापित करना है.