दमदार पोर्टफोलियो की पहचान ये 9 शेयर, जमकर भरी निवेशकों की तिजोरी, 1 लाख करोड़ रुपए की बंपर कमाई!

Market Cap Top 10 Companies: बीते हफ्ते शेयर बाजार में तेजी से शीर्ष 10 लिस्टेड कंपनियों में से नौ के मार्केट कैप में कुल 1 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा का इजाफा हुआ है.
दमदार पोर्टफोलियो की पहचान ये 9 शेयर, जमकर भरी निवेशकों की तिजोरी, 1 लाख करोड़ रुपए की बंपर कमाई!

Market Cap Top 10 Companies: शीर्ष 10 सूचीबद्ध कंपनियों में नौ के बाजार मूल्यांकन में पिछले सप्ताह कुल 1,00,850.96 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ. इसमें रिलायंस इंडस्ट्रीज और एचडीएफसी बैंक ने सबसे ज्यादा बढ़त हासिल की. पिछले सप्ताह बीएसई का सेंसेक्स सूचकांक 737.98 अंक या 0.90 फीसदी चढ़ा. शीर्ष 10 कंपनियों में केवल टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज (टीसीएस) ही पिछड़ी रही. दूसरी ओर रिलायंस इंडस्ट्रीज, एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, भारतीय जीवन बीमा निगम, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड को लाभ हुआ.

रिलायंस इंडस्ट्रीज, HDFC बैंक समेत इन कंपनियों का बढ़ा मार्केट कैप

रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्यांकन 30,786.38 करोड़ रुपये बढ़कर 19,53,480.09 करोड़ रुपये हो गया. एचडीएफसी बैंक का मूल्यांकन 26,668.23 करोड़ रुपये बढ़कर 15,15,853.85 करोड़ रुपये पर रहा. बजाज फाइनेंस ने 12,322.96 करोड़ रुपये जोड़े, जिससे इसका मूल्यांकन 5,82,469.45 करोड़ रुपये हो गया. आईसीआईसीआई बैंक का बाजार पूंजीकरण (एमकैप) 9,790.87 करोड़ रुपये बढ़कर 10,41,053.07 करोड़ रुपये हो गया.

Add Zee Business as a Preferred Source

TCS, भारतीय एयरटेल और ICICI बैंक का बढ़ा मार्केट कैप

टीसीएस का मूल्यांकन इस अवधि में 28,510.53 करोड़ रुपये घटकर 12,24,975.89 करोड़ रुपये रह गया. शीर्ष 10 कंपनियों में रिलायंस इंडस्ट्रीज सबसे अधिक मूल्यवान कंपनी रही. इसके बाद एचडीएफसी बैंक, टीसीएस, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, भारतीय स्टेट बैंक, इंफोसिस, एलआईसी, बजाज फाइनेंस और हिंदुस्तान यूनिलीवर का स्थान रहा. पिछले हफ्ते बाजार में तेजी का नेतृत्व निफ्टी बैंक ने किया. इस दौरान मुख्य बैंकिंग इंडेक्स 1.5 प्रतिशत से अधिक बढ़कर 56,578.40 पर बंद हुआ. इस दौरान इंडेक्स ने 56,695 का नया ऑल-टाइम हाई बनाया.

RECOMMENDED

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6