&format=webp&quality=medium)
Order Win: आज कई कंपनियों को मिले ऑर्डर. (Image: AI Generated)
New Orders: घरेलू शेयर बाजार में अक्सर देखा जाता है कि जैसे ही किसी कंपनी को बड़ा ऑर्डर मिलता है, उसका असर तुरंत शेयर की चाल पर दिखता है. आज के कारोबार के दौरान भी ऐसा ही देखने को मिला, जब कई कंपनियों ने ट्रेडिंग घंटों के बीच बड़े ऑर्डर हासिल किए और उनके शेयरों में हलचल बढ़ गई. निफ्टी की वीकली एक्सपायरी पर शेयर बाजार में उतार-चढ़ाव दिखा, इस बीच 5 कंपनियों को नए ऑर्डर मिलने की खबर आई.
Puravankara की सब्सिडियरी को VIT वेल्लोर से करीब ₹280 करोड़ का ऑर्डर मिला है. यह एकेडमिक ब्लॉक के निर्माण से जुड़ा प्रोजेक्ट है, जिसे 24 महीनों में पूरा किया जाएगा. यह ऑर्डर रियल एस्टेट और कंस्ट्रक्शन सेक्टर में डिमांड के बने रहने का संकेत देता है. खबर के बाद शेयर में बढ़त भी देखने को मिली. Puravankara का शेयर दोपहर में 1.1% की तेजी के साथ 181 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
Choice International की सब्सिडियरी को करीब ₹55 करोड़ का ऑर्डर मिला है. इसमें सरकारी स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर और एग्री मीडिया मॉनिटरिंग सर्विसेज शामिल हैं. हालांकि ऑर्डर साइज छोटा है, लेकिन लगातार ऑर्डर फ्लो कंपनी के बिजनेस में स्थिरता का संकेत देता है. शेयर में 1.5 प्रतिशत की तेजी के साथ 627 रुपये के भाव पर था.
ये भी पढ़ें: Eternal Share Price: वाजिब करेक्शन या ओवर-रिएक्शन? क्या 121% तक का 'सुपर रिटर्न' देने वाला है ये शेयर
Mastek की यूके सब्सिडियरी को Financial Conduct Authority (FCA) से £15 मिलियन (करीब ₹184 करोड़) का ऑर्डर मिला है. यह कॉन्ट्रैक्ट 2 साल का है और इसमें 2 साल के एक्सटेंशन का विकल्प भी शामिल है. यह डील कंपनी के डिजिटल इंजीनियरिंग और क्लाउड बिजनेस के लिए सकारात्मक है और इंटरनेशनल मार्केट में इसकी पकड़ को मजबूत करती है. Mastek शेयर प्राइस हल्की गिरावट के साथ 1,468 रुपये के भाव पर ट्रेड कर रहा था.
LIVE TV:
Time Technoplast को करीब ₹116 करोड़ का ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर CNG कैस्केड्स की सप्लाई से जुड़ा है, जो सिटी गैस डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क में इस्तेमाल होते हैं. कंपनी के मुताबिक, भारत में CNG कैस्केड्स का संभावित बाजार करीब ₹1,500 करोड़ का है, जो इस सेगमेंट में मजबूत ग्रोथ की संभावना दिखाता है. Time Technoplast का शेयर बाजार बंद होने से पहले 2 प्रतिशत की तेजी के साथ 163 रुपये की तेजी के साथ ट्रेड कर रहा था.
Kalpataru Projects International को करीब ₹2,471 करोड़ के नए ऑर्डर मिले हैं. इसमें अंडरग्राउंड मेट्रो प्रोजेक्ट, पावर ट्रांसमिशन और डिस्ट्रीब्यूशन (T&D) और बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्री (B&F) से जुड़े प्रोजेक्ट शामिल हैं. कंपनी ने चालू वित्त वर्ष में अब तक ₹22,000 करोड़ के ऑर्डर हासिल कर लिए हैं. हालांकि शेयर में हालिया सत्र में हल्की गिरावट दिखी, लेकिन लॉन्ग टर्म में यह ऑर्डर बुक ग्रोथ को सपोर्ट कर सकती है. शेयर बाजार बंद होने से पहले 3.5% की गिरावट के साथ 1,050 रुपये के भाव पर था.
ये भी पढ़ें: PhonePe IPO टलने की असली वजह क्या है? बाजार की मजबूरी या वैल्यूएशन की हकीकत- क्या समझें निवेशक?
ऑर्डर बुक मजबूत होने से कंपनियों की रेवेन्यू विजिबिलिटी बेहतर होती है, जिससे लॉन्ग टर्म में ग्रोथ का रास्ता साफ होता है. हालांकि, निवेशकों को सिर्फ ऑर्डर साइज देखकर फैसला नहीं लेना चाहिए. यह देखना जरूरी है कि कंपनी का मार्जिन, एक्जीक्यूशन ट्रैक रिकॉर्ड और ऑर्डर की क्वालिटी कैसी है. लॉन्ग टर्म निवेश के लिए मजबूत बैलेंस शीट और लगातार ऑर्डर फ्लो वाली कंपनियां बेहतर विकल्प हो सकती हैं.
1. ऑर्डर मिलने से शेयर क्यों बढ़ता है?
ऑर्डर से कंपनी की भविष्य की कमाई (revenue visibility) बढ़ती है, जिससे निवेशकों का भरोसा बढ़ता है.
2. क्या हर ऑर्डर शेयर के लिए पॉजिटिव होता है?
जरूरी नहीं. ऑर्डर का साइज, मार्जिन और एक्जीक्यूशन अहम होता है.
3. किस सेक्टर में सबसे ज्यादा ऑर्डर दिखे?
इंफ्रास्ट्रक्चर, रियल एस्टेट, आईटी और CNG/एनर्जी सेगमेंट में.
4. क्या अभी इन शेयरों में निवेश करना चाहिए?
निवेश से पहले कंपनी के फंडामेंटल और वैल्यूएशन जरूर जांचें.
5. आगे किन चीजों पर नजर रखें?
ऑर्डर एक्जीक्यूशन, मार्जिन और नए ऑर्डर फ्लो सबसे अहम ट्रिगर्स रहेंगे.
(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)