ऑफिस में अफेयर स्कैंडल... और नौकरी से हाथ धो बैठे Nestle के CEO Laurent Freixe, जानें क्या हुआ

Nestle CEO Sacked: Nestle ने बताया कि Freixe ने अपनी एक अधीनस्थ (subordinate) कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप की जानकारी कंपनी को नहीं दी थी, जिससे कंपनी की code of business conduct का उल्लंघन हुआ.
ऑफिस में अफेयर स्कैंडल... और नौकरी से हाथ धो बैठे Nestle के CEO Laurent Freixe, जानें क्या हुआ

Nestle CEO Sacked: स्विस फूड दिग्गज कंपनी Nestle ने सोमवार (1 सितंबर) को बड़ा ऐलान किया. कंपनी ने अपने CEO Laurent Freixe को तुरंत प्रभाव से पद से हटा दिया है. Nestle ने बताया कि Freixe ने अपनी एक अधीनस्थ (subordinate) कर्मचारी के साथ रोमांटिक रिलेशनशिप की जानकारी कंपनी को नहीं दी थी, जिससे कंपनी की code of business conduct का उल्लंघन हुआ.

Reuters की रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी के चेयरमैन Paul Bulcke और Lead Independent Director Pablo Isla की निगरानी में की गई जांच के बाद यह कदम उठाया गया. Bulcke ने कहा कि यह “जरूरी निर्णय” था और कंपनी की वैल्यूज़ और गवर्नेंस ही उसकी असली ताकत हैं.

नया CEO कौन?

Nestle ने तुरंत प्रभाव से अपने वेटरन मैनेजमेंट लीडर Philipp Navratil को नया CEO नियुक्त किया है. Navratil हाल ही में Nespresso कॉफी यूनिट का नेतृत्व कर रहे थे और 2001 में Nestle के साथ अपना करियर शुरू किया था. वह कंपनी के भीतर कई अहम जिम्मेदारियों पर काम कर चुके हैं और जनवरी 2025 से Nestle की एग्जीक्यूटिव बोर्ड में भी शामिल हुए थे.

कंपनी के लिए चुनौतीपूर्ण समय

Laurent Freixe को CEO बने अभी सिर्फ एक साल ही हुआ था. Nestle पहले ही कठिन ग्लोबल कंज्यूमर एनवायरनमेंट और ट्रेड टैरिफ्स की चुनौतियों का सामना कर रही है. इसके अलावा कंपनी के लंबे समय से चेयरमैन Paul Bulcke भी अगले साल पद छोड़ने वाले हैं, जिससे लीडरशिप ट्रांजिशन और भी जटिल हो सकता है.

हाल के महीनों में अन्य वैश्विक FMCG और फूड कंपनियों जैसे Unilever, Diageo और Hershey ने भी अपने शीर्ष प्रबंधन में बड़े बदलाव किए हैं. Bulcke ने कहा कि कंपनी की रणनीति में कोई बदलाव नहीं होगा और Nestle अपनी परफॉर्मेंस को लेकर तेजी से आगे बढ़ती रहेगी.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6