₹251 का शेयर, ₹918 करोड़ की अधिग्रहण डील: इस कंपनी ने चला AI Gaming में बड़ा दांव, लेकिन खरीदना चाहिए शेयर?

Nazara Technologies Share Price: कंपनी स्पेन की दो गेमिंग कंपनियों Bluetile Games और BestPlay Systems का अधिग्रहण कर रही है, जिससे वह एक full-stack gaming platform बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी.
₹251 का शेयर, ₹918 करोड़ की अधिग्रहण डील: इस कंपनी ने चला AI Gaming में बड़ा दांव, लेकिन खरीदना चाहिए शेयर?

Nazara Technologies Share Price: ऑनलाइन गेमिंग कंपनी Nazara Technologies ने AI-बेस्ड गेमिंग में अपनी पकड़ मजबूत करने के लिए बड़ा स्ट्रैटेजिक कदम उठाया है. कंपनी स्पेन की दो गेमिंग कंपनियों Bluetile Games और BestPlay Systems का अधिग्रहण कर रही है, जिससे वह एक full-stack gaming platform बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ेगी. हालांकि, आज के कारोबार में शेयर हल्की कमजोरी के साथ करीब ₹252 के आसपास ट्रेड करता दिखा.

AI Gaming पर फोकस, ग्लोबल स्केल बनाने की कोशिश

Nazara का यह कदम केवल अधिग्रहण नहीं, बल्कि एक स्ट्रैटेजिक ट्रांसफॉर्मेशन है. Bluetile और BestPlay के जुड़ने से कंपनी को ग्लोबल गेमिंग मार्केट में स्केल, यूजर बेस और टेक्नोलॉजी का बड़ा फायदा मिलेगा. AI-ड्रिवन गेमिंग और डेटा-आधारित यूजर एंगेजमेंट पर फोकस कंपनी को भविष्य में मजबूत ग्रोथ दिला सकता है.

Add Zee Business as a Preferred Source

डील स्ट्रक्चर: ‘Pay for Performance’ मॉडल

इस डील की खास बात इसका स्ट्रक्चर है:

Nazara 50% हिस्सेदारी करीब ₹918 करोड़ में खरीदेगी. बाकी 50% हिस्सेदारी 2028 तक 6.6x EBITDA वैल्यूएशन पर खरीदने का ऑप्शन रहेगा.

इसके अलावा करीब ₹898 करोड़ का performance-linked earn-out भी शामिल है, यानी भुगतान कंपनी के प्रदर्शन से जुड़ा होगा.

Upfront पेमेंट Nazara अपनी बैलेंस शीट के कैश से करेगी, जबकि भविष्य के भुगतान का बड़ा हिस्सा अधिग्रहित कंपनियों के कैश फ्लो से फंड किया जाएगा. यह मॉडल कैश फ्लो रिस्क को काफी हद तक कंट्रोल करता है.

टारगेट कंपनियों की ताकत

Bluetile Games के पास 375 मिलियन से ज्यादा डाउनलोड्स और करीब 22 मिलियन मंथली एक्टिव यूजर्स (MAU) हैं. इसके पास 17 लाइव गेम्स के साथ diversified पोर्टफोलियो है.

BestPlay Systems की बात करें तो इसके करीब 1.2 मिलियन मंथली इंस्टॉल और 2.2 मिलियन MAU हैं.

दोनों कंपनियों का FY25 में कुल रेवेन्यू करीब ₹1,405 करोड़ और EBITDA ₹254 करोड़ रहा है, जो मजबूत ऑपरेटिंग स्केल को दिखाता है.

रिस्क फैक्टर क्या हैं?

हालांकि डील स्ट्रक्चर आकर्षक दिखता है, लेकिन कुछ जोखिम भी नजरअंदाज नहीं किए जा सकते.

  • वैल्यूएशन उतना सस्ता नहीं है जितना पहली नजर में लगता है.
  • गेमिंग इंडस्ट्री में परफॉर्मेंस काफी वोलैटाइल होती है.
  • यह बिजनेस हाई रिस्क-हाई रिवॉर्ड कैटेगरी में आता है.

अगर यूजर एंगेजमेंट या गेम हिट रेट में गिरावट आती है, तो ग्रोथ पर असर पड़ सकता है.

LIVE TV:

निवेशकों के लिए क्या मतलब?

Nazara का यह कदम लॉन्ग टर्म में बड़ा वैल्यू क्रिएशन ट्रिगर बन सकता है, खासकर अगर AI और ग्लोबल गेमिंग एक्सपैंशन की स्ट्रैटेजी सफल रहती है. हालांकि, शॉर्ट टर्म में स्टॉक में वोलैटिलिटी बनी रह सकती है क्योंकि बाजार वैल्यूएशन और डील के इम्पैक्ट को आंकने की कोशिश करेगा. ऐसे में निवेशकों को इस स्टॉक को हाई ग्रोथ लेकिन हाई रिस्क वाले प्ले के रूप में देखना चाहिए और पोजिशनिंग उसी हिसाब से करनी चाहिए.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6