&format=webp&quality=medium)
RITES Order: नवरत्न रेलवे पीएसयू राइट्स लिमिटेड ने अपने एक्सपोर्ट कारोबार में एक बड़ी सफलता हासिल की है. गुरुवार को शेयर बाजार को दी जानकार के मुताबिक रेलवे पीएसयू को दक्षिण अफ्रीका के टेलिस लॉजिस्टिक्स से एक महत्वपूर्ण ऑर्डर मिला है. आपको बता दें कि राइट्स ने 23 सितंबर को अपने निवेशकों को 2.65 रुपए शेयर डिविडेंड देने का ऐलान किया था. गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में कंपनी का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है. पिछले पांच दिन में शेयर 6.69% तक गोता लगा चुका है.
राइट्स लिमिटेड की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक दक्षिण अफ्रीका की टेलिस लॉजिस्टिक्स से मिला यह ऑर्डर ओवरहॉल किए गए केप गेज एल्को डीजल इलेक्ट्रिक लोकोमोटिव (इंजन) की सप्लाई और कमीशनिंग से संबंधित है.
6 से 8 महीने में डिलीवरी
30 जून 2025 को खत्म हुई वित्त वर्ष 2026 की पहली तिमाही में राइट्स के पास 8790 करोड़ रुपए के ऑर्डर थे. इस ऑर्डर बुक का बड़ा हिस्सा टर्नकी प्रोजेक्ट्स से आया है.
2.8% बढ़ा नेट प्रॉफिट
| सेगमेंट | ऑर्डर मूल्य (करोड़ रुपये में) | हिस्सा (%) |
| टर्नकी | ₹4,209 | 48% |
| कंसल्टेंसी | ₹2,903 | 33% |
| एक्सपोर्ट्स | ₹1,388 | 16% |
| लीज | ₹170 | 2% |
| REMC लिमिटेड | ₹120 | 1% |
| कुल | ₹8,790 | 100% |
गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में राइट्स लिमिटेड का शेयर BSE पर 2.17% या 5.60 अंक टूटकर 252.50 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 6.69% या 18.10 अंक टूटकर 252.50 रुपए बंद हुआ है. राइट्स का 52 वीक हाई 370.55 रुपए और 52 वीक लो 192.40 रुपए है. इस साल अब तक राइट्स का शेयर 14.46% तक कमजोर हो चुका है. पिछले 6 महीने में राइट्स के शेयर ने 2.29% रिटर्न दिया है. वहीं, सालभर में 28.68% तक कमजोर हो चुका है.
सवाल: राइट्स को हाल ही में कौन सा बड़ा ऑर्डर मिला है?
जवाब: राइट्स लिमिटेड को 25 सितंबर, 2025 को दक्षिण अफ्रीका की कंपनी टेलिस लॉजिस्टिक्स से ओवरहॉल किए गए डीजल इंजनों की सप्लाई और कमीशनिंग के लिए एक बड़ा ऑर्डर मिला है.
सवाल: यह नया ऑर्डर कितने का है और इसे कब तक पूरा किया जाएगा?
जवाब: इस ऑर्डर का कुल मूल्य 18 मिलियन अमेरिकी डॉलर (लगभग ₹150 करोड़) है और इसे एडवांस भुगतान मिलने के 6 से 8 महीने के भीतर पूरा किया जाना है.
सवाल: 30 जून, 2025 तक राइट्स की कुल ऑर्डर बुक कितनी थी?
जवाब: 30 जून, 2025 तक राइट्स लिमिटेड की कुल ऑर्डर बुक ₹8,790 करोड़ थी.
सवाल: ऑर्डर बुक में सबसे बड़ा हिस्सा किस सेगमेंट का है?
जवाब: ऑर्डर बुक में सबसे बड़ा हिस्सा टर्नकी सेगमेंट का है, जिसकी कीमत ₹4,209 करोड़ (48%) है, इसके बाद कंसल्टेंसी सेगमेंट का स्थान आता है.
सवाल: कंपनी को ऑर्डर सीधे मिलते हैं या प्रतिस्पर्धा से?
जवाब: 30 जून, 2025 तक की ऑर्डर बुक के अनुसार, कंपनी ने 53% ऑर्डर प्रतिस्पर्धा के माध्यम से और 47% ऑर्डर नामांकन के आधार पर हासिल किए हैं.