&format=webp&quality=medium)
IRFC Dividend 2025: नवरत्न रेलवे पीएसयू (Navratna Railway PSU) इंडियन रेलवे फाइनेंस कॉरपोरेशन (IRFC) लिमिटेड ने सोमवार को बाजार बंद होने से पहले अपने निवेशकों के लिए बड़ा ऐलान किया. एक्सचेंज फाइलिंग में कहा कि रेलवे कंपनी के बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है. रेलवे स्टॉक (Railway Stock) सोमवार (17 मार्च) को 0.89 फीसदी बढ़कर 118.75 रुपये पर बंद हुआ है.
शेयर बाजार को दी सूचना में सरकारी रेलवे कंपनी IRFC ने कहा कि उसके बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स की बैठक 17 मार्च 2025 को हुई. इस बैठक में बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए दूसरे अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है. कंपनी ने 1 रुपये फेस वैल्यू पर 0.80 रुपये प्रति शेयर अंतरिम डिविडेंड की घोषणा की है. डिविडेंड के लिए पात्र शेयरहोल्डर्स को निर्धारित करने के लिए रिकॉर्ड डेट 21 मार्च 2025 तय किया गया है. अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर किया जाएगा.
ये भी पढ़ें- बाजार बंद होने से पहले सरकारी कंपनी ने दिया तोहफा, 230% डिविडेंड का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट
Zee Business Hindi Live TV यहां देखें
यह सरकारी रेलवे फाइनेंसर द्वारा अपने शेयरधारकों को डिविडेंड जारी करने का नौवां मौका है. 2021 में लिस्टिंग के बाद से, IRFC ने केवल एक बार 1 रुपये प्रति शेयर या उससे अधिक का डिविडेंड घोषित किया है. 2022 के बाद से पिछले पांच मौकों पर IRFC ने अपने शेयरधारकों को ₹0.80 प्रति शेयर या ₹0.70 प्रति शेयर के बीच डिविडेंड का भुगतान किया है.
ये भी पढ़ें- स्मॉलकैप कंस्ट्रक्शन कंपनी को मिला ₹2191 करोड़ का ठेका, शेयर का भाव 23 रुपये से कम, रखें नजर
बता दें कि हाल ही में सरकार ने आईआरएफसी (IRFC) को नवरत्न केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम में अपग्रेड करने को मंजूरी दी है. IRFC एक केंद्रीय सार्वजनिक क्षेत्र उद्यम (सीपीएसई) है जिसका वार्षिक कारोबार 26,644 करोड़ रुपये है. इससे पहले, आईआरएफसी ने दिसंबर 2024 को समाप्त तीसरी तिमाही में नेट प्रॉफिट 2 फीसदी की बढ़ोतरी के साथ 1,631 करोड़ रुपये पर पहुंच गया, जो एक साल पहले समान तिमाही में 1,559 करोड़ रुपये था.
रेलवे पीएसयू स्टॉक का 52 वीक हाई 229.05 रुपये है, जो इसने 15 जुलाई 2024 को बनाया था. 52 वीक लो 108.05 रुपये, जो इसने 3 मार्च 2025 को टच किया है. शेयर अपने हाई से 48 फीसदी करेक्ट हो चुका है. रेलवे स्टॉक (Railway Stock) का प्रदर्शन देखें तो इस साल कंपनी के शेयर में 13.19 फीसदी की गिरावट आई है. जबकि शेयर 3 महीने में 24.44 फीसदी और 6 महीने में 26 फीसदी तक गिरा है. हालांकि, पिछले 2 वर्ष में शेयर ने 340 फीसदी और 3 वर्ष में 418 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है.