बाजार के कोहराम में भी चढ़ रहा ये Railway PSU Stock, मिला 729 करोड़ का ऑर्डर, 52 वीक हाई से ₹316 सस्ता है शेयर

RITES Ltd: नवरत्न रेलवे पीएसयू RITES इंडिया लिमिटेड को शुक्रवार को बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. कंपनी ने अपनी रेगुलेटरी फाइलिंग में बताया है कि ऑर्डर की कीमत 729.28 करोड़ रुपए है.
बाजार के कोहराम में भी चढ़ रहा ये Railway PSU Stock, मिला 729 करोड़ का ऑर्डर, 52 वीक हाई से ₹316 सस्ता है शेयर

RITES Ltd Order: नवरत्न रेलवे पीएसयू RITES इंडिया लिमिटेड को शुक्रवार को बाजार बंद होने के बाद साउथ वेस्टर्न रेलवे की तरफ से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि ऑर्डर की संशोधित लागत 729.28 करोड़ रुपए (जीएसटी छोड़कर, राइट्स की फीस समेत) है. आपको बता दें कि शुक्रवार को शेयर बाजार में भारी गिरावट के बावजूद RITES का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी के साथ बंद हुआ है. पिछले पांच दिन में RITES का शेयर 0.23% कमजोर हुआ है.

कॉस्ट प्लस टर्नकी के आधार पर होगा काम

RITES की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक यह ऑर्डर मैसूर-हासन-मेंगलुरु के रेलवे इलेक्ट्रिफिकेशन काम के लिए दिया गया है. प्रोजेक्ट का काम कॉस्ट प्लस टर्नकी आधार पर पूरा किया जाएगा.

Add Zee Business as a Preferred Source

461.23 करोड़ रुपए का मिला था ऑर्डर

  • प्रोजेक्ट को साउथ वेस्टर्न रेलवे द्वारा दिया गया ऑनगोइंग प्रोजेक्ट है.
  • यह 28 जून 2021 को दी गई पहले की सूचना के ही क्रम में है.
  • साल 2021 में कंपनी को इस रूट के इलेक्ट्रिफिकेशन काम के लिए 461.23 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.
  • 6 मार्च 2026 को इसका संशोधित अनुमान हासिल हुआ है.

RITES की ऑर्डरबुक

सेगमेंटऑर्डर वैल्यू (करोड़ रुपये में)हिस्सेदारी (%)
टर्नकी4,53249%
कंसल्टेंसी2,73930%
एक्सपोर्ट्स1,70818%
लीज1632%
REMC Ltd1201%
कुल ऑर्डर बुक9,262100%

9262 करोड़ रुपए की ऑर्डरबुक

वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी के पास कुल 9262 करोड़ रुपए की ऑर्डर बुक है. इसमें 49 फीसदी हिस्सा यानी 4532 करोड़ रुपए के साथ टर्नकी प्रोजेक्ट्स का है.

कंसलटेंसी सेगमेंट की 30 फीसदी हिस्सेदारी

  • कंसलटेंसी सेगमेंट की 30 फीसदी हिस्सेदारी के साथ 2739 करोड़ रुपए के बड़े ऑर्डर मौजूद हैं.
  • ऑर्डरबुक में एक्सपोर्ट्स से 18 फीसदी यानी 1708 करोड़ रुपए, लीज से 2 फीसदी यानी 163 करोड़ रुपए के ऑर्डर हैं.
  • REMC Ltd की तरफ से 1 फीसदी यानी 120 करोड़ रुपए का काम कंपनी के हाथ में है.
  • वित्त वर्ष 2026 की तीसरी तिमाही में कंपनी का मुनाफा 5.2 फीसदी बढ़कर 115 करोड़ रुपए हो गया है.
  • रेलवे पीएसयू का कामकाजी मुनाफा साल-दर-साल आधार पर 123 करोड़ रुपए से बढ़कर 145 करोड़ रुपए हो गया है.

RITES की Q3 नतीजे

डीटेलQ3FY26 (करोड़ रुपये में)Q3FY25 (करोड़ रुपये में)ग्रोथ (%)
कुल रेवेन्यू6356143.4%
ऑपरेटिंग रेवेन्यू6095765.7%
EBITDA14512318.6%
PBT1541447.0%
PAT1151095.2%

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर

शुक्रवार को कारोबारी सत्र के अंत में RITES Ltd का शेयर 2.25% या 4.55 अंकों की तेजी के साथ 206.35 रुपए है. NSE पर 2.29% या 4.63 अंक चढ़कर 206.50 रुपए पर बंद हुआ है. रेलवे पीएसयू के शेयर का 52 वीक हाई 316 रुपए और 52 वीक लो 195.94 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल की शुरुआत से अब तक 15.11% तक गिर चुका है. पिछले 6 महीने में 21.01% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले 1 साल में 5.84% कमजोर हो चुका है.

Zee Business Live TV यहां पर देखें

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6