&format=webp&quality=medium)
RailTel Order: नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल पर बाजार बंद होने के बाद बड़ा अपडेट आया है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (SECL) से वर्क ऑर्डर मिला है. इस ऑर्डर की कुल कीमत 11.94 करोड़ रुपए है. आपको बता दें कि रेलटेल को पिछले पांच दिन में मिला तीसरा बड़ा ऑर्डर है. इससे पहले रेलवे पीएसयू को स्टेट प्रोजेक्ट डायरेक्टर से 243 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था. बुधवार को कारोबारी सत्र के दौरान रेलटेल का शेयर 1 फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ.
रेलटेल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स के लिए एक मैनेजमेंट सर्विस का काम करेगी. रेलवे पीएसयू मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में SECL को अलग-अलग खदानों में लगे CCTV कैमरों की लाइव स्ट्रीमिंग और वीडियो फुटेज को स्टोर करने में मदद मिलेगी. ये काम MPLS VPN नेटवर्क के जरिए किराये के आधार पर किया जाएगा. रेलटेल को इस ऑर्डर को 5 जून 2028 तक पूरा किया जाना है.
रेलटेल ने शेयर बाजार को दी जानकारी में बताया है कि इस ऑर्डर में प्रमोटर या फिर प्रमोटर ग्रुप का कोई हित नहीं है. साथ ही संबंधित पार्टी के लेनदेन के तहत नहीं आता है. गौरतलब है कि 7 जून 2025 को रेलटेल ने शेयर बाजार को दी जानकारी के बताया था कि बिहार सरकार से मिले ऑर्डर के तहत रेलवे पीएसयू बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले क्लास 1 से 12 तक के छात्रों के लिए स्टूडेंट्स किट सप्लाई करेगी. कंपनी को ये काम 14 अगस्त 2025 तक पूरा करना है.
VIDEO: LONG TERM STOCKS
रेलटेल का शेयर BSE पर 1.65% या 7.40 अंकों की तेजी के साथ 456.40 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 1.37 % या 6.15 अंकों की बढ़त के साथ 455.25 रुपए पर बंद हुआ है. रेलटेल का 52 वीक हाई 617.80 रुपए और 52 वीक लो 265.50 रुपए है. कंपनी का शेयर इस साल 12.39% तक चढ़ चुका है. पिछले छह महीने में रेलटेल का शेयर 0.83% और पिछले एक साल में 8.53% रिटर्न दिया है. रेलटेल का मार्केट कैप 14.65 हजार करोड़ रुपए है.