शुक्रवार को फोकस में होगा ये Railway PSU स्टॉक, 10 दिन में 425 करोड़ मजबूत हुई ऑर्डरबुक, मिला पांचवा बड़ा ऑर्डर

नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल को बुधवार बाजार बंद होने के बाद बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. कंपनी की 10 दिन में ऑर्डरबुक 400 करोड़ रुपए से ज्यादा मजबूत हुई है.
शुक्रवार को फोकस में होगा ये Railway PSU स्टॉक, 10 दिन में 425 करोड़ मजबूत हुई ऑर्डरबुक, मिला पांचवा बड़ा ऑर्डर

Railway PSU Stock Railtel (AI Generated Image)

बाजार में चल रही उठा-पटक के बीच नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल को दनादन ऑर्डर मिल रहे हैं. अब बुधवार को बाजार बंद होने के बाद कंपनी को बड़ा ऑर्डर हाथ लगा है. यह पिछले 10 दिन में कंपनी को मिला पांचवां बड़ा ऑर्डर है. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी को यह ऑर्डर स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो भोपाल से मिला है. बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में रेलवे पीएसयू का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की दमदार तेजी के साथ बंद हुआ है. पिछले 5 दिन में शेयर 3.50% कमजोर हुआ है.

29.48 करोड़ रुपए ऑर्डर की कुल वैल्यू

रेलटेल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक रेलटेल स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो भोपाल द्वारा दिए गए इस ऑर्डर की कल वैल्यू करीब 29.48 करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source

SDWAN की सप्लाई करेगी कंपनी

  • ऑर्डर के तहत रेलटेल को सॉफ्टवेयर डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क (SDWAN) की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमिशनिंग (SITC) करनी है.
  • कंपनी को साथ ही में 3 साल के लिए इस प्रोजेक्ट के लिए सपोर्ट सर्विस भी देनी होगी.
  • रेलटेल के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने की डेडलाइन 24 मार्च 2029 है.
  • पिछले 10 दिन में मिले इस पांचवें ऑर्डर के बाद रेलटेल की ऑर्डरबुक में 425.21 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.

एक नजर में ऑर्डर की डीटेल्स

डीटेलजानकारी
क्लाइंट का नामस्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, भोपाल
ऑर्डर की प्रकृतिSDWAN का SITC और 3 साल का सपोर्ट
ऑर्डर की वैल्यू29,48,75,480 रुपये (टैक्स सहित)
पूरा करने की डेडलाइन24 मार्च 2029
ऑर्डर मिलने की तारीख व समय25 मार्च 2026, शाम 4:35 बजे

दूरदर्शन से मिला 159 करोड़ रुपए का ऑर्डर

रेलटेल को इससे पहले 16 से 20 मार्च के बीच अलग-अलग संस्थाओं से बड़े वर्क ऑर्डर और लेटर ऑफ इंटेंट (LOI) हासिल हुए हैं. 20 मार्च को प्रसार भारती (दूरदर्शन) से क्लाउड बेस्ड इंटीग्रेटेड न्यूज रूम के लिए 159 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था.

ईस्ट कोस्ट रेलवे से मिला बड़ा ऑर्डर

  • 20 मार्च को ही कंपनी को ईस्ट कोस्ट रेलवे (खोरधा रोड डिवीजन) से मेंटेनेंस गतिविधियों के लिए मैनपावर आउटसोर्सिंग का 24.53 करोड़ रुपए का कॉन्ट्रैक्ट मिला. इसकी अवधि 2 साल की है.
  • 19 मार्च 2026 को बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिल से पीएम श्री योजना के तहत 1.68 करोड़ रुपए का वर्क ऑर्डर मिला है. इसे 30 सितंबर 2026 तक पूरा करना है.
  • 16 मार्च 2026 को नेशनल इन्फॉर्मेट्रिक्स सेंटर सर्विसेज इंकॉर्पोरेटेड से NKN प्रोजेक्ट के लिए 42.63 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला. इस प्रोजेक्ट को 31 मार्च 2027 तक पूरा करना होगा.

रेलटेल को मिले ऑर्डर्स की डीटेल

क्लाइंटप्रोजेक्ट / कार्यवैल्यू (रुपये में)डेडलाइन
प्रसार भारती (दूरदर्शन)क्लाउड बेस्ड इंटीग्रेटेड न्यूज रूम159,80,86,41518 मार्च 2029
ईस्ट कोस्ट रेलवेमैनपावर आउटसोर्सिंग (S&T मेंटेनेंस)24,53,62,89418 मार्च 2028
बिहार एजुकेशन प्रोजेक्ट काउंसिलएजुकेशन क्वालिटी एनहांसमेंट (PM SHRI)1,68,74,99,99730 सितंबर 2026
नेशनल इन्फॉर्मेटिक्स सेंटरNKN प्रोजेक्ट के तहत न्यू कोर लिंक42,63,34,84631 मार्च 2027

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर

बुधवार को कारोबारी सत्र के अंत में रेलटेल का शेयर BSE पर 2.48% या 6.50 अंकों की तेजी के साथ 268.65 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 2.67% या 7 अंकों की तेजी के साथ 269 रुपए पर बंद हुआ है. कंपनी का 52 वीक हाई 478.95 रुपए और 52 वीक लो 251.15 रुपए है. रेलटेल का शेयर इस साल की शुरुआत से अभी तक 27.48% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में शेयर 28.83% और सालभर में 12.66% तक कमजोर हो चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: रेलटेल को 25 मार्च 2026 को किससे वर्क ऑर्डर मिला है?

जवाब:
रेलटेल को यह वर्क ऑर्डर स्टेट क्राइम रिकॉर्ड ब्यूरो, भोपाल से मिला है.

सवाल: 25 मार्च को मिले इस ऑर्डर की कुल कीमत कितनी है?

जवाब:
इस ऑर्डर की कुल कीमत टैक्स सहित 29.48 करोड़ रुपए है.

सवाल: इस प्रोजेक्ट के तहत रेलटेल क्या काम करेगी?

जवाब:
प्रोजेक्ट में सॉफ्टवेयर डिफाइंड वाइड एरिया नेटवर्क की स्थापना और तीन साल का सपोर्ट देगी.

सवाल: यह प्रोजेक्ट कब तक पूरा किया जाना है?

जवाब:
कंपनी को यह प्रोजेक्ट 24 मार्च 2029 तक पूरा करना है.

सवाल: रेलटेल की ऑर्डरबुक में कितना इजाफा हुआ है?

जवाब:
सभी ऑर्डर को मिलाकर कंपनी के ऑर्डरबुक में लगभग 425.21 करोड़ रुपए का इजाफा हुआ है.

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6