Railway PSU स्टॉक के हाथ लगा जैकपॉट, बिहार सरकार से एक साथ मिले 5 बड़े ऑर्डर, शेयर 52 वीक हाई से 29% सस्ता

Railtel Order: नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड को बाजार बंद होने के बाद एक, दो नहीं बल्कि पांच बड़े ऑर्डर मिले हैं. इन ऑर्डर के दम पर बाजार खुलने के बाद एक्शन देखने को मिल सकता है.
Railway PSU स्टॉक के हाथ लगा जैकपॉट, बिहार सरकार से एक साथ मिले 5 बड़े ऑर्डर, शेयर 52 वीक हाई से 29% सस्ता

Railtel Order: नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया को बाजार बंद होने के बाद बड़ा अपडेट आया है. कंपनी को एक ही दिन में कुल 713.55 करोड़ रुपए से अधिक मूल्य के पांच बड़े ऑर्डर मिले हैं. शेयर बाजार को दी जानकारी के मुताबिक कंपनी को सभी ऑर्डर बिहार के सरकारी स्कूलों के आधुनिकरण और डिजिटल शिक्षा को बढ़ावा देने से जुड़े हुए हैं. पिछले पांच कारोबारी सत्र में रेलवे पीएसयू का शेयर 1.88% तक मजबूत हो चुका है. वहीं, हफ्ते के पहले कारोबारी सत्र के दौरान रेलटेल का शेयर सपाट बंद हुआ है. बाजार बंद होने के बाद इन ऑर्डर्स के दम पर शेयर पर एक्शन देखने को मिल सकता है.

पांच प्रोजेक्ट्स के लिए मिला LOA

रेलटेल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक बिहार सरकार की तरफ इन ऑर्डर के स्वीकृति पत्र (LOA) 8 सितंबर 2025 को प्राप्त हुए हैं. इन प्रोजेक्ट्स के तहत रेलटेल राज्य के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम और ICT लैब की स्थापना का काम करेगी.

ऑर्डर के तहत ये काम करेगी कंपनी

  • मिले गए ऑर्डरों में सबसे बड़े काम सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम लगाने के हैं. इसके लिए कंपनी को दो अलग-अलग ऑर्डर मिले हैं.
  • मिडिल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम की खरीद, सप्लाई और स्थापना के लिए 262.14 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है.
  • सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में भी यही काम करने के लिए 257.50 करोड़ रुपए का एक और ऑर्डर मिला है.

103.98 करोड़ रुपए के ऑर्डर

रेलटेल को स्कूलों में ICT और ISM लैब स्थापित करने के लिए भी दो अलग-अलग ऑर्डर दिए गए हैं. इन ऑर्डर की कुल कीमत 103.98 करोड़ रुपए से ज्यादा है.

89.91 करोड़ रुपए का अहम ऑर्डर

  • कंपनी को प्राइमरी स्कूल के बच्चों (क्लास 1 से 5 तक) के लिए टीचिंग लर्निंग मटेरियल की सप्लाई का 89.91 करोड़ रुपए का एक और अहम ऑर्डर मिला है.
  • रेलटेल को ये सभी प्रोजेक्ट्स 31 मार्च 2026 तक पूरा करने हैं. जबकि एक प्रोजेक्ट को 31 दिसंबर 2025 तक पूरा करना है. सभी घरेलू ऑर्डर है और इससे कोई भी प्रमोटर या संबंधित पार्टी शामिल नहीं है.

रेलटेल को मिले प्रमुख ऑर्डर्स (बिहार शिक्षा परियोजना परिषद)

काम का विवरणऑर्डर की कीमत (रुपये में)

पूरा करने की तारीख

सरकारी मिडिल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम2,62,14,38,75031-मार्च-2026
सरकारी सेकेंडरी और सीनियर सेकेंडरी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम2,57,50,12,00031-मार्च-2026
सरकारी स्कूलों के लिए शिक्षण सामग्री (कक्षा I-V)89,91,96,63931-मार्च-2026
ISM लैब की स्थापना59,76,99,20731-दिसंबर-2025
ICT लैब्स की स्थापना44,21,71,51931-मार्च-2026

तेजी के साथ बंद हुआ शेयर

सोमवार को कारोबारी सत्र के दौरान रेलटेल का शेयर BSE 0.41% या 1.40 अंकों की तेजी के साथ 345.80 पर बंद हुआ. NSE पर 1.70 या 0.49% तेजी के साथ 346.20 रुपए पर बंद हुआ. कंपनी का 52 वीक हाई 486.60 रुपए और 52 वीक लो 265.50 रुपए है. नवरत्न रेलवे पीएसयू का शेयर इस साल अब तक 14.53% तक टूट चुका है. वहीं, पिछले छह महीने में रेलटेल के शेयर ने 18.50% रिटर्न दिया है. सालभर से ये रेलवे पीएसयू स्टॉक 26.29% कमजोर हुआ है.

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न (FAQs)

सवाल: रेलटेल को कुल कितने रुपये का ऑर्डर मिला है?

जवाब: रेलटेल को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद से एक ही दिन में कुल ₹713.55 करोड़ से अधिक के पांच ऑर्डर मिले हैं.

सवाल: ये ऑर्डर किस काम के लिए हैं?

जवाब: ये ऑर्डर बिहार के सरकारी स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम, ICT और ISM लैब की स्थापना करने और प्राइमरी कक्षाओं के लिए शिक्षण सामग्री की सप्लाई करने के लिए हैं.

सवाल: यह ऑर्डर किस संस्था ने दिया है?

जवाब: यह सभी ऑर्डर बिहार शिक्षा परियोजना परिषद (BEPC) ने दिए हैं.

सवाल: इन प्रोजेक्ट्स को कब तक पूरा करना है?

जवाब: अधिकांश प्रोजेक्ट्स को 31 मार्च, 2026 तक पूरा करना है, जबकि एक प्रोजेक्ट की समय सीमा 31 दिसंबर, 2025 है.

सवाल: इन पांचों में सबसे बड़ा ऑर्डर कौन सा है?

जवाब: सबसे बड़ा ऑर्डर सरकारी मिडिल स्कूलों में स्मार्ट क्लासरूम लगाने का है, जिसकी कीमत ₹262.14 करोड़ है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6