कमजोर बाजार में रेलवे PSU को गुड न्यूज! डिफेंस सेक्टर से मिला बड़ा ऑर्डर, रिकॉर्ड लो से 39% रिकवर हुआ स्टॉक

Navratna Railway PSU: रेलवे कंपनी को डिफेंस सेक्टर के ग्राहक से ₹1,36,00,00,000 का वर्क ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर P2P Lease Line के लिए है. इस वर्क ऑर्डर को 29 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है. 
कमजोर बाजार में रेलवे PSU को गुड न्यूज! डिफेंस सेक्टर से मिला बड़ा ऑर्डर, रिकॉर्ड लो से 39% रिकवर हुआ स्टॉक

Railway PSU Stock.

Navratna Railway PSU: कमजोर बाजार में नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (RailTel) पर बड़ा अपडेट है. अक्तूबर महीने के अंतिम दिन (31 अक्तूबर) को रेलवे पीएसयू (Railway PSU) को डिफेंस सेक्टर के ग्राहक से एक बड़ा ऑर्डर हासिल हुआ है. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 136 करोड़ रुपए है. शुक्रवार को Railway PSU Stock 0.79 फीसदी की गिरावट के साथ ₹368.50 पर ट्रेड कर रहा है.

ऑर्डर की क्या है डीटेल?

रेगुलेटरी फाइलिंग में सरकारी रेलवे कंपनी RailTel ने कहा कि उसे डिफेंस सेक्टर के एक ग्राहक से ₹1,36,00,00,000 का वर्क ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर P2P Lease Line के लिए है. इस वर्क ऑर्डर को 29 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है.

Add Zee Business as a Preferred Source

कैसा रहा RailTel का Q2 रिजल्ट?

RailTel ने अपने सितंबर तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. FY26 की दूसरी तिमाही में रेलवे कंपनी का मुनाफा 5% बढ़कर 76.07 करोड़ रुपए रहा, जो पिछले साल समान तिमाही में 72.64 करोड़ रुपए था. इस दौरान ऑपरेशनल रेवेन्यू 12.78 फीसदी बढ़कर 951.36 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो एक साल पहले इस तिमाही में 843.5 करोड़ रुपए था.

दूसरी तिमाही में रेलवे कंपनी का EBITDA यानी कामकाजी मुनाफा 19.4% चढ़कर ₹154.4 करोड़ हो गया, जो बीते वर्ष इस तिमाही में ₹129.3 करोड़ रुपए था. इस दौरान EBITDA मार्जिन 15.3% से उछलकर 16.2% हो गया. वर्किंग कैपिटल जरूरतों की वजह से कंपनी का ऑपरेटिंग कैश फ्लो सितंबर तिमाही के अंत में निगेटिव रहा है.

टेलीकॉम सर्विसेज से सितंबर तिमाही में रेवेन्यू 8.70% चढ़कर 367.53 करोड़ रुपए पहुंच गया, जो पिछले साल समान तिमाही में 338.09 करोड़ रुपए था. वहीं, प्रोजेक्ट वर्क सर्विसेज से रेवेन्यू सालाना आधार पर 15.51% बढ़कर 583.83 करोड़ रुपए रहा.

क्या डिविडेंड भी देगी RailTel?

रेलटेल के बोर्ड ने निवेशकों लिए डिविडेंड की भी घोषणा की है. सरकारी रेलवे कंपनी के बोर्ड ने 10 रुपए फेस वैल्यू पर 1 रुपए यानी 10% अंतरिम डिविडेंड (Interim Dividend) को मंजूरी दी है. बोर्ड ने अंतरिम डिविडेंड के लिए रिकॉर्ड डेट 4 नवंबर 2025 तय की है. इस तारीख को कंपनी के रिकॉर्ड में जिस भी निवेशक का नाम शेयरधारक के रूप में दर्ज होगा, वह अंतरिम डिविडेंड पाने के लिए पात्र होगा. अंतरिम डिविडेंड का भुगतान 25 नवंबर 2025 तक किया जाएगा.

1 Week-1.55-0.42%
2 Weeks0.650.18%
1 Month-3.35-0.90%
3 Months1.700.46%
6 Months72.6524.52%
YTD -36.05-8.90%
1 Year-51.70-12.29%
2 Years146.4065.80%
3 Years252.45216.79%
5 Years--
10 Years--

RailTel Share Price History

रेलटेल शेयर की परफॉर्मेंस देखें तो बीते 6 महीने में यह 24.51% तक बढ़ चुका है, जबकि इस साल शेयर अब तक 8.91% तक गिरा है. वहीं, पिछले एक साल में शेयर में 12.30% की गिरावट आई है. पिछले 2 वर्ष में शेयर ने 65.78% और 3 साल में 216.75% का रिटर्न दिया है. स्टॉक का 52 वीक हाई 478.80 रुपए है और लो 265.30 रुपए है. कंपनी का मार्केट कैप 11,837.81 करोड़ रुपए है.


FAQs

Q1. RailTel को नया ऑर्डर किस क्षेत्र से मिला है?
RailTel को डिफेंस सेक्टर के एक ग्राहक से नया वर्क ऑर्डर मिला है.

Q2. इस ऑर्डर की कुल वैल्यू कितनी है?
कुल ऑर्डर वैल्यू ₹136 करोड़ है.

Q3. यह ऑर्डर किस प्रोजेक्ट से जुड़ा है?
यह ऑर्डर P2P Lease Line प्रोजेक्ट के लिए है, जो सुरक्षित नेटवर्क कनेक्टिविटी प्रदान करेगा.

Q4. इस प्रोजेक्ट की डेडलाइन क्या है?
वर्क ऑर्डर को 29 जनवरी 2027 तक पूरा किया जाना है.

Q5. RailTel का सितंबर तिमाही में कैसा प्रदर्शन रहा?
कंपनी का नेट प्रॉफिट 5% बढ़कर ₹76.07 करोड़ रहा.

(ताजा खबरों के लिए आप हमारे WhatsApp Channel को सब्सक्राइब जरूर करें)

  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6