टूटते बाजार में Railway PSU Stock पर ऑर्डर की बरसात, दो दिन में ₹112 करोड़ का बूस्टर, हाई से ₹150 टूटा शेयर

Railtel order: नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल को लगातार दूसरे दिन बड़ा ऑर्डर मिला है. यह ऑर्डर कंपनी को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग से मिला है. जानिए ऑर्डर से जुड़ी हर एक बात.
टूटते बाजार में Railway PSU Stock पर ऑर्डर की बरसात, दो दिन में ₹112 करोड़ का बूस्टर, हाई से ₹150 टूटा शेयर

Railtel Order: बाजार में लगातार बिकवाली के बीच नवरत्न रेलवे पीएसयू रेलटेल कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया के लिए लगातार दूसरे दिन खुशखबरी आई है. गुरुवार को कारोबारी सत्र खत्म होने के बाद रेलवे पीएसयू ने शेयर बाजार को बताया कि बीते दो दिनों में उसे दूसरा बड़ा ऑर्डर मिला है, जिससे दिसंबर की शुरुआत शानदार रही है. यह ऑर्डर कंपनी को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से मिला है. इससे पहले तीन दिसंबर को रेलटेल को मुंबई मेट्रो रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी (MMRDA) से मिला था.

बाजार में गिरावट के बीच रेलटेल का शेयर गुरुवार को हल्की गिरावट के साथ बंद हुआ है. वहीं, पिछले पांच कारोबारी सत्र के दौरान रेलटेल का शेयर 3.25% तक टूट चुका है.

63.93 करोड़ रुपए का ऑर्डर

Add Zee Business as a Preferred Source

रेलटेल की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक नवरत्न पीएसयू को CPWD से मिले इस घरेलू ऑर्डर की कुल वैल्यू लगभग 63.93 करोड़ रुपए बताई गई है.

ICT नेटवर्क की सप्लाई

  • ऑर्डर के तहत रेलटेल को ICT नेटवर्क की सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग और कमीशनिंग (SITC) का काम करना होगा. साथ ही, कंपनी को अगले पांच साल के लिए ऑपरेशन और मेंटेनेंस सपोर्ट भी देन होगा.

12 मई 2031 प्रोजेक्ट की डेडलाइन

  • प्रोजेक्ट की डेडलाइन 12 मई 2031 तय गई है. कंपनी ने साफ कहा है कि प्रमोटर, प्रमोटर ग्रुप या रिलेटेड पार्टी ट्रांजेक्शन के तहत नहीं आता है.

48.74 करोड़ रुपए का ऑर्डर

रेलटेल को तीन दिसंबर 2025 को मिले MMRDA के ऑर्डर का मूल्य 48.78 करोड़ रुपए है. यह प्रोजेक्ट रीजनल इन्फॉर्मेशन सिस्टम और अर्बन ऑब्जर्वेटरी के लिए सिस्टम इंटीग्रेटर(SI) के चयन से संबंधित है, जिसे 28 दिसंबर 2027 तक पूरा किया जाना है.

रेवेन्यू, नेट प्रॉफिट में बढ़ोतरी

  • रेलटेल का 30 सितंबर 2025 को खत्म हुई तिमाही में रेवेन्यू साल दर साल आधार पर 843.49 करोड़ रुपए से बढ़कर 951.36 करोड़ रुपए हो गया है.
  • दूसरी तिमाही में रेलटेल के नेट प्रॉफिट में 4.7% बढ़कर 76.07 करोड़ रुपए हो गया. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह 72.64 करोड़ रुपए था. कामकाजी मुनाफा 148.34 करोड़ रुपए से चढ़कर 168.86 करोड़ रुपए हो गया.

रेलटेल के ऑर्डर

तारीख (Date)क्लाइंट (Client)प्रोजेक्ट का विवरणवैल्यू (करोड़ ₹ में)

पूरा करने की समय सीमा

04 दिसंबर 2025CPWDICT नेटवर्क डिजाइन, इम्प्लीमेंटेशन और 5 साल का O&M सपोर्ट₹ 63.9312 मई 2031
03 दिसंबर 2025MMRDAरीजनल इन्फॉर्मेशन सिस्टम के लिए सिस्टम इंटीग्रेटर का कार्य₹ 48.7828 दिसंबर 2027

वित्तीय प्रदर्शन (Q2 FY26 vs Q2 FY25)

विवरण (Particulars)Q2 FY26 (30 Sept 2025)Q2 FY25 (30 Sept 2024)वृद्धि/कमी (%)
परिचालन से राजस्व (Revenue)951.36843.49+12.8%
कुल आय (Total Income)965.74862.51+12.0%
शुद्ध लाभ (Net Profit)76.0772.64+4.7%
कुल खर्च (Total Expenses)844.31754.6+11.9%

लाल निशान पर बंद हुआ शेयर

रेलटेल का शेयर गुरुवार को कारोबारी सत्र के अंत में 0.24% या 0.80 अंकों की गिरावट के साथ 330.70 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर ये रेलवे स्टॉक 0.62% या 2.05 अंक टूटकर 330 रुपए पर बंद हुआ है. रेलटेल का 52 वीक हाई 478.95 रुपए और 52 वीक लो 265.50 रुपए है. इस साल की शुरुआत से अभी तक रेलटेल का शेयर 18.53% तक टूट चुका है. पिछले 6 महीने में 25.35% और सालभर में 21.60% तक कमजोर हो चुका है.

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)

सवाल: रेलटेल को 4 दिसंबर को किस विभाग से ऑर्डर मिला है?

जवाब: रेलटेल को 4 दिसंबर को केंद्रीय लोक निर्माण विभाग (CPWD) से ऑर्डर मिला है.

सवाल: CPWD के ऑर्डर की कुल वैल्यू कितनी है?

जवाब: इस ऑर्डर की कुल वैल्यू 63.93 करोड़ रुपये (63,92,90,444 रुपये) है.

सवाल: CPWD प्रोजेक्ट में रेलटेल को क्या काम करना है?

जवाब: रेलटेल को ICT नेटवर्क का डिजाइन, इम्प्लीमेंटेशन और अगले 5 वर्षों के लिए ऑपरेशन और मेंटेनेंस (O&M) सपोर्ट देना है.

सवाल: सितंबर 2025 की तिमाही में रेलटेल का मुनाफा कितना रहा?

जवाब: 30 सितंबर 2025 को समाप्त तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ (Net Profit) 76.07 करोड़ रुपये रहा.

सवाल: रेलटेल के रेवेन्यू में सालाना आधार पर कितनी बढ़ोतरी हुई है?

जवाब: कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर लगभग 12.8% की बढ़ोतरी हुई है, जो बढ़कर 951.36 करोड़ रुपये हो गया है.

RECOMMENDED

शिवम पांडे

शिवम पांडे

शिवम पांडे जी बिजनेस में बतौर चीफ सब एडिटर (Chief Sub Editor) अपनी सेवाएं दे रहे हैं. उन्हें मीडिया इंडस्ट्री में एक दशक से ज्यादा का अनुभव है. श

...Read More
twitter
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6