&format=webp&quality=medium)
IRCON Order: नवरत्न रेलवे पीएसयू IRCON को नॉर्थ ईस्टर्न रेलवे से एक बड़ा ऑर्डर मिला है. बाजार बंद होने के बाद कंपनी ने ये जानकारी दी है. इस कॉन्ट्रैक्ट के तहत, इरकॉन अजमेर डिवीजन के 20 रेलवे स्टेशनों पर सिग्नलिंग सिस्टम को आधुनिक बनाएगी. इस ऑर्डर की कुल कीमत लगभग ₹127.80 करोड़ रुपए है. आपको बता दें कि हफ्ते के आखिरी कारोबारी सत्र के दौरान नवरत्न पीएसयू का शेयर 2 फीसदी से ज्यादा की बढ़त के साथ बंद हुआ है.
IRCON की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक नॉर्थ वेस्टर्न रेलवे के S&T (निर्माण) डिपार्टमेंट ने रेलवे पीएसयू को यह ऑर्डर दिया है. इस ऑर्डर के तहत कंपनी माइक्रोप्रोसेसर पर आधारित इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग सिस्टम लगाना शामिल है, जिसमें ब्लॉक इंस्ट्रूमेंट भी शामिल है. ये सब काम रेलवे के RDSO स्पेसिफिकेशन के मुताबिक किया जाएगा. साथ ही इस प्रोजेक्ट में ऑटोमैटक ब्लॉक सिग्नलिंग सिस्टम लगाना और सिग्नलिंग और टेलीकॉम से जुड़े दूसरे काम भी शामिल हैं.
नवरत्न रेलवे पीएसयू इरकॉन पर पूरे सिस्टम को डिजाइन करने, बनाने और सप्लाई करने, लगाने, टेस्ट करने और चालू करनी की भी जिम्मेदारी होगी. इरकॉन की फाइलिंग के मुताबिक इस प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए 24 महीने यानी दो साल दिया गया है. दो साल की गिनती स्वीकृति पत्र यानी LOA होने की तारीख से ही होगी. साथ ही कंपनी ने बताया है कि कंपनी के प्रमोटर या प्रमोटर ग्रुप इसका कोई हित जुड़ा है.
शुक्रवार को कारोबारी सत्र के दौरान इरकॉन का शेयर BSE पर 2.75% या चार अंकों की तेजी के साथ 149.60 रुपए पर बंद हुआ है. NSE पर 2.41 % या 3.51 अंकों की बढ़त के साथ 149.20 रुपए पर बंद हुआ है. रेलवे पीएसयू का 52 वीक हाई 351.60 और 52 वीक लो 134.24 रुपए है. पिछले छह महीने में कंपनी का शेयर 34.05% तक टूट चुका है. पिछले एक साल में 34.06% तक की गिरावट आ चुकी है. कंपनी का मार्केट कैप 14.03 हजार करोड़ रुपए है.