Navratna Railway PSU ने किया 85% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट, Q3 में मुनाफा सपाट

Concor Q3 Results: नवरत्न रेलवे पीएसयू Concor ने वित्त वर्ष 2025 के लिए अपने नतीजों की घोषणा कर दी है. इसके साथ ही कंपनी ने 85 फीसदी तीसरे अंतरिम डिविडेंड का भी ऐलान किया है.
Navratna Railway PSU ने किया 85% अंतरिम डिविडेंड का ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट, Q3 में मुनाफा सपाट

Concor Q3 Results: नवरत्न रेलवे कंपनी कंटेनर कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (Concor) ने बाजार बंद होने के बाद वित्त वर्ष 2025 की तीसरी तिमाही के नतीजे जारी कर दिए हैं. कंपनी के मुनाफे में सालाना आधार पर 2.69 फीसदी का हल्का उछाल आया है. हालांकि, आय में गिरावट दर्ज की गई है. वहीं, कंपनी ने 85 फीसदी अंतरिम डिविडेंड का ऐलान किया है. गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान कॉनकोर का शेयर एक फीसदी से ज्यादा तेजी के साथ बंद हुआ है.

तीसरे डिविडेंड का किया ऐलान, जानिए रिकॉर्ड डेट

Concor की रेगुलेटरी फाइलिंग के मुताबिक कंपनी के बोर्ड ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए तीसरा डिविडेंड का ऐलान किया है. ये डिविडेंड 5 रुपये वाले हर शेयर पर 4.25 रुपये प्रति शेयर (85%) मिलेगा. कुल मिलाकर कंपनी की तरफ से बतौर डिविडेंड 258.95 करोड़ रुपये बांटे जाएंगे. इस अंतरिम डिविडेंड के लिए 6 फरवरी 2025 की रिकॉर्ड डेट तय की गई है. डिविडेंड का भुगतान 18 फरवरी 2025 को या उसके बाद किया जाएगा.

325.81 करोड़ रुपए से बढ़कर 340.52 करोड़ रुपए हुआ मुनाफा

Concor का कंसोलिडेटेड मुनाफा सालाना आधार पर 325.81 करोड़ रुपए से बढ़कर 340.52 करोड़ रुपए हो गया है. इसके अलावा कंपनी का आय 2205 करोड़ रुपए से घटकर 2202 करोड़ रुपए (YoY) हो गई है. वित्त वर्ष 2025 के पहले नौ महीने में कंपनी का मुनाफा सालाना आधार पर 930.79 करोड़ रुपए से बढ़कर 972.01 करोड़ रुपए हो गया है. कंपनी का कामकाजी मुनाफा 10.1 फीसदी गिरकर दिसंबर तिमाही में 517.4 करोड़ रुपए हो गया है. वहीं, मार्जिन 235 bps गिरकर 21.1% हो गया है.

बढ़त के साथ बंद हुआ शेयर

गुरुवार को कारोबारी सत्र के दौरान Concor का शेयर BSE पर 1.86% या 13.80 अंक की बढ़त के साथ 757 रुपए पर बंद हुआ. NSE पर 10.70 या 1.44 % की तेजी के साथ 753.60 रुपए पर बंद हुआ है. नवरत्न पीएसयू का 52 वीक हाई 1,180 रुपए और 52 वीक लो 725 रुपए है. पिछले छह महीने में कॉनकोर का शेयर 28.14% और पिछले एक साल में 12.92% तक टूट चुका है. कॉनकोर का मार्केट कैप 46.10 हजार करोड़ रुपए है.

Add Zee Business as a Preferred Source
  1. 1
  2. 2
  3. 3
  4. 4
  5. 5
  6. 6