&format=webp&quality=medium)
NBCC Order Details.
Navratna PSU Stock: शेयर बाजार में रिकवरी के बीच आज उन स्टॉक्स में बड़ी रैली देखने को मिली जिनके लिए कुछ पॉजिटिव ट्रिगर था. एक ऐसा ही स्टॉक है NBCC जो आज पौने पांच फीसदी की तेजी के साथ दिन के उच्चतम स्तर 83 रुपए (NBCC Share Price) पर बंद हुआ. कंपनी ने आखिरी कारोबारी घंटे में दो पॉजिटिव न्यूज दिया जिसके कारण शेयर में यह एक्शन देखने को मिला. अप्रैल का महीने शेयर के लिए ज्यादातर पॉजिटिव रहता है. पिछले 13 सालों में 10 साल इसने पॉजिटिव रिटर्न दिया है और और औसत रिटर्न 14% के करीब रहा है.
BSE की वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के मुताबिक, NBCC को 121 करोड़ रुपए का ऑर्डर आंध्र प्रदेश हाईकोर्ट से मिला है. FY26 में कंपनी को यह दूसरा ऑर्डर मिला है. इससे पहले अप्रैल के महीने में कंपनी को 216 करोड़ रुपए का ऑर्डर हरियाणा के सेंट्रल यूनिवर्सिटी से मिला था. इस तरह इस फिस्कल में अब तक कंपनी को 337 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला है. बता दें कि Q3 में कंपनी को 15599 करोड़ रुपए का फ्रेश ऑर्डर मिला है. कंपनी का ऑर्डर बुक 1 लाख करोड़ रुपए से अधिक है. बता दें कि कंसोलिडेटेड आधार पर FY24 में कंपनी को 24418 करोड़ रुपए का ऑर्डर मिला था जबकि FY25 में जनवरी तक 46250 करोड़ का ऑर्डर मिल चुका है.
दूसरे पॉजिटिव ट्रिगर की बात करें तो NBCC ने रेलटेल इंडिया के साथ एक करार किया है. यह एक स्ट्रैटिजिक करार है जिसके तहत दोनों कंपनियां मिलकर डेटा सेंटर प्रोजेक्ट्स पर काम करेंगे. इसमें NBCC का काम डेटा सेंटर बिल्डिंग के लिए PMC यानी प्रोजेक्ट मैनेजमेंट सर्विसेज का काम करना है. कंपनी को सारे सिविल वर्क्स का काम देखना है. वहीं, रेलटेल का काम प्लानिंग, डिजाइनिंग, सप्लाई, इंस्टॉलेशन, टेस्टिंग, कमिशनिंग (SITC) और ऑपरेशन एंड मेंटिनेंस रिलेटेड काम करना है.
NBCC का शेयर पौने पांच फीसदी की तेजी के साथ 83 रुपए पर बंद हुआ. इस शेयर ने अगस्त 2024 में 140 रुपए का हाई बनाया था. वहां से यह करीब आधा हो गया और 3 मार्च को 71 रुपए का लो बनाया. निचले स्तर से करीब 18-20% की रिकवरी आ चुकी है. अप्रैल का महीना शेयर के लिए अच्छा रहा है. पिछले 13 सालों में 10 साल स्टॉक ने अप्रैल में पॉजिटिव रिटर्न दिया है और औसत रिटर्न करीब 14% रहा है. पिछले 3 सालों से लगातार शेयर ने अप्रैल में पॉजिटिव रिटर्न दिया है और इस महीने में अब तक 1.5% की तेजी आई है.
(डिस्क्लेमर: यह स्टॉक में निवेश की सलाह नहीं है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)