&format=webp&quality=medium)
Navratna PSU Stock.
Navratna PSU Stock: हाउसिंग एंड अर्बन इन्फ्रास्ट्रक्चर प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करनी वाली कंपनी HUDCO को लेकर एक बड़ा अपडेट है. कंपनी ने APCRDA यानी आंध्र प्रदेश कैपिटल रीजन डेवलपमेंट अथॉरिटी के साथ 11000 करोड़ रुपए का लोन अग्रीमेंट साइन किया है. बता दें कि आंध्र प्रदेश की नई राजधानी अमरावती का डेवलपमेंट APCRDA की तरफ से किया जा रहा है. इस समय यह शेयर 188 रुपए की रेंज में कारोबार कर रहा है. अपने हाई से यह 48% करेक्टेड है.
HUDCO एक एनबीएफसी जो हाउसिंग एंड अर्बन इन्फ्रा प्रोजेक्ट्स को फाइनेंस करती है. इसे नवरत्न का दर्जा मिला हुआ है. बाजार में जारी करेक्शन में यह शेयर इस समय अपने हाई से 48% नीचे कारोबार कर रहा है. जुलाई 2024 में शेयर ने 354 रुपए का हाई बनाया था. उसके बाद करेक्शन की शुरुआत हुई और यह मार्च में 159 रुपए तक फिसला था जो 52 वीक्स लो है.
डोमेस्टिक ब्रोकरेज फर्म शेयरखान इस नवरत्न कंपनी के शेयर पर सुपर बुलिश है. ब्रोकरेज ने BUY रेटिंग के साथ में 260 रुपए का बड़ा टारगेट दिया है जो वर्तमान स्तर से 38% अधिक है. अपनी नोट में ऐनालिस्ट ने कहा कि Q4 में कंपनी का लोन डिस्बर्समेंट और लोन ग्रोथ हेल्दी रहने की उम्मीद है. FY25E-27 के बीच कंपनी की कमाई 26% CAGR से बढ़ने की उम्मीद है. पिछले कुछ महीनों में शेयर में जो करेक्शन आया है, वह खरीद की लिहाज से सुनहरा मौका है.
Q3 रिजल्ट के बाद कॉनकॉल में मैनेजमेंट ने कहा था कि FY25 और FY26 के लिए लोन बुक 1.2 लाख करोड़ और 1.5 लाख करोड़ से अधिक रहने की उम्मीद है. कंपनी की असेट क्वॉलिटी हेल्दी मेंटेन है. 75% लोन बुक की गवर्नमेंट गारंटी है. वैल्युएशन काफी अट्रैक्टिव है. इस भाव पर शेयर FY2026E/FY2027E के लिए अनुमानित बुक वैल्यु के आधार पर 1.7x/ 1.4x के मल्टीपल पर कारोबार कर रहा है.
(डिस्क्लेमर: यहां स्टॉक्स में निवेश की सलाह ब्रोकरेज हाउस द्वारा दी गई है. ये जी बिजनेस के विचार नहीं हैं. निवेश से पहले अपने एडवाइजर से परामर्श कर लें.)